May 17, 2024 : 1:27 PM
Breaking News
MP UP ,CG

रामपुर में रिजल्ट आने से पहले राज्यमंत्री की भविष्यवाणी:बलदेव सिंह औलख ने कहा- SP कैंडिडेट को 13 और BJP को 19 वोट मिले; नतीजे आए तो सच्चे निकले, सपा के रामगोविंद धरने पर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Moradabad
  • Rampur District Panchayat Election 2021। Voting Starts Today Fight Between BJP Candidate Khyali And SP Candidate Nasreen In Rampur Uttar Pradesh

रामपुर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रामपुर प्रशासन ने भाजपा उम्मीदवार ख्यालीराम लोधी को जीत का सर्टिफिकेट दे दिया है। - Dainik Bhaskar

रामपुर प्रशासन ने भाजपा उम्मीदवार ख्यालीराम लोधी को जीत का सर्टिफिकेट दे दिया है।

उत्तर प्रदेश के रामपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने रिजल्ट आने से पहले बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ख्याली राम लोधी को 19 और सपा उम्मीदवार नसरीन जहां को 13 वोट मिले हैं। इस तरह यहां भाजपा उम्मीदवार जीत चुका है। इसके एक घंटे के बाद जब प्रशासन ने नतीजे घोषित किए तो बलदेव सिंह की बात सच निकली।

प्रशासन ने जीते उम्मीदवार ख्यालीराम को सर्टिफिकेट दे दिया है। उन्हें 18 वोट मिले, जबकि नसरीन को 13 मत मिले थे। एक वोट अवैध हो गया था। ​​​​​सपा के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी और पूर्व मंत्री मकबूल अहमद ने वोटिंग में धांधली का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया है।

रामपुर में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे वोट डालने जा रहे दो सपा सदस्य कलक्ट्रेट के पास से अचानक गायब हो गए। इनके साथ मौजूद सपा के ही एक अन्य जिला पंचायत सदस्य हरज्ञान सिंह यादव का कहना है कि सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में सवार 5 लोग दोनों सदस्यों को जबरन उठा ले गए हैं। घटना कृषि रक्षा अधिकारी के दफ्तर के पास की बताई जा रही है। अगवा किए गए सपा सदस्यों के नाम नुसरत बेग और खलील बताए गए हैं। इस घटना के तुरंत बाद नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी डीएम आवास के पास धरने पर बैठ गए। रामपुर में 34 वोटों के सापेक्ष 32 वोट पड़े हैं।

गोली चलाओ या बम, नहीं उठूंगा​​​​​​​

कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे सपा नेता राम गोविंद चौधरी।

कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे सपा नेता राम गोविंद चौधरी।

धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। वोटर लोकतंत्र की आत्मा होता है। उसका अपरहण कर भाजपा ने संविधान का अपमान किया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार और प्रशासन चाहे गोली चलवाए या बम, वह धरने से नहीं उठेंगे।

कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।

कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।

सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

दो सपा सदस्यों के कथित अपहरण के बाद सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कलक्ट्रेट से पहले पुलिस बेरिकेड्स पर SP कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई। सपाइयों से पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।

आजम की गैर मौजूदगी में पत्नी तंजीन ने संभाला था मोर्चा

रामपुर में आजम खां की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी तंजीन फातिमा ने इस बार मोर्चा संभाले रखा। सपा से नेता प्रतिपक्ष भी शुक्रवार रात को ही यहां पहुंच चुके थे। वहीं, भाजपा ने भी यहां आजम के किले को ध्वस्त करने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। संवेदनशील हालात को देखते हुए रामपुर में सेक्टर सिस्टम लागू कर सुरक्षा के लिए पुलिस आरएएफ और पीएसी को तैनात किया गया है।

ख्याली राम लोधी और नसरीन के बीच मुकाबला

भाजपा प्रत्याशी ख्यालीराम लोधी और सपा की प्रत्याशी नसरीन जहां के बीच मुकाबला।

भाजपा प्रत्याशी ख्यालीराम लोधी और सपा की प्रत्याशी नसरीन जहां के बीच मुकाबला।

भाजपा ने यहां से ख्याली राम लोधी को मैदान में उतारा है। वह पूर्व में भी रामपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि सपा ने आजम खां के करीबी रउफ पहलवान की पत्नी नसरीन जहां को चुनाव में उतारा है। वह वार्ड 10 से जिला पंचायत की सदस्य हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सरदार अमरजीत सिंह भी चुनाव मैदान में हैं।

रामपुर शहर में आरएएफ और पीएसी तैनात
रामपुर में सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। रामपुर शहर में सुरक्षा के लिए 4 डिप्टी एसपी, 14 इंस्पेक्टर, 58 सब इंस्पेक्टर, 66 हेड कांस्टेबल, 361 कांस्टेबल, 60 महिला कांस्टेबल के साथ ही एक कंपनी आरएएफ और एक कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है।

संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम रविंद्र कुमार मॉदड़ ने कलेक्ट्रेट कैंपस व उसके आसपास के इलाके को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर वहां मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। कलक्ट्रेट कैंपस के भीतर सिटी मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। इसी तरह कलक्ट्रेट कैंपस के मेन गेट पर एसडीएम टांडा, स्टार चौराहे पर एसडीएम स्वार, अंबेडकर पार्क पर एसडीएम सदर, फैमिली चौराहे पर एसडीएम बिलासपुर, एसलआईसी चौराहे पर तहसीलदार सदर और नूर महल आवास विकास तिराहे पर नायब तहसीलदार सदर को तैनात किया गया है। कोई भी व्यक्ति कलेक्ट्रेट के अंदर मोबाइल लेकर नहीं जाएगा।

प्रेक्षक ने की पुलिस तैयारियों की समीक्षा

चुनाव आयोग की ओर से नामित प्रेक्षक मनोज कुमार प्रथम ने 2 जुलाई को ही रामपुर पहुंचकर पुलिस प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया है। खास तौर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट व उसके आसपास किए गए सुरक्षा इंतजामों को परखा। प्रेक्षक ने जिले के पुलिस – प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक भी की। शनिवार को सुबह भी वह व्यवस्था देखने निकले।

भाजपा ने लगाया अराजक तत्व भेजने का आरोप

रामपुर में शुक्रवार को बैठक करते भाजपा नेता।

रामपुर में शुक्रवार को बैठक करते भाजपा नेता।

भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर बाहर से अराजक तत्वों को रामपुर बुलाने का आरोप लगाया है। रामपुर में शुक्रवार शाम भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में मंत्री बलदेव सिंह औलख, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, जिला प्रभारी राजीव सिसौदिया, दर्जा राज्यमंत्री सूर्य प्रकाश पाल समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

रामपुर में निर्दलीय जिसके साथ, उसी के सिर बंधेगा ताज

सपा 11
भाजपा 07
बसपा 03
कांग्रेस 01
निर्दलीय 12
कुल 34

दो सपा सदस्यों का आरोप- बिन मांगे बना दिए हमारे हेल्पर
रामपुर में वार्ड 22 के जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा और वार्ड 21 की जिला पंचायत सदस्य शबा बेगम ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन ने उनके हेल्पर बना दिए हैं। जबिक उन्हें हेल्पर की जरूरत नहीं है। दोनों का कहना है कि वह खुद अपना वोट डाल सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से हेल्पर की मांग नहीं की थी। दोनों सदस्य नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी से भी मिले। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि सपा ने प्रदेश में जिला पंचायत सदस्यों की सबसे अधिक सीटें जीतीं। लेकिन भाजपा लोकतंत्र की हत्या करके पुलिस प्रशासन के इस्तेमाल से अध्यक्ष पद के चुनाव को प्रभावित कर रही है। मामले में डीएम रामपुर का पक्ष जानना चाहा लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के साथ सपा के जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा और शबा बेगम।

नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के साथ सपा के जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा और शबा बेगम।

खबरें और भी हैं…

Related posts

बेंगलुरु की दरगाह का बड़ा फकीर कराता है धर्मांतरण:लखनऊ में पत्नी ने दर्ज कराई FIR; बोली- मेरा पति और सास लव जिहाद कैंपेन चला रहे, मुझसे भी कहा था- 4 हिंदू महिलाओं से मिलवाओ

News Blast

Baba Srikashi Vishwanath was given turmeric, Mangal song with cold, paan and dry fruits were offered at the Mahanta residence. | महंत आवास पर बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ को लगा हल्दी, मंगल गीत के साथ ठंडई, पान और मेवे का भोग अर्पित किया गया

Admin

Indore Crime: डॉक्टर के स्कूटर से 5 लाख का हार – बाजूबंद ले उड़े बदमाश

News Blast

टिप्पणी दें