May 20, 2024 : 7:03 AM
Breaking News
राज्य

Coronavirus Live: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, बीते 24 घंटे में मिले 39,796 नए केस, 723 मरीजों की हुई मौत

विज्ञापन

10:03 AM, 05-Jul-2021

बीते 24 घंटे में 14,81,583 लोगों को लगी वैक्सीन

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 14,81,583 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 35,28,92,046 हुआ।

09:33 AM, 05-Jul-2021

बीते 24 घंटे में सामने आए 39796 नए मामले

देश में कोरोना वायरस के 39,796 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,85,229 हुई। 723 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,02,728 हो गई है। 42,352 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,97,00,430 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,82,071 है।

09:04 AM, 05-Jul-2021

पिछले 24 घंटे में 15,22,504 लोगों का हुआ टेस्ट- आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,22,504 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 41,97,77,457 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

08:47 AM, 05-Jul-2021

कर्नाटक: आज से खुले सभी धार्मिक स्थल

कर्नाटक सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि आज से कलबुर्गी के शरण बसवेश्वर मंदिर को आज से लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। मंदिर के पुजारी ने बताया, ”आज सुबह ये देवस्थान लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। आने वाले भक्तों का मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी है। भक्तों में खुशी का माहौल है।’ राज्य सरकार ने आज से धार्मिक स्थल खोल दिए हैं। 

08:29 AM, 05-Jul-2021

यूपी में 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले जिम

उत्तर प्रदेश में आज से 50 फीसदी क्षमता के साथ जिम खुल गए हैं। मुरादाबाद के एक जिम में आए एक व्यक्ति ने बताया, “काफी दिनों बाद जिम खुले हैं, काफी अच्छा लग रहा है। मैं चाहता हूं कि अब जिम खुले ही रहें।”

08:02 AM, 05-Jul-2021

दिल्ली: बिना दर्शकों के आज से स्पोर्ट्स कॉपम्लेक्स खुलेंगे

राजधानी दिल्ली में आज से बिना दर्शकों के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम खोलने की अनुमति है।

07:36 AM, 05-Jul-2021

मिजोरम: बीते 24 घंटे में सामने आए 91 नए मामले

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 91 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 21,337 है जिसमें 3,581 सक्रिय मामले, 17,661 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 95 मौतें शामिल हैं।
 

07:19 AM, 05-Jul-2021

कोरोना लाइव: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, बीते 24 घंटे में मिले 39,796 नए केस, 723 मरीजों की हुई मौत

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के तहत आने वाले दैनिक मामले भले ही 50 हजार से नीचे आ रहे हों लेकिन दूसरी लहर के दौरान मृत्युदर में तेज उछाल आया। कोरोना के दैनिक मामलों में तेज गिरावट को देखते हुए दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां अभी संपूर्ण लॉकडाउन जारी है, क्योंकि वहां कोरोना के दैनिक मामले बढ़े हुए सामने आ रहे हैं। इसके अलावा 21 जून के बाद से देश में कोरोना वैक्सीन की क्षमता काफी बढ़ गई है और अब हर दिन औसतन 30 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग रही है और अबतक देश में 34 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग गई है। दूसरी लहर के दौरान कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई और ये म्यूटेंट सबसे पहली बार भारत में ही पाया गया था, जो आज 80 से ज्याद देशों में व्याप्त है। 

Related posts

राफेल को लेकर राहुल के बयान से संसदीय समिति की बैठक में हुआ हंगामा, जानें पूरा मामला

Admin

युवती की दूसरे ग्रुप का खून चढ़ाए जाने से मौत

News Blast

MP में 2 नाबालिग लड़कियों ने अपने बच्चों की ली जान, एक ने घोंटा गला, दूसरी ने कचरे के ढेर पर फेंका

News Blast

टिप्पणी दें