May 17, 2024 : 3:01 PM
Breaking News
MP UP ,CG

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया को दिखाए काले झंडे:भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार मालवा दौरे पर पहुंचे ज्योतिरादित्य, सड़क पर काले झंडे लेकर दौड़े कांग्रेसी

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Neemuch
  • Jyotiraditya Scindia On A Visit To Malwa After Two And A Half Years, Scindia Reached Neemuch Was Welcomed By BJP MLAs And District President, Health Minister Tulsi Silavat Is Also Present

नीमच4 घंटे पहले

नीमच पहुंचे सिंधिया का भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायकों ने स्वागत किया।

रविवार को नीमच पहुंचे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के काफिले को काले झंडे दिखाए। हालांकि विरोध-प्रदर्शन का वीडियो सामने आने के बावजूद पुलिस घटना से इनकार करती रही।

कांग्रेसियों का काले झंडे दिखाने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता काला झंडा लहराते दिख रहा है। पुलिस ने मामले में किसी भी कार्रवाई और गिरफ्तारी से इनकार किया है। नीमच में तय कार्यक्रम अनुसार सिंधिया सबसे पहले कोरोना से दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष और विधायक दिलीप सिंह के घर पहुंचे। इससे पहले ग्वालियर में सिंधिया को कुछ लोगों ने बेशरम के फूल भी दिए थे।

कांग्रेसी कार्यकर्ता काले झंडे लहराता दिख रहा है।

कांग्रेसी कार्यकर्ता काले झंडे लहराता दिख रहा है।

भाजपा में शामिल होने के करीब ढाई साल बाद सिंधिया पहली बार मालवा दौरे पर पहुंचे हैं। इससे पहले वह 2018 विधानसभा चुनाव में आए थे। राजनीतिक दृष्टि से मालवा को सिंधिया का दूसरा गढ़ माना जाता है। जहां अब सिंधिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से पहली बार रूबरू हो रहे हैं। सिंधिया के मालवा दौरे की शुरुआत नीमच से हो रही है।

नीमच पहुंचे सिंधिया दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के यहां श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

नीमच पहुंचे सिंधिया दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के यहां श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

सिंधिया समर्थकों समेत सांसद और विधायकों ने की आगवानी

यहां उनका सिंधिया समर्थक नेताओं समेत भाजपा के बड़े नेताओं ने उत्साह से स्वागत किया। सिंधिया की अगवानी के लिए मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार और जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार नयागांव पहुंचे थे। सिंधिया सबसे पहले कोरोना से मृत भाजपा कार्यकर्ताओ के घर पहुंचे।

राजस्थान में विफलता की सरकार:ज्योतिरादित्य बोले- कोरोना काल और उसके बाद भी कांग्रेस लापता रही, 2023 में जनता करेगी सरकार को गायब

मंदसौर में सांसद के यहां डिनर

रात में ज्योतिरादित्य मंदसौर पहुंचेंगे। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता बंशीलाल गुर्जर के घर पहुंच कर सौजन्य भेंट करेंगे। इसके बाद मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता के घर पर रात्रि भोज में शामिल होंगे। सोमवार को सिंधिया रतलाम और धार के बदनावर का दौरा करेंगे।

राजनीतिक दृष्टि से सिंधिया का दूसरा गढ़ है मालवा

दरअसल, ग्वालियर-चंबल के बाद मालवा को सिंधिया का दूसरा गढ़ माना जाता है। यहां एक दर्जन से अधिक विधानसभा सीटों पर सिंधिया का प्रभाव माना जाता है। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद वे पहली बार मालवा क्षेत्र में पहुंचे हैं। जहां वे अपने समर्थकों के साथ वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से नए सियासी रिश्तों की शुरुआत करने जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

कोरोना से एक और मौत, कुल संख्या 10 हुई, इनमें से 7 की आयु 60 से अधिक थी

News Blast

जबलपुर : चुनौती बने चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, DGP के रिश्तेदार के घर की थी चोरी

News Blast

वाराणसी के मठ और मंदिरों में गुरु पूर्णिमा पर इस बार नहीं होगी ‘गुरु पूजा’

News Blast

टिप्पणी दें