May 24, 2024 : 10:32 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

साप्ताहिक राशिफल:11 से 17 जुलाई तक कुंभ सहित आठ राशियों के लिए रहेगा तरक्की और फायदे वाला समय

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Rashifal Saptahik Horoscope July 2nd Week 2021: July Weekly Rashifal 2021, Aries Mesh Vrishab Weekly Horoscope, Saptahik Horoscope Leo Virgo Libra Scorpio

16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • ये सप्ताह मिथुन राशि के लिए ठीक नहीं है; कर्क, सिंह और मीन पर रहेगा सितारों का मिला-जुला असर

इस हफ्ते की शुरुआत में चंद्रमा कर्क यानी अपनी ही राशि में रहेगा। फिर सिंह और कन्या से होता हुआ सप्ताह के आखिरी दिन तुला राशि में आ जाएगा। चंद्रमा पर इन दिनों शनि, गुरु और बृहस्पति की दृष्टि रहेगी। जिससे गजकेसरी राजयोग और अशुभ विषयोग भी बनेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि इस हफ्ते सितारों की शुभ स्थिति का फायदा मेष, वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को मिलेगा। इन 8 राशियों के लिए तरक्की और फायदे वाला समय रहेगा।

इस सप्ताह कर्क, सिंह और मीन राशि वालों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। मिथुन राशि वाले लोगों को इन सात दिनों में संभलकर रहना होगा। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह का ग्रह गोचर आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है। कोई शुभ समाचार मिलने से आप अपने अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर अभी जरूर अमल करें।
नेगेटिव- रुपए-पैसे से संबंधित किसी भी प्रकार की उधारी ना करें। बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करना जरूरी है। घर की अव्यवस्था के कारण बच्चे अपनी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाएंगे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। इस समय आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसके लिए बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। ऑफिस से संबंधित कामों में आपका विशेष योगदान रहेगा।
लव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक जीवन में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखेंगे। जिससे घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेगी।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द रह सकता है। योग और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।

वृष – पॉजिटिव- यह सप्ताह सफलता दायक सिद्ध होगा। अपनी योजना तथा गतिविधियों के बारे में किसी व्यक्ति से सलाह-मशविरा करें, निश्चित ही आपको लाभ होगा। किसी समारोह में जाने का भी अवसर मिलेगा। तथा महत्वपूर्ण गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी मिलेगी।
नेगेटिव- युवाओं तथा विद्यार्थियों को अपने भविष्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती हैं। वाहन से संबंधित कुछ दिक्कत आने से खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह अवश्य पढ़ लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कड़ी मेहनत से आप कोई उपलब्धि जरूर हासिल करेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होना संभव है। परंतु इस बात का भी ध्यान रखें कि राह चलते कोई मुसीबत भी सामने आ सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच औपचारिक टकराव रह सकता है। एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। विवाह योग्य जातकों के लिए उचित रिश्ता भी आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- कामकाज की अधिकता की वजह से स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। अपने रहन-सहन तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन – पॉजिटिव- घर के रखरखाव व सुख-सुविधाओं संबंधी चीजों की खरीदारी का प्रोग्राम बनेगा। तथा परिवार के साथ समय व्यतीत करने से ऊर्जा और प्रफुल्लता महसूस होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करेंगे।
नेगेटिव- भाइयों के साथ किसी प्रकार का वाद-विवाद होने की स्थिति बन रही है, इसलिए अपने स्वभाव में संयम और सहजता बनाकर रखें। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। तथा कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय अभी स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- नए काम की शुरुआत के लिए ये सप्ताह अनुकूल नहीं है। इसलिए वर्तमान कामों में ही ध्यान दें। अपनी योजनाओं में किसी अपरिचित व्यक्ति को शामिल ना करें। ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। तथा सभी सदस्यों के बीच भावनात्मक संबंध और गहरे होंगे।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और माइग्रेन जैसी समस्या से राहत पाने के लिए योगा और व्यायाम बहुत जरूरी है। साथ ही अपने खानपान को भी सुव्यवस्थित रखें।

कर्क – पॉजिटिव- यह सप्ताह सोच-विचार तथा आत्म निरीक्षण करने के लिए उत्तम है। अचानक ही कोई असंभव कार्य संभव हो सकता है। आपकी प्रतिभा व व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे। समाज में मान-सम्मान भी बना रहेगा।
नेगेटिव- अनावश्यक गतिविधियों में खर्चों की अधिकता रहेगी। अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि इन सब बातों से दूरी बनाकर ही रखें।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इसलिए वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। परंतु आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्ति स्थान परिवर्तन हेतु अभी कोई भी प्रयास ना करें।
लव- पति-पत्नी का आपस में स्नेह व मधुरता बनी रहेगी। तथा परिवार जनों के साथ हास-परिहास और मनोरंजन में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- दांत का दर्द परेशान कर सकता है। लापरवाही ना बरतें और तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

सिंह – पॉजिटिव- यह सप्ताह शानदार व्यतीत होगा। आप अपने आसपास के सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करके अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्म बल महसूस करेंगे। मन में चल रही किसी दुविधा का भी समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- इस समय आलस की वजह से कुछ कार्यों को टालने की भी प्रवृति रहेगी। जिसकी वजह से अपना नुकसान भी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ ज्यादा घूमने-फिरने में समय व्यर्थ ना करें। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा।
व्यवसाय- सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें। जिन कामों को आप सहज और सरल समझ रहे थे। वो बहुत ही मुश्किल से होंगे। हालांकि आप उन्हें हल करने में सक्षम रहेंगे। ऑफिस में अपनी फाइलें तथा दस्तावेज बहुत ही संभालकर रखें।
लव- काम के साथ-साथ परिवारिक सदस्यों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की समस्या परेशान कर सकती हैं। व्यायाम पर ध्यान दें तथा कुछ समय वॉक भी करना उचित रहेगा।

कन्या – पॉजिटिव- कामकाज तथा परिवार के बीच बेहतरीन तालमेल बना रहेगा। उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आपके योगदान की सराहना होगी। युवा वर्ग भी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे।
नेगेटिव- घर अथवा वाहन की देखभाल संबंधी कार्यों में खर्चों की अधिकता रहेगी। कहीं पूंजी निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। किसी पारिवारिक अव्यवस्था को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
व्यवसाय- इस सप्ताह कामकाज में आपकी कार्यकुशलता और कार्य क्षमता में कमी रह सकती है। इसका नकारात्मक असर आपकी आर्थिक स्थिति पर नहीं पड़ेगा। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात से किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं।
लव- घर में नन्हे मेहमान की किलकारी संबंधित शुभ सूचना मिलने से उत्साह भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों के भी विवाह में परिणित होने के अवसर बन रहे हैं।
स्वास्थ्य- हार्ट डिजीज तथा डायबिटिक लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। तथा नियमित चेकअप भी करवाएं।

तुला – पॉजिटिव- घर की सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। कहीं से कीमती उपहार की प्राप्ति भी हो सकती हैं। आपका अपने उसूलों व सिद्धांतों पर अडिग रहना आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। यह समय आत्ममंथन तथा आत्म विश्लेषण का है।
नेगेटिव- किसी वस्तु के खोने या रखकर भूलने की स्थिति बन रही है। अपनी वस्तुओं की संभाल स्वयं करें। धन संबंधी लेनदेन के मामले की वजह से कुछ रिश्तों में खटास आने की आशंका है। बेहतर होगा कि इन मामलों को स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। परंतु अभी आर्थिक गतिविधियां कुछ धीमी ही रहेगी। सरकारी सेवारत लोगों के लिए जल्दी ही प्रमोशन के योग बन रहे हैं, इसलिए अपने कार्यों को पूरी लगन से अंजाम दें।
लव- जीवन साथी के साथ घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। इस समय प्रेम संबंधों में भी व्यर्थ समय व्यतीत ना करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। महिला वर्ग अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं। किसी प्रकार का इन्फेक्शन होने की आशंका है।

वृश्चिक – पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा।।
नेगेटिव- किसी भी प्रकार की पेमेंट के लेन-देन में सावधानी बरतें और ना ही दूसरों की बातों में आए। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि अथवा संगति आपकी परेशानी का कारण बन सकती है।
व्यवसाय- अपने काम को लेकर और अधिक मनन-चिंतन करने से आपके काम करने का तरीका सुधर सकता है। बदलाव संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को कार्यभार की अधिकता की वजह से तनाव रहेगा।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे को अहमियत देंगे, जिससे संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।
स्वास्थ्य- पैरों में दर्द व सूजन की समस्या परेशान कर सकती है। अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं।

धनु – पॉजिटिव- किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। परिवार के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखना आपको खुशी प्रदान करेगा। आपके किसी विशेष प्रयास में सफलता भी मिल सकती हैं।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के साथ गलतफहमी की वजह से संबंधों में टकराव आ सकता है। अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण अवश्य रखें। युवा वर्ग किसी असफलता की वजह से तनाव की स्थिति से गुजर सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी नई बातों की जानकारी मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेकिन अपना कोई भी प्लान किसी के समक्ष जाहिर ना करें। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। किसी ऑफिशियल यात्रा का भी आर्डर मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ कहासुनी रहेगी। विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार करते समय निश्चित दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- बदलते वातावरण का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत अधिक सजग रहना जरूरी है।

मकर – पॉजिटिव- घर में मेहमानों के आगमन से सबको प्रसन्नता होगी। कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। निवेश संबंधी योजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित रखें, क्योंकि परिस्थितियां अनुकूल है। धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- जलन की भावना से कुछ लोग आपकी पीठ पीछे आलोचना कर सकते हैं। जिसकी वजह से आपके आत्म बल में भी कमीं आएगी। इस समय धन संबंधी किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अचानक ही कोई नया ऑर्डर मिलने से अतिरिक्त आय की भी परिस्थितियां बनेंगी। परंतु कर्मचारियों तथा स्टाफ के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखना जरूरी है। नौकरी सेवारत व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम देंगे।
लव- वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमिओं का निवारण होगा और संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे।
स्वास्थ्य- गलत खानपान के कारण पेट खराब रह सकता है। संयमित आहार लें।

कुंभ – पॉजिटिव- यह सप्ताह आपको सभी कार्यों में काफी हद तक सफलता देने वाला है। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। अगर भूमि संबंधी मामलों पर पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो समय अति अनुकूल है।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव की वजह से संबंधों में दरार आ सकती है। जिसका प्रभाव घर परिवार पर भी पड़ेगा। हालांकि धैर्य और संयम से आप परिस्थितियों को अनुकूल भी बना लेंगे। किसी प्रकार की भी यात्रा आदि का प्रोग्राम ना बनाएं।
व्यवसाय- आपकी कार्यप्रणाली में बदलाव व्यवसाय के लिए सकारात्मक रहेगा। बीमा, इनकम टैक्स आदि से जुड़े क्षेत्र में कार्यरत लोगों को बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। अपने सहयोगियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें।
लव- प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का उचित सम्मान अवश्य करें।
स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम आदि बढ़ सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

मीन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से आपने अपने व्यक्तित्व को निखारने संबंधी जो प्रयास किए हैं, उसका बेहतरीन परिणाम हासिल होने वाला है। किसी नजदीकी संबंधी की परेशानी में उसका सहयोग करना आपको आत्मिक सुकून देगा।
नेगेटिव- कहीं भी पूंजी निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार अवश्य करें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें, इसकी वजह से कुछ संबंधों में दूरियां आ सकती हैं।
व्यवसाय- इस सप्ताह मार्केटिंग संबंधी सभी कार्यों को स्थगित रखें तथा कार्यस्थल पर ही अपना ज्यादा ध्यान दें। कोई महत्वपूर्ण आर्डर आने की संभावना है। ऑफिस मे सामंजस्य बिठाने में कुछ दिक्कतें सहन करनी पड़ सकती है।
लव- आपकी किसी भी परेशानी में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में ध्यान ना दें।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। देसी इलाज करना इसके लिए उचित है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

गुरुवार और त्रयोदशी तिथि के संयोग में शिवजी पूजा होने से खत्म होते हैं दोष और शारीरिक परेशानियां

News Blast

नहीं रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, AIIMS में ली आखिरी सांस, कल दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

News Blast

वैज्ञानिकों ने बताया लम्बी उम्र का सीक्रेट: रात में सोने से पहले अपना गुस्सा खत्म करें, झगड़ा भुलाकर दिमाग शांत कर लें; लम्बी उम्र के साथ सेहतमंद रहेंगे

Admin

टिप्पणी दें