May 15, 2024 : 8:34 AM
Breaking News
बिज़नेस

2.34 लाख करोड़ का फटका:अडाणी की कंपनियों के शेयरों में 45% की गिरावट, ट्रांसमिशन और गैस शेयरों के निवेशकों को जबरदस्त घाटा

  • Hindi News
  • Business
  • Adani Group Share Price: Gautam Adani | Adani Companies Stocks Falling By 45 Percent

मुंबई2 घंटे पहलेलेखक: अजीत सिंह

  • कॉपी लिंक
अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट से मालिक गौतम अडाणी की नेटवर्थ भी घट गई है। वे अब दुनिया में 21 वें सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं - Dainik Bhaskar

अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट से मालिक गौतम अडाणी की नेटवर्थ भी घट गई है। वे अब दुनिया में 21 वें सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं

  • 11 जून को कुल मार्केट कैप 9.42 करोड़ रुपए था। शुक्रवार को 7.08 करोड रुपए हो गया
  • गौतम अडाणी अब दुनिया में 21 वें सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं, पहले वे 14 वें नंबर पर थे

अडाणी ग्रुप की कंपनियों के निवेशकों को पिछले 15-20 दिनों में 2.34 लाख करोड़ रुपए का फटका लगा है। यानी ग्रुप की लिस्टेड 6 कंपनियों के मार्केट कैप में इतनी गिरावट आई है। 11 जून को कुल मार्केट कैप 942,895 करोड़ रुपए था। शुक्रवार को यह 708,215 करोड रुपए पर आ गया है। यानी 234,680 करोड़ रुपए की कमी इसमें आई है।

विदेशी निवेशकों का निवेश फ्रीज

दरअसल पिछले महीने ग्रुप की कंपनियों में विदेशी निवेशकों के निवेश को फ्रीज किए जाने की खबर आई थी। इसी के बाद से ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट अडाणी टोटल गैस और अडाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में आई है। ट्रांसमिशन का शेयर 1,647 रुपए से गिर कर 959 रुपए पर आ गया है। इसमें 41.77% की गिरावट आई है। अडाणी टोटल गैस का शेयर 1,680 रुपए से घट कर 920 रुपए पर आ गया है। इसमें 45.23% की कमी आई है।

इंटरप्राइजेज का शेयर 17% घटा

इसी तरह अडाणी इंटरप्राइजेज का शेयर 1,718 रुपए से घट कर 1,422 रुपए पर आ गया है। इसमें 17.22% की गिरावट आई है। पोर्ट कंपनी का शेयर 901 से गिर कर 710 रुपए पर आ गया है। इसमें 21.19% की कमी आई है। अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 1,394 रुपए से घट कर 1,008 रुपए पर आ गया है। इसमें 27.69% की कमी आई है। अडाणी पावर का शेयर 34.73% गिर कर 109 रुपए पर आ गया है। यह 167 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

अडाणी टोटल गैस में सबसे ज्यादा गिरावट

मार्केट कैपिटलाइजेशन की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट अडाणी टोटल गैस में आई है। इसका मार्केट कैप 77,582 करोड़ रुपए घट कर 101,226 करोड़ रुपए पर आ गया है। जून में यह 178,807 करोड़ रुपए पर था। अडाणी ट्रांसमिशन का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड़ रुपए से गिर कर 1.05 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है। इसमें 70 हजार करोड़ रुपए की कमी आई है।

मार्केट कैप के लिहाज से सबसे बड़ी कंपनी ग्रीन एनर्जी का मार्केट कैप 1.91 लाख करोड़ रुपए से घट कर 1.57 लाख करोड़ रुपए आ गया है। इसमें 34 हजार करोड़ की कमी आई है।

इंटरप्राइजेज का मार्केट कैप 1.56 लाख करोड़

अडाणी इंटरप्राइजेज के मार्केट कैप में 19,726 करोड़ रुपए की गिरावट आई है। यह अभी 1.56 लाख करोड़ रुपए है जो जून में 1.76 लाख करोड़ रुपए था। अडाणी पोर्ट का मार्केट कैप 15,382 करोड़ घट कर 1.60 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है। अडाणी पावर का मार्केट कैप 17 हजार करोड़ रुपए घट कर 42 हजार करोड़ रुपए पर आ गया है।

गौतम अडाणी की नेटवर्थ घटी

अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट से मालिक गौतम अडाणी की नेटवर्थ भी घट गई है। वे अब दुनिया में 21 वें सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। जून में वे 14 वें नंबर पर थे। यानी 15-20 दिनों में उनकी रैंकिंग मे 7 नंबर की गिरावट आई है। उनके साथ कंपनी के निवेशकों को भी जमकर घाटा हुआ है। इन निवेशकों को 15 से लेकर 45% तक का घाटा हुआ है।

सावधानी बरतने की जरूरत

के.आर. चौकसी के एमडी देवेन चौकसी कहते हैं कि ग्रुप को देखा जाए तो कंपनियां अच्छी हैं। लेकिन जो अभी मामला है, उसमें सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि जब तक यह मामला स्पष्ट नहीं हो जाता, तब तक इसमें निवेश से बचना चाहिए। हालांकि इन कंपनियों के शेयरों की कीमत एक साल में 5-8 गुना बढ़ गई थीं। लेकिन अब इसमें उसी रफ्तार से गिरावट भी आ रही है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

शेयर बाजार ने तोड़ा पिछले 13 साल का रिकार्ड, 2020 के शुरुआती 9 महीनों में जुटाए 2.39 लाख करोड़ रुपए का फंड

News Blast

बैंकों के पास भारी भरकम नकदी और ब्याज दर बहुत कम रहने के बाद भी पहली छमाही में क्रेडिट ऑफटेक कम रहा

News Blast

सोने की कीमतें 118 रुपए बढ़कर 48,350 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंची; चांदी 48 रुपए गिरकर 48,736 रुपए प्रति किग्रा हुई

News Blast

टिप्पणी दें