May 14, 2024 : 12:22 PM
Breaking News
MP UP ,CG

पहले अपने नेता से आशीर्वाद, फिर भाजपा पर वार: पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप पर किया प्रदर्शन, विधायक शुक्ला बोले – जनता कोरोना से मर रही है, सरकार 100 लगाने में लगी थी

[ad_1]

इंदौर16 मिनट पहले

कॉपी लिंकरीगल चौराहे पर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा से पहले कार्यकर्ता ने आशीर्वाद लिया। - Dainik Bhaskar

रीगल चौराहे पर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा से पहले कार्यकर्ता ने आशीर्वाद लिया।

काेराेना के कारण लाॅक इंदाैर के अनलाॅक हाेते ही शुक्रवार काे कांग्रेसी पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमताें के खिलाफ मैदान में उतर आए। अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देश पर कांग्रेसियों ने शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों का कहना था कि बढ़ती कीमतों पर सरकार की लगाम नहीं है। लगातार मंहगाई आसमान छू रही है। कोरोना को लेकर पहले ही हाहाकार मचा हुआ है, लोग मंहगाई परेशान हैं। ऐसे में पेट्रोल डीजल के दामों ने जनता की कमर तोड़ दी है। हालांकि प्रदर्शन के पहले यहां पर अपने नेता को नमन करने की आदत भी नजर आई। महिला हो या पुरुष कार्यकर्ता सभी ने पहले ढोक दिया, फिर भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर वार किया।

रीगल चौराहे पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक संजय शुक्ला, विधायक विशाल पटेल शामिल रहे।

रीगल चौराहे पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक संजय शुक्ला, विधायक विशाल पटेल शामिल रहे।

पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई लगातार मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को 2 घंटे तक प्रदर्शन किया। कांग्रेसी सभी पेट्रोल पंप पर काली पट्टी और हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया अभा कांग्रेस कमेटी के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर उक्त प्रदर्शन किया गया। साथ ही बढ़ी हुई मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की गई। रीगल चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, विधायक संजय शुक्ला, विधायक विशाल पटेल मौजूद रहे।

विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि पेट्राेल-डीजल ही नहीं। तेल, चावल, गेहूं, सभी के भाव बढ़ते जा रहे हैं। देश की जनता मर रही है। वह महामारी से खुद के बचाव में लगी हुई है। ऐसे में मोदी सरकार पेट्रोल डीजल के दाम में शतक लगाने में लगी हुई थी। आम जनता मर रही है। जनता सब देख रही है 2023 और 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वही, इसका जवाब देगी।

महिला कार्यकर्ताओं ने भी अपने नेता को नमन किया।

महिला कार्यकर्ताओं ने भी अपने नेता को नमन किया।

कांग्रेसियाें ने कहा कहा एक तरफ लोग पहले ही परेशान हैं। ऊपर से केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जनता को राहत पहुंचाने की जगह आर्थिक भार दे रही है। जनवरी में पेट्रोल 91.46 रु एवं डीज़ल 81.62 रु था। वर्तमान में पेट्रोल 105 रु. और डीजल 94 रु. तक पहुंच गया है।

जिला कांग्रेस‌ भी सभी पंप पर किया प्रदर्शनजिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने बताया जिला कांग्रेस कमेटी सभी पेट्रोल पंप पर सुबह दो घंटे प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा राऊ विधानसभा, सांवेर, देपालपुर, महू विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी पंप पर नेता-कार्यकर्ता प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार के नेतृत्व में किया। इसके लिए ब्लॉक अध्यक्ष, सभी मोर्चा संगठन की जिम्मेदारी भी तय की गई थी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

पहले हाथों को करना होगा सैनिटाइज, फिर थर्मल स्क्रीनिंग होगी, ग्लव्ज पहनने के बाद ही डाल पाएंगे वोट, भीड़ ज्यादा हुई तो इंतजार भी करना होगा

News Blast

प्रधानमंत्री मोदी को कोदंड राम की प्रतिमा भेंट करेंगे सीएम योगी, इस मूर्ति को 4 महीने में तैयार किया गया

News Blast

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2020 का एसएटीआई में आज होगा शुभारम्भ

News Blast

टिप्पणी दें