May 15, 2024 : 6:33 PM
Breaking News
मनोरंजन

बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियां:​​​​​​​शिल्पा शेट्टी से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, किसी ने शादी के जोड़े में जड़वाए 3 करोड़ के कुंदन तो किसी ने पहनी असली गोल्ड की साड़ी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Most Expensive Wedding Of Bollywood: From Shilpa Shetty To Priyanka Chopra, Someone Wore Kundan Worth 3 Crores In A Wedding And Someone Wore A Real Gold Saree

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने हाल ही में ऊरी डायरेक्टर आदित्य धर से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है। 4 जून को मंडी, हिमाचल प्रदेश में हुई इस शादी में महज कुछ करीबी परिवार वाले और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए थे। ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े दो लोगों ने अपनी शादी को इको-फ्रेंडली और बेहद आम रखा था। जहां दीया मिर्जा और यामी गौतम जैसे कई सेलेब्स ने शादियों में कम से कम खर्च किया है वहीं दूसरी तरफ इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी शानदार शादी से हर किसी को हैरान कर दिया था। आइए जानते हैं इंडस्ट्री की सबसे महंगी और भव्य शादियां कौन सी हैं-

ऐश्वर्या राय- अभिषेक बच्चन

कुछ ना कहो, ढाई अक्षर प्रेम के, गुरू और उमराव जान जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके कपल अभी-एश ने साल 2007 में एक भव्य समारोह में शादी की थी जिसमें इंडस्ट्री से लेकर देश की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। ये शादी बिग बी के बंगले प्रतीक्षा में हुई थी। ऐश्वर्या की मेहंदी सेरेमनी के लिए राजस्थान के सरोट से 15 किलो की एक खास मेहंदी बुलवाई गई थी। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस की शादी का जोड़ा भी कई कारणों से चर्चा में रहा। एक्ट्रेस ने आम दुल्हनों की तरह लहंगा पहनने की बजाय कांजीवरम साड़ी चुनी थी जिसे पॉपुलर डिजाइनर नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था। साड़ी में कई कीमती मोतियां और कुंदन लगे थे, साथ ही साड़ी की बॉर्डर में असली गोल्ड थ्रेड का इस्लेमाल किया गया था। गोल्डन साड़ी के साथ एक्ट्रेस सिर से लेकर पांव तक सोने से लदी हुई थीं।

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस से शादी की थी। दोनों ने जोधपुर के उमेध भवन पैलेस में लग्जरी डेस्टिनेशन वेडिंग की थी जो पूरे पांच दिनों तक चली थी। पांच दिनों तक सभी मेहमानों को पैलेस में रुकवाया गया था जिसमें कुल खर्च 3.2 करोड़ रुपए आया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस पूरी शादी में कपल ने लगभग 105 करोड़ रुपए लुटाए थे।

दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह

इंडस्ट्री की टॉप पर चल रहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से इटली में शादी की थी। जिस लेक कोमों के विला में कपल की शादी हुई थी वहां महज एक रात का किराया 24 लाख 75 हजार रुपए है। शादी में शामिल हर सदस्य का पूरा खर्च कपल ने ही उठाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी में 95 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

अनुष्का शर्मा- विराट कोहली

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2018 में टीम इंडिया के कप्तान से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। कपल ने शादी कें बंधन में बंधने के लिए इटली को चुना था जिसके बाद दोनों ने भारत आकर शानदार रिसेप्शन दिया था। बताया जाता है कि कपल ने अपनी शादी में 90 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

विवेक ऑबेरॉय- प्रियंका अल्वा

बॉलीवुड एक्टर विवेक ऑबेरॉय ने साल 2010 में पूर्व राजनीतिज्ञ जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से शादी की थी। दोनों की शादी बैंग्लोर के हेब्बल लेक के पास स्थित अल्वा फार्महाउस में हुई थी जहां देश की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करने पहुंची थीं। शादी की सजावट बेहद रॉयल थी जिसके लिए कीमती क्रिस्टल और चेकोस्लोवाकिया से मंगवाए गए महंगे फूलों का इस्तेमाल किया गया था। शादी में विवेक और उनकी पत्नी प्रियंका का रॉयल लुक भी काफी चर्चा में रहा था।

शिल्पा शेट्टी- राज कुंद्रा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 22 नवम्बर 2009 में पॉपुलर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। दोनों की शादी बेहद लग्जरी थी जिसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई थी। एक्ट्रेस ने तरुण तहलियानी द्वारा डिजाइन किया हुआ लाल लहंगा पहना था जिसमें महंगे 8 हजार स्वरोस्की क्रिस्टल और 3 करोड़ के कुंदन जड़े थे। एक्ट्रेस की सगाई की अंगूठी भी चर्चा में थी जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपए थी। वहीं दूसरी तरफ कपल ने शादी के बाद रिसेप्शन में 9 मंजिल वाला केक काटा था जो कुल 80 किलो का था। कपल आज भी महंगे तोहफों के चलते सुर्खियों में रहते हैं।

इमरान खान- अवंतिका

जाने तू या जाने ना और मटरू की बिजली का मंडोला जैसी फिल्मों में नजर आ चुके इमरान खान ने 10 जनवरी 2011 में अपनी बचपन की दोस्त अवंतिका से शादी की थी। दोनों की शानदार शादी में देश की ज्यादातर हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी को खास बनाने के लिए लखनऊ के मशहूर शेफ को बुलाया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस भव्य शादी में कुल 5.2 करोड़ रुपए का खर्चा किया गया था।

इन शादियों में भी खर्च हुए करोड़ो-

असिन- राहुल शर्मा

खर्च- 50 करोड़ रुपए

रितेश देशमुख- जेनेलिया डिसूजा

खर्च- 25 करोड़ रुपए

करीना कपूर- सैफ अली खान

खर्च- 20 करोड़ रुपए

सोनम कपूर- आनंद आहूजा

खर्च- 13 करोड़ रुपए

खबरें और भी हैं…

Related posts

पायल घोष ने फिल्ममेकर के नार्को और लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग की, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को टैग करते हुए लिखा- वे झूठ बोल रहे हैं

News Blast

अपनी फिटनेस फ्लॉन्ट करती नजर आईं सुहाना खान, घर की छत में करवाया खूबसूरत स्लो मोशन वीडियो शूट

News Blast

कैसे हो गयी अचानक दीप सिद्धू मौत?

News Blast

टिप्पणी दें