May 14, 2024 : 2:38 PM
Breaking News
टेक एंड ऑटो

फिर महंगे हुए होंडा टू-व्हीलर: कच्चे माल की कीमतें बढ़ने का असर, एक्टिवा 1237 तो शाइन 1200 रुपए तक महंगी हुई

[ad_1]

Hindi NewsTech autoHonda Scooters Bike Price Hike July 2021 Latest Update; Activa 6g Costlier By Rs 1,237

नई दिल्ली2 घंटे पहले

कॉपी लिंक

होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने स्कूटर की कीमतों को फिर बढ़ा दिया है। कंपनी ने एक्टिवा और अपनी बेस्ट सेलिंग 125cc मोटरसाइकिल्स की कीमतों को बढ़ाया है। इन बाइक्स में होंडा शाइन और होंडा SP 125 शामिल हैं।

कंपनी ने एक्टिवा 6G को 1,237 रुपए तो वहीं दोनों होंडा शाइन और होंडा SP 125 को 1200 रुपए महंगा कर दिया है। इसके दो वैरिएंट्स मिलते हैं, फ्रंट ड्रम ब्रेक वर्जन और फ्रंट डिस्क ब्रेक। होंडा शाइन के ड्रम ब्रेक वैरिएंट की कीमत को 71,550 रुपए से बढ़ाकर 72,787 रुपए कर दिया गया है,जबकि डिस्क ब्रेक वैरिएंट को 76,346 रुपए से बढ़ाकर 77,582 रुपए कर दिया गया है।

कीमत बढ़ने की वजहकीमतों को बढ़ाने की वजह इनपुट लागत का महंगा होना बताया जा रहा है। जिससे मैन्युफैक्चरिंग में अब कंपनियों को ज्यादा खर्च करना पड़ता है। वहीं कंपनी ने कीमतें तो बढ़ा दी हैं, लेकिन मोटरसाइकिल के फीचर्स में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।

एक महीने पहले भी बढ़ चुकी हैं कीमतेंएक महीने पहले होंडा की कीमत 1,072 रुपए बढ़ाई गई थी। जिससे ड्रम ब्रेक वाली बाइक की कीमत 71,550 (एक्स शोरूम) हो गई थी। वही डिस्क ब्रेक वाली गाड़ी की कीमत 76,346 रुपए (एक्स शोरूम) हो गई थी। उस समय भी बाइक्स फीचर में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

अब एक साथ हो सकेगी Messenger और Instagram पर चैट, Facebook करने जा रहा है मर्जर

News Blast

फीचर आर्टिकल: आज लॉन्च होगा OnePlus Nord CE 5G और TV1US, डिजाइन है ‌दिलकश

Admin

देश की 5 सबसे सेफ कार: क्रैश टेस्ट के दौरान इन्हें मिली 4 और 5 स्टार रेटिंग, एक्सीडेंट के वक्त बड़े और बच्चे रहेंगे ज्यादा सुरक्षित

Admin

टिप्पणी दें