May 5, 2024 : 7:57 PM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE:उतार-चढ़ाव के बीच बढ़ी मजबूती, 52900 की तरफ बढ़ रहा सेंसेक्स, निफ्टी 15850 के पास पहुंचा; मेटल और बैंकिंग शेयरों में तेज उछाल

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: June 23 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में मजबूती बढ़ रही है। पहले सत्र में सीमित दायरे में रहने के बाद सेंसेक्स 52900 की तरफ बढ़ रहा है। इसी तरह निफ्टी भी 15,850 के करीब पहुंच चुका है। निवेशकों का ध्यान छोटे और मझोले शेयरों पर शिफ्ट हो गया है। निफ्टी मिड कैप इंडेक्स में एक पर्सेंटसे ज्यादा का उछाल है। स्मॉल कैप में लगभग आधा पर्सेंट की मजबूती है।

बाजार को मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी का सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी मेटल 2.5% से ज्यादा के उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है। सरकारी बैंकों के इंडेक्स में भी लगभग ढाई पर्सेंट का उछाल है। फर्मा और ऑटो सेक्टर इंडेक्स में लगभग 1-1 पर्सेंट की तेजी है। निफ्टी FMCG इंडेक्स में लगभग आधा पर्सेंट की गिरावट है।

सेंसेक्स को ICICI बैंक, HCL टेक, मारुति, SBI और एक्सिस बैंक में तेजी का सपोर्ट मिल रहा है। RIL, HUL, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और कोटक बैंक में बिकवाली दबाव बना रही है। इन्हीं शेयरों की वजह से निफ्टी पर भी दबाव है। इसको टाटा स्टील, JSW स्टील, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स और ICICI बैंक में खरीदारी का सपोर्ट है।

गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट हुए सोना कॉमस्टार और श्याम मेटालिक्स के शेयरों में लगभग 5% की मजबूती है। फिलहाल सोना कॉमस्टार इश्यू प्राइस से 30% ऊपर चल रहा है, जबकि श्याम मेटालिक्स में 29% की मजबूती है। कल सोना कॉमस्टार का शेयर एनएसई पर 70.20 रुपए (24.12%) के उछाल के साथ बंद हुआ था। श्याम मेटालिक्स का शेयर 22.92% की मजबूती के साथ 376 रुपए पर रहा था।

शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगभग दो पर्सेंट की गिरावट रही। कल कंपनी की एजीएम हुई थी, जिसमें मुकेश अंबानी ने कई अहम कारोबारी फैसलों का ऐलान किया था। कंपनी ने ग्रीन बिजनेस में कुल 75 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने का फैसला किया है।

वोलैटिलिटी इंडेक्स, इंडिया VIX में 8% की कमजोरी है। यह कमजोरी बताती है कि अगले 30 दिनों में निफ्टी सालाना आधार पर इतना चढ़ सकता है। इस वोलैटिलिटी इंडेक्स में गिरावट बताती है कि शेयर बाजार में तेजी जारी रह सकती है। निचले स्तरों से बढ़ोतरी होना, बाजार में मजबूती कायम रहने के साथ हलचल बढ़ने का संकेत होता है।

अमेरिका में इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च की योजनाओं को मंजूरी मिलने से दुनियाभर के शेयर बाजारों में मजबूती का रुझान बना। इससे शेयर बाजारों ने मजबूत शुरुआत दी। बीएसई सेंसेक्स 78 पॉइंट ऊपर 52877 पर खुला। एनएसई निफ्टी 50 पॉइंट की बढ़त के साथ 15,839 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52,906 तक गया जबकि निफ्टी ने 15,857 का लेवल छुआ।

इससे पहले वायदा बाजार में जून सीरीज के सौदों की एक्सपायरी वाले दिन गुरुवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 103 पॉइंट यानी 0.66% के उछाल के साथ 15,790 पॉइंट पर रहा। बीएसई के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 393 पॉइंट यानी 0.75% की मजबूती के साथ 52,699 पर बंद हुआ। कल RIL का AGM था। उसके शेयरों में लगभग 3% की गिरावट आई।

एशियाई बाजारों में मजबूती

एशिया के सभी अहम शेयर बाजारों में मजबूती है। जापान का निक्केई इंडेक्स लगभग 0.70% ऊपर चल रहा है। हांगकांग के हैंगसेंग में लगभग 1.20% का उछाल है। चीन के शंघाई कंपोजिट में लगभग 0.80% की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। कोरिया के कोस्पी में लगभग 0.60% की तेजी है। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरी लगभग 0.60% ऊपर है।

अमेरिकी बाजारों में बढ़त

बुधवार को अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को जोरदार तेजी रही। डाओ जोंस 0.95% के उछाल के साथ बंद हुआ। नैस्डैक 0.69% की बढ़त के साथ बंद हुआ। S&P 500 में 0.58% की मजबूती रही।

FII और DII डेटा

NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, शुक्रवार 24 जून को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 2890 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। यानी उन्होंने जितने रुपए के शेयर खरीदे थे, उससे इतने ज्यादा रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने शुद्ध रूप से 1,138 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की थी।

1.00 PM सेंसेक्स के 30 में से दो तिहाई शेयरों में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है।

12.55 PM निफ्टी के FMCG सेक्टर को छोड़कर हर सेक्टर इंडेक्स में मजबूती है।

11.00 AM इंडिया VIX में पांच पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट है, जो बाजार में तेजी का रुझान बने रहने का संकेत है।

10.22 AM शुरुआती कारोबार में अशोक लीलैंड का शेयर लगभग 9% उछल गया था। कंपनी पिछले साल के मार्च क्वॉर्टर के 57 करोड़ रुपए के लॉस से 241 करोड़ रुपए के मुनाफे में आ गई है।

9.35 AM रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगभग दो पर्सेंट की गिरावट है। कंपनी ने ग्रीन एनर्जी बिजनेस पर फोकस बढ़ाने का फैसला किया है।

9.25 AM सेंसेक्स के 18 शेयरों में मजबूती है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

युनाइटेड स्पिरिट के इनसाडर ट्रेडिंग मामले में सेबी ने तीन लोगों पर 3 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाई, दूसरे मामले में राखी ट्रेडिंग पर 5 लाख का फाइन

News Blast

14 साल की बालिका के साथ दुष्‍कर्म, तबीयत बिगड़ी तब घटना का पता चला

News Blast

टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 848 अरब डॉलर, 490 कंपनियों के पास 441 अरब डॉलर, रिटर्न के मामले में शीर्ष कंपनियां ही बेहतर

News Blast

टिप्पणी दें