May 15, 2024 : 3:25 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया में सोशलिस्ट वुमन यूनियन का सम्मेलन:किम का फरमान- सैनिकों को पत्र लिखकर मनोबल बढ़ाएं महिलाएं, पारंपरिक कपड़े पहनने को भी कहा

  • Hindi News
  • International
  • Kim’s Decree Increase Morale By Writing Letters To Soldiers, Women Also Asked To Wear Traditional Clothes

प्योंगयांग11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
किम ने यह भी कहा कि महिलाओं को निर्माण स्थलों पर जाकर राष्ट्रगान गाना चाहिए। - Dainik Bhaskar

किम ने यह भी कहा कि महिलाओं को निर्माण स्थलों पर जाकर राष्ट्रगान गाना चाहिए।

उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में सोशलिस्ट वुमन यूनियन का सम्मेलन हुआ। इसमें हजारों महिलाएं शामिल हुईं। सम्मेलन में लैंगिक समानता और राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा हुई। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के लिए संदेश भेजा, जिसे एक अधिकारी ने पढ़ा।

इसमें किम ने महिलाओं से कहा, ‘आपको देश के प्रति कर्तव्य याद रखना चाहिए। महिलाओं को पारंपरिक कपड़े पहनना चाहिए। ऐसे परिधान राष्ट्रीय भावना से परिपूर्ण होते हैं। इनमें जीवन का अच्छा पहलु झलकता है।’ किम ने यह भी कहा कि महिलाओं को निर्माण स्थलों पर जाकर राष्ट्रगान गाना चाहिए। उन्हें सैनिकों को चिट्‌ठी लिखकर उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। बच्चों को विदेशी विचारधारा, संस्कृति और जीवन शैली से बचाना महिलाओं का कर्तव्य है।

1945 में बनी थी सोशलिस्ट वुमन यूनियन, इसके 2.5 लाख सदस्यों में अधिकांश गृहिणियांउत्तर कोरिया में सोशलिस्ट वुमन यूनियन की स्थापना 1945 में हुई थी। इसमें 2.5 लाख सदस्य हैं। संगठन की शाखाएं गांवों तक है। संगठन में ज्यादातर गृहिणियां हैं। स्थापना के शुरुआती दिनों में इसके करीब 10 लाख सदस्य थे। साल 2000 के दशक की शुरुआत में आर्थिक सुधारों के बाद इसका प्रभाव कम हो गया।

खबरें और भी हैं…

Related posts

हीथ्रो एयरपोर्ट प्रमुख बोले- संक्रमण से ठीक हुए लोगों के लिए इम्युनिटी पासपोर्ट बने, ताकि अर्थव्यवस्था सुधरे

News Blast

कश्मीर पर परेशान पाकिस्तान:विदेश मंत्री कुरैशी बोले- मोदी की कश्मीरी नेताओं से मीटिंग ड्रामा, इससे कुछ हासिल नहीं होगा

News Blast

22 साल की लड़की ने नाबालिग लड़के को जशपुर से बनाया बंधक, मध्य प्रदेश ले जाकर किया रेप

News Blast

टिप्पणी दें