May 23, 2024 : 9:52 AM
Breaking News
मनोरंजन

पर्ल की वापसी: नाबालिग से रेप के केस में जमानत के बाद पहली बार नजर आए पर्ल वी पुरी, अनाथालय में मनाया अपना बर्थडे

[ad_1]

एक घंटा पहले

कॉपी लिंक

पर्ल वी पुरी का शनिवार को जन्मदिन था। लेकिन उन्होंने इसे बेहद सादगी से मनाया। पिछले महीने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार होने के बाद वे जमानत पर रिहा किए गए हैं। उन्हें मुंबई अंधेरी के एक अनाथालय सेंट कैथरीन होम में देखा गया। पैपराजी को देखकर पर्ल ने अपना मास्क हटा दिया और फोटोग्राफरों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

जून में हुई थी गिरफ़्तारी, 11 दिन तक जेल में रहेपर्ल वी पुरी को जून में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। उन पर वसई में एक टीवी शो के सेट पर नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया गया था, जहां वे अक्टूबर 2019 में उस लड़की की मां के साथ शूटिंग कर रहे थे।हालांकि पर्ल के सपोर्ट में दिव्या खोसला कुमार और अनीता हंसनंदानी ने लगातार अपनी आवाज़ बुलंद राखी।

पर्ल ने लिखी थी मन की बातजमानत के बाद पर्ल ने अपना पक्ष शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया था। उन्होंने लिखा था – ” लाइफ अपनी तरह से लोगों को परखती है। मैंने कुछ महीने पहले अपनी नानी मां को खो दिया था, फिर उनके जाने के 17वें दिन मैंने अपने पिता को खो दिया था। फिर पता चला कि मेरी मां को कैंसर है और फिर यह भयानक आरोप। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए भारी थे एक बुरे सपने की तरह। मुझे रातों-रात एक अपराधी की तरह महसूस कराया गया। मेरी मां के कैंसर के इलाज के बीच यह सब, इसने मेरी सुरक्षा की भावना को चकनाचूर कर दिया, जिससे मैं असहाय महसूस कर रहा था, मैं अभी भी सुन्न हूं …. लेकिन मुझे लगा कि यह मेरे दोस्तों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों तक पहुंचने का समय है, जिन्होंने मुझे अपने प्यार, समर्थन दिया। मुझ पर विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद और मैं सत्यमेव जयते का दृढ़ आस्तिक हूं। मुझे अपने देश के कानून, न्यायपालिका और वहां के भगवान पर भरोसा है। कृपया अपनी दुआएं आते रहें!।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

खास बातचीत: लॉकडाउन के चलते अक्षय कुमार की टीम ने ‘बेल बॉटम’ के लिए महज 28 दिनों की डेडलाइन में 500 से ज्यादा लोगों के कॉस्ट्यूम का किया था इंतजाम

Admin

पहली बार सामने आया दीपिका पादुकोण का नाम, दावा- एक्ट्रेस ने चैट पर ‘माल है क्या’ लिखकर अपनी मैनेजर से हशीश मंगाई थी

News Blast

सोशल वर्क कर रहे लड़के से IPS को हुआ प्यार, बोली- जंगलीपने से भी…

News Blast

टिप्पणी दें