May 10, 2024 : 9:00 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

कोरोना देश में:24 घंटे में 43,957 संक्रमित मिले, 47,030 ठीक हुए और 930 की मौत; नए संक्रमितों के आधे से ज्यादा मामले सिर्फ केरल और महाराष्ट्र में

  • Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली4 घंटे पहले

देश में मंगलवार को कोरोना के 43,957 नए मरीजों की पहचान हुई, 47,030 ठीक हुए और 930 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 4,007 की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच बीते दिन केरल और महाराष्ट्र से डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में केरल में 14,373 और महाराष्ट्र में 8,418 कोरोना मरीज मिले हैं। यह मंगलवार को देश में मिले संक्रमितों के आंकड़े से आधे से भी ज्यादा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,957
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 47,030
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 930
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.06 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.97 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.04 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.54 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियाें के साथ छूट भी है। इनमें कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अपडेट्स

  • कोरोना वायरस का C.37 स्ट्रेन (लैम्ब्डा वैरिएंट) कई देशों में तेजी से फैल रहा है। फिलहाल भारत में कोरोना वायरस के इस स्ट्रेन का एक भी मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में करीब 80% मामले इसी स्ट्रेन के हैं। कोरोना का यह वैरिएंट पिछले एक महीने में 27 से ज्यादा देशों में फैल चुका है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नेतृत्व में एक टीम ने केरल में कोरोना के प्रबंधन के लिए कोविड रोकथाम गतिविधियों और स्वास्थ्य उपायों का आकलन करने के लिए कोल्लम जिले का दौरा किया।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां मंगलवार को 8,418 लोग संक्रमित पाए गए। 10,548 लोग ठीक हुए और 395 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 61.13 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.23 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.14 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. छत्तीसगढ़
राज्य में मंगलवार को 322 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 533 लोग ठीक हुए और 5 की मौत हुई। अब तक 9.96 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.77 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,462 लोगों की मौत हो चुकी है। 5,004 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार को 79 लोग संक्रमित पाए गए। 218 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.82 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,656 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2,032 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली
दिल्ली में मंगलवार को 79 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 154 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.08 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,001 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 833 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में मंगलवार को 69 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 208 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,072 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 2,193 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां मंगलवार को 47 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 126 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,942 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,012 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां मंगलवार को 27 नए मामले सामने आए। 44 लोग ठीक हुए और 2 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.90 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,017 लोगों की मौत हो गई। 447 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

पढ़ ले सरकार के ये नये दिशा-निर्देश, वरना छूट जाएगी फ्लाइट

News Blast

भारत को मिले अमेरिकी हेलिकॉप्टर:नेवी के बेड़े में 2 MH-60R मल्टी रोल हेलिकॉप्टर शामिल; हर मौसम में ऑपरेशन की क्षमता बनाती है खतरनाक

News Blast

मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मिल सकता है कार्यवाहक राज्यपाल का प्रभार

News Blast

टिप्पणी दें