May 5, 2024 : 2:49 AM
Breaking News
राज्य

Coronavirus Live: 81 दिन बाद मिले 60 हजार से कम नए मरीज, 24 घंटे में 1576 की मौत

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:54 AM IST

कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो)
– फोटो : PTI

खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है लेकिन हर दिन सामने आने वाले आंकड़ों की संख्या कम होने लगी है। पिछले पांच दिनों से देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 70,000 से कम आ रहे हैं। हालांकि जानकारों ने चेतावनी जारी की है कि देश में अक्तूबर तक कोरोना वायरस की तीसरी लहर दस्तक दे सकती है।ब्लैक फंगस के अलावा देश में येलो, व्हाइट और अब ग्रीन फंगस के मामले सामनेे आ रहे हैं। बता दें कि कल यानी 21 जून से देशभर में 18+ लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 60 हजार से कम मामले दर्ज हुए। वहीं इसी अवधि में 1576 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। देश में कोरोना से संबंधित अपडेट्स यहां पढ़िए…

लाइव अपडेट

11:54 AM, 20-Jun-2021

लखनऊ में सभी दुकानें बंद, वीकेंड लॉकडाउन जारी
उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान लखनऊ में सभी दुकानें बंद दिखीं।

उत्तर प्रदेश: वीकेंड लॉकडाउन के दौरान लखनऊ में सभी दुकानें बंद दिखीं। pic.twitter.com/dgsYH8N3Wg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2021

11:36 AM, 20-Jun-2021

केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों को 29.10 करोड़ से ज्यादा डोज मुहैया कराई गईं

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 29.10 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 3.06 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।

Over 29.10 cr (29,10,54,050) vaccine doses have been provided to States/UTs so far through Govt of India (free of cost channel) & through direct state procurement category. Of this, total consumption, incl wastages is 26,04,19,412 doses (as per data at 8AM today): Health Ministry pic.twitter.com/b15ekLSJ5m

— ANI (@ANI) June 20, 2021

11:15 AM, 20-Jun-2021

मध्यप्रदेश: भोपाल में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद
मध्यप्रदेश के भोपाल में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान सभी दुकानें बंद हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश: भोपाल में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान सभी दुकानें बंद हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। pic.twitter.com/r7JhGsB7sR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2021

10:52 AM, 20-Jun-2021

केरल: वीकेंड लॉकडाउन के दौरान तिरुवनंतपुरम में सभी दुकानें बंद
केरल में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान तिरुवनंतपुरम में सभी दुकानें बंद दिखीं। इस दौरान पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। वीकेंड लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं में छूट है।

केरल: वीकेंड लॉकडाउन के दौरान तिरुवनंतपुरम में सभी दुकानें बंद दिखीं। इस दौरान पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। वीकेंड लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं में छूट है। pic.twitter.com/685sCz9Ls6

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2021

10:25 AM, 20-Jun-2021

ओडिशा की मशहूर प्लेबैक सिंगर की कोविड से हुई मौत
ओडिशा की प्रसिद्ध प्लेबैक गायक टप्पू मिश्रा का कल भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 के इलाज के दौरान मौत हो गई। 

Renowned Odia playback singer Tapu Mishra passed away yesterday while undergoing treatment at a private hospital in Bhubaneswar for post-COVID complications.

(File photo) pic.twitter.com/FL26x2v8v0

— ANI (@ANI) June 20, 2021

10:15 AM, 20-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 18,11,446 सैंपल टेस्ट किए गए- स्वास्थ्य मंत्रालय
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,11,446 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,10,19,083 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

39,10,19,083 samples tested for #COVID19 up to 19th June 2021. Of these, 18,11,446 samples were tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/JUZFaMoSnQ

— ANI (@ANI) June 20, 2021

09:52 AM, 20-Jun-2021

देश में रिकवरी रेट 96.27 फीसदी हुई
भारत में 81 दिनों बाद 60,000 से कम नए मामले रिपोर्ट हुईं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.27 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.22 फीसदी हो गया है। 

भारत में 81 दिनों बाद 60,000 से कम नए मामले रिपोर्ट हुईं।रिकवरी रेट बढ़कर 96.27% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.22% है: स्वास्थ्य मंत्रालय #COVID19 https://t.co/ca2pjeoAO4

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2021

09:36 AM, 20-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 38,10,554 वैक्सीन लगाई गईं- स्वास्थ्य मंत्रालय
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 38,10,554 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 27,66,93,572 हुआ।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 38,10,554 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 27,66,93,572 हुआ। #CovidVaccine https://t.co/ca2pjeoAO4

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2021

09:20 AM, 20-Jun-2021

बीते 24 घंटे में मिले 58,419 नए केस
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 81 दिनों के बाद देश में कोरोना वायरस के 60 हजार से कम मामले सामने आए हैं और इसी दौरान 1576 मरीजों की जान गई है। वहीं इसी बीच 87,619 मरीजों ने कोरोना को हराया है।

India reports 58,419 new #COVID19 cases (less than 60,000 after 81 days), 87,619 discharges & 1576 deaths in last 24 hrs as per Health Ministry

Total cases: 2,98,81,965
Total discharges: 2,87,66,009
Death toll: 3,86,713
Active cases: 7,29,243

Vaccination: 27,66,93,572 pic.twitter.com/MGYvftewvj

— ANI (@ANI) June 20, 2021

08:53 AM, 20-Jun-2021

दिल्ली: गाजीपुर सब्जी मंडी में जुटी लोगों की भीड़
राजधानी दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने कोरोना नियमों का उल्लंघन किया।

दिल्ली: राजधानी दिल्ली की गाज़ीपुर सब्ज़ी मंडी में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने कोरोना नियमों का उल्लंघन किया। #COVID19 pic.twitter.com/OtzLyi4xQS

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2021

08:38 AM, 20-Jun-2021

तेलंगाना: बीते 24 घंटे में सामने आए 1362 नए मामले
तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,362 कोविड मामले, 1,813 रिकवरी और 10 मौतें दर्ज की गई।

तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,362 कोविड मामले, 1,813 रिकवरी और 10 मौतें दर्ज़ की गई।

सक्रिय मामले: 18,568
कुल रिकवरी: 5,90,072
मृत्यु: 3,556 pic.twitter.com/gj1Cgw69Vr

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2021

08:18 AM, 20-Jun-2021

दार्जिलिंग: पर्यटन कर्मचारियों को तेजी से लग रहा कोरोना का टीका
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब वहां रहने वाले टूरिज्म कर्मचारियों को अब तेजी से वैक्सीन लगाई जा रही है। हिमालयन हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म डेवलेपमेंट के महासचिव सम्राट सान्याल का कहना है कि इस तरह से पर्यटन बढ़ाया जा सकता है। 

West Bengal | Vaccination drive kickstarts for tourism workers in Darjeeling. “It’s only way to resume travel. Only by inoculating our tourism workers, can we become a safe travel destination,”said Samrat Sanyal Gen Secy at Himalayan Hospitality&Tourism Development Network(19.06) pic.twitter.com/HSzoItuCYo

— ANI (@ANI) June 20, 2021

08:06 AM, 20-Jun-2021

महाराष्ट्र: 24 घंटे में सामने आए 8912 नए मामले
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड के 8,912 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 10,373 लोग डिस्चार्ज हुए और 257 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 8,912 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 10,373 लोग डिस्चार्ज हुए और 257 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

कुल सक्रिय मामले: 1,32,597

कुल डिस्चार्ज: 57,10,356

कुल मृत्यु: 1,17,356 pic.twitter.com/72DHBIdioy

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2021

07:55 AM, 20-Jun-2021

मिजोरम: 24 घंटे में 193 नए मामले आए सामने
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 193 नए मामले सामने आए और तीन मौतें हुई हैं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 16,943 है जिसमें 3,733 सक्रिय मामले, 13,129 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 81 मौतें शामिल हैं।

Mizoram reports 193 new #COVID19 cases and 3 deaths in the last 24 hours.

Total cases 16,943
Total recoveries 13,129
Death toll 81

Active cases 3,733 pic.twitter.com/b5LM19DjyB

— ANI (@ANI) June 20, 2021

07:28 AM, 20-Jun-2021

पंजाब में ग्रीन फंगस का पहला मामला आया सामने
पंजाब में ग्रीन फंगस का पहला कंफर्म मामला सामने आया है। जालंधर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर परमबीर सिंह ने कहा कि मरीज कोविड से ठीक हो गया था और बाद में अब ग्रीन फंगस का इंफेक्शन देखने को मिला है। मरीज को निगरानी में रखा है, हालांकि कहा नहीं जा सकता कि मरीज की स्थिति सामान्य है। इससे पहले भी ग्रीन फंगस का एक मामला सामने आया था लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हुई थी।

 

Punjab | We’ve received out first confirmed case of green fungus. Patient had recovered from COVID, he is under observation, can’t say stable though. There was another case before, but it was unconfirmed: Dr Paramvir Singh, Dist Epidemiologist at Civil Hospital, Jalandhar(19.06) pic.twitter.com/7QxvoJFYw3

— ANI (@ANI) June 20, 2021



[ad_2]

Related posts

शाम छह बजे तक 6.3 लाख से अधिक लोगों का लगा कोरोना का टीका: स्वास्थ्य मंत्रालय

Admin

फेरबदल: केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को बनाया कर्नाटक का राज्यपाल

Admin

MP News: मेडिकल की पढ़ाई से कोई नाता नहीं, फर्जी दस्तावेजों से आयुष विभाग में बन बैठी सरकारी डॉक्टर

News Blast

टिप्पणी दें