- Hindi News
- Local
- Mp
- Rewa
- Home Guard Jawan Molested A Minor While Intoxicated, The Public, Including The Girl’s Mother, Thrashed Fiercely
सतना5 घंटे पहले
रीवा जिले के बाद गुरुवार दोपहर सतना के बस स्टैंड में नगर सैनिक की वर्दी पर दाग लग गया है। यहां नशे में धुत होमगार्ड का जवान अपनी पोती की उम्र की लड़की से छेड़खानी कर रहा था। जब लड़की की मां को इसका आभास हुआ, तो उसने जवान की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। कुछ देर बाद दुकानदार और अन्य लोग इकट्ठे हो गए। मौजूद लोगों ने भी उसे लात-घूंसों से मारा।
हालांकि मामले की शिकायत अभी तक कोलगवां पुलिस से नहीं की गई है। दावा है ये नगर सैनिक रामवतार सिंह पिता विशंभर नशे में धुत होकर अक्सर विवाद करता है। कुछ दिन पहले ही उसे रामनगर से हटाकर सतना भेजा गया था। रामनगर में उसने बीएमओ की गाड़ी रोककर गाली-गलौज की थी।
जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 3.30 बजे रामवतार सिंह पिता विशंभर निवासी कोलडीहा बस स्टैंड स्थित वेटिंग रूम में नशे में धुत बैठा था। नगर सैनिक को नशा इस कदर चढ़ा कि उसने वर्दी उतारकर फेंक दी, जबकि पैंट और बेल्ट पहने हुए एक अन्य होमगार्ड जवान के साथ बैठा रहा। कुछ देर बाद एक महिला अपनी बेटी के साथ आई। वह बेटी को वेटिंग रूम में बैठाकर बस के टाइमिंग का पता करने चली गई।
इसी बीच, आरोपी नगर सैनिक रामवतार ने लड़की से छेड़खानी करते हुए भाग चलने का इशारा किया। इसी दौरान मां पहुंच गई। उसने जवान की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई होती देख दूसरा नगर सैनिक भाग गया। ऐसे में लड़की की मां समेत आसपास के दुकानदारों ने उसकी जमकर धुनाई की। बाद में जवान हाथ जोड़कर माफी भी मांगने लगा। मामले में फिलहाल पुलिस से शिकायत नहीं हुई है।
रामनगर में रह चुका है विवादित
बताया गया, इसी होमगार्ड के जवान ने कुछ दिनों पहले रामनगर बीएमओ की गाड़ी रोककर गाली-गलौज की थी। तब स्वास्थ्य अमले ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी। जिला होमगार्ड कमांडर ने उसे रामनगर से हटाकर सतना अटैच किया था।