May 21, 2024 : 7:09 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

जल प्रलय: उत्तराखंड और हिमाचल के क्षेत्रों में लैंडस्लाइड, जम्मू-कश्मीर के डोडा फ्लैश फ्लड; बिहार में सड़कों पर चल रही नाव

[ad_1]

Hindi NewsNationalHeavy Rainfall Causes Floods In Uttarakhand Himachal Bihar And Jammu Kashmir

नई दिल्ली36 मिनट पहले

कॉपी लिंकहिमाचल की बोह घाटी में बारिश और बाढ़ के चलते लैंडस्लाइड हो गया है। राहत कार्य जारी है। - Dainik Bhaskar

हिमाचल की बोह घाटी में बारिश और बाढ़ के चलते लैंडस्लाइड हो गया है। राहत कार्य जारी है।

उत्तराखंड के देहरादून जिले में भारी बारिश के चलते अमलावा नदी के ऊपर बना पुल टूट गया जिसके बाद नदी पार करने के लिए अस्थायी पुल का इंतजाम करना पड़ा। उत्तराखंड के ही दरबानी क्षेत्र और हिमाचल की बोह घाटी में बारिश और बाढ़ के चलते लैंडस्लाइड हो गया है। बिहार के मुजफ्फरपुर में बारिश के चलते हालात खराब होते जा रहे हैं। यहां के निचले क्षेत्रों में बाढ़ आने के कारण सड़कों पर नाव से आवाजाही करनी पड़ रही है। जम्मू-कश्मीर के डोडा सहित कई क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

धर्मशाला के चैतरू में नदी ने बदला रास्ताहिमाचल के धर्मशाला के चैतरू गांव में फ्लैश फ्लड के चलते कई घरों को नुकसान पहुंचा है। PWD के इंजीनियर सुशील दाडवाल ने कहा कि, नदी ने अपना रास्ता बदल लिया है और सड़क की तरफ आ जाती है। सड़क पर कई जगहें डैमेज हुई है। राहत कार्य जारी है।

धर्मशाला में बाढ़

धर्मशाला में बाढ़

उत्तराखंड में ब्लॉक हुआ गंगोत्री नेशनल हाईवेउत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के डबरानी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हो गया। इसके चलते गंगोत्री नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया है। बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन हाईवे से मलबा हटावा रहा है।

लैंडस्लाइड से ब्लॉक हुआ गंगोत्री नेशनल हाईवे

लैंडस्लाइड से ब्लॉक हुआ गंगोत्री नेशनल हाईवे

हिमाचल के कांगरा जिले में बाढ़कांगरा जिले की बोह घाटी में सोमवार को बाढ़ आने की वजह से लैंडस्लाइड हो गया। राहत कार्य जारी है।

बिहार के मुजफ्फरपुर में नदी बनीं सड़केंयहां के निचले क्षेत्रों में बाढ़ आने के कारण सड़कों पर नाव से आवाजाही करनी पड़ रही है।

दिल्ली में अलसुबह हुई बारिशलंबे इंतजार के बाद मंगलवार सुबह को दिल्ली में झमाझम बारिश हुई। बारिश इतनी तेज और इतनी देर तक हुई कि कई जगहों पर सड़कों पर पानी जमा हो गया।

भारी बारिश के बाद दिल्ली के धौला कुआं में ब्रिज के पास ट्रैफिक जाम हो गया।

भारी बारिश के बाद दिल्ली के धौला कुआं में ब्रिज के पास ट्रैफिक जाम हो गया।

पंजाब में पड़ी फुहारेंपंजाब के अमृतसर में कहीं पर फुहारें पड़ी वहीं कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हई।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

मुंह बोले भाई ने की थी रजनी की हत्या, जानिए किस बात से था नाराज, चाकू से कितनी बार किए वार

News Blast

जुए में 80 लाख हारा बाउंसर तो पूरे परिवार को बंधक बना की लूट, 3 बदमाश किए गिरफ्तार

News Blast

राज्य में 8762 संक्रमित में से 5479 ठीक हुए; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के कार्यकर्ताओं से मिले

News Blast

टिप्पणी दें