May 12, 2024 : 9:34 AM
Breaking News
MP UP ,CG

MP-UP की तराई में सिरदर्द बना गौरी:UP सरकार ने डकैत गौरी यादव पर इनाम की राशि बढ़ाई, डेढ़ से अब साढ़े 5 लाख का इनामी किया; 60 से ज्यादा केस दर्ज हैं

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Satna
  • UP Government Increased The Amount Of Reward Of Dacoit Gauri Yadav, Now The Dacoit Emperor Became A Reward Of 1.5 Lakh To 5 And A Half Lakhs

सतना3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तरप्रदेश और मध्य प्रदेश में आतंक का पर्याय बन चुके डकैत गौरी यादव पर UP सरकार ने इनाम की राशि बढ़ाई है। दस्यु सम्राट गौरी पर अब डेढ़ लाख से साढ़े 5 लाख का इनामी बन गया है। बताया गया, चित्रकूटधाम रेंज के IG सत्यनारायण के प्रस्ताव पर उत्तरप्रदेश सरकार ने डकैत की इनाम राशि बढ़ाने की घोषणा की है। वहीं, MP की सतना पुलिस द्वारा भी गौरी यादव पर 50 हजार का इनाम घोषित है।

इसके पहले, UP सरकार ने गौरी यादव पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था, जिसे अब बढ़ाकर 5 लाख कर दिया है। वहीं, MP सरकार द्वारा घोषित 50 हजार रुपए का इनाम मिलाकर राशि साढ़े 5 लाख रुपए हो जाती है। तराई के सूत्रों का कहना है, इनाम राशि बढ़ने से गौरी यादव कुख्यात डकैत ददुआ, ठोकिया, रागिया, बलखड़िया और बबुली कोल की श्रेणी में पहुंच गया है, जो तीन दशकों तक तराई में राज ​कर चुके हैं।

बीहड़ में गौरी यादव पुलिस को दे रहा चैलेंज:UP और MP पुलिस का सिरदर्द बना डकैत, 250 जवान कर रहे तलाश, गौरी पर 5.50 लाख का इनाम

5 दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज
UP पुलिस के सूत्रों का कहना है कि 2013 में दिल्ली पुलिस के एक दारोगा की हत्या कर गौरी यादव पहली बार सुर्खियों में आया था। इसके बाद लगातार छोटे-मोटे अपराध करते हुए 8 साल के अंदर कुख्यात डकैत बन गया। शुरुआती दौर में इसको कोई डकैत मामने के लिए तैयार भी नहीं था। फिर भी जेल जाने और आने के बाद गौरी पर UP और MP के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण, फिरौती मांगने, सरकारी काम में बाधा डालने के 60 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

दो साल जेल काटने के बाद बना डाकू
बताया गया, 2008 में हुई मुठभेड़ से UP STF ने गौरी को पकड़कर जेल भेजा था। वहां करीब 2 साल जेल काटने के बाद डकैत गौरी यादव फिर से लूटपाट करने लगा। डाकू गौरी यादव चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना के बिलहरी गांव का रहने वाला है। इसके बाद बांदा, चित्रकूट, मानिकपुर के तराई अंचलों में लगातार अपराध करा रहा है। आए दिन उसके गुर्गों द्वारा घटनाएं किए जाने से परेशान चित्रकूटधाम रेंज के IG सत्यनारायण ने डकैत के ऊपर इनाम की राशि बढ़ाए जाने की मांग की थी।

खबरें और भी हैं…

Related posts

पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी वर्मा के बेटे की कोरोना संक्रमण से मौत; दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था इलाज

News Blast

शिवराज आज अशोकनगर में सभा करेंगे, मगर शहर से 9 किलोमीटर दूर; मिथक- यहां आने के बाद गंवानी पड़ती है मुख्यमंत्री की कुर्सी

News Blast

हरियाणा की मेवात गैंग के बदमाश धराए:खंडवा के हरिगंज में SBI के ATM से कर रहे थे छेड़छानी, पुलिस ने घेराबंदी कर 2 लोग पकड़े; 57 ATM कार्ड समेत KEY जब्त

News Blast

टिप्पणी दें