May 14, 2024 : 2:52 AM
Breaking News
MP UP ,CG

पत्थर माफिया ने ली महिला की जान:मुरैना में पत्थरों से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़े दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत; लोगों ने लगाया जाम

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Morena
  • The Mafia Was Driving The High Speed Tractor, Got Off The Cycle And Hit The Wife Standing On One Side, Died On The Spot

मुरैना8 घंटे पहले

महिला की लााश रखकर जाम लगा दिया।

अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली ने बुधवार को महिला की जान ले ली। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़े दंपती को टक्कर मार दी। पति तो बच गया, लेकिन महिला को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग माने।

जिले में रेत व पत्थर माफिया बेखौफ हो गए हैं। उन्हें किसी की जान की परवाह नहीं है। यह माफिया पत्थर व रेत भरकर तेज रफ्तार में ट्रैक्टर ट्राॅली दौड़ाते हैं। महिला राजकुमारी कुशवाह अपने पति ऊदल सिंह के साथ गणेशपुरा से साइकिल से तेज पुरा गांव जा रही थी। सड़क पर तेज रफ्तार गुजर रहे ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से घबरा कर पति पत्नी दोनों सड़क किनारे साइकिल रोक कर खड़े हो गए थे। आगे चलने के लिए महिला साइकिल पर बैठक गई, जबकि पति खड़ा रहा। कुछ देर बाद करह आश्रम रोड पर केके चिलर के सामने पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने पत्नी को कुचल दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया।

सीसीटीवी में महिला को टक्कर मारती ट्रैक्टर-ट्राॅली

सीसीटीवी में महिला को टक्कर मारती ट्रैक्टर-ट्राॅली

गुस्साए परिजनों को किया शांत
ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम की सूचना पुलिस को मिली। एसडीओपी बानमोर दीपाली चंदोलिया मय बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जाम के लिए टैंट भी लगा लिया था। ग्रामीणों का आरोप है, सुमावली पुलिस की मिली भगत से अवैध रेत और पत्थरों का परिवहन होता है। जिसके कारण आए दिन अवैध रेत और पत्थर माफिया रोड पर दिन भर फर्राटे मारते नजर आते-जाते हैं।

पति का मर्डर, पत्नी बगल में सोती रही..:विदिशा में खाट पर सोए पति का चेहरा और जबड़ा बेरहमी से काट डाला, 15 दिन पहले हुई थी शादी

खबरें और भी हैं…

Related posts

सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- प्रदेश के 39 जिलों में 46 शीर्ष अधिकारी ठाकुर हैं, क्या सच का आइना दिखाना देशद्रोह है?

News Blast

एक हजार बोरियों में गेहूं के साथ मिक्स निकली बालू, प्राइवेट संस्था की खरीद पर रोक; राज्यमंत्री ने डीएम से कहा- एफआईआर दर्ज कराइए

News Blast

बैंक हड़ताल से मंडी पर होगा असर: मंडी खुलेगी या बंद इस पर फैसला 15 मार्च को होगा

Admin

टिप्पणी दें