May 19, 2024 : 7:23 AM
Breaking News
राज्य

Mann Ki Baat: पीएम मोदी बोले- अब भारत अपने खिलाफ साजिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देता है

[ad_1]

11:46 AM, 30-May-2021

सात सालों की उपलब्धि के बारे में जानकारी दी

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि एक नया विश्वास देश में आयुष्मान योजना से भी आया है। जब कोई गरीब मुफ्त इलाज से स्वस्थ होकर घर आता है तो उसे लगता है कि उसे नया जीवन मिला है। इन सात सालों में भारत ने डिजिटल लेनदेन में दुनिया को नई दिशा दिखाने का काम किया है। हम रिकॉर्ड सैटेलाइट भी प्रक्षेपित कर रहे हैं और रिकॉर्ड सड़कें भी बना रहे हैं। इन सात वर्षों में ही देश के अनेक पुराने विवाद भी पूरी शांति और सौहार्द से सुलझाए गए हैं। पूर्वोत्तर से लेकर कश्मीर तक शांति और विकास का एक नया भरोसा जगा है

11:44 AM, 30-May-2021

70 साल तक तीन करोड़ घरों में ही साफ पानी का कनेक्शन था- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आजादी के बाद सात दशकों में हमारे देश के केवल साढ़े तीन करोड़ ग्रामीण घरों में ही पानी के कनेक्शन थे। लेकिन पिछले 21 महीनों में ही साढ़े चार करोड़ घरों को साफ पानी कनेक्शन दिए गए हैं।

11:43 AM, 30-May-2021

पिछले सात सालों से कई इलाकों से लोगों ने धन्यवाद पत्र भेजे

पीएम मोदी ने अपने रेडिया कार्यक्रम में आगे कहा कि एक आदिवासी इलाके से कुछ साथियों ने मुझे एक संदेश भेजा था कि सड़क बनने के बाद पहली बार उन्हें ऐसा लगा कि वो भी बाकी दुनिया से जुड़ गए हैं। ऐसे ही कहीं कोई बैंक खाता खुलने की खुशी साझा करता है। इन सात सालों में आप सबकी ऐसी करोड़ों खुशियों में, मैं शामिल हुआ हूं।

11:42 AM, 30-May-2021

देशवासियों के संदेश और पत्र कोने-कोने से मिलते हैं

पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि मुझे कितने ही देशवासियों के संदेश, उनके पत्र देश के कोने-कोने से मिलते हैं। कितने ही लोग देश को धन्यवाद देते हैं कि 70 साल बाद उनके गांव में पहली बार बिजली पहुंची है। कितने ही लोग कहते हैं कि हमारा भी गांव अब पक्की सड़क से, शहर से जुड़ गया है।

11:40 AM, 30-May-2021

आज सरकार को सात साल पूरे हो गए

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज 30 मई को हम ‘मन की बात’ कर रहे हैं और संयोग से ये सरकार के सात साल पूरे होने का भी समय है। इन वर्षों में देश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर चला है। इन सात वर्षों में जो कुछ भी उपलब्धि रही है, वो देश की रही है, देशवासियों की रही है। कितने ही राष्ट्रीय गौरव के क्षण हमने इन वर्षों में साथ मिलकर अनुभव किए हैं।

11:39 AM, 30-May-2021

महामारी के बीच कृषि व्यवस्था ने प्रगति की

प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप सोचिए, हमारे देश में इतना बड़ा संकट आया, इसका ऐसे देश की हर एक व्यवस्था पर पड़ा। कृषि व्यवस्था ने खुद को इस हमले से काफी हद तक सुरक्षित रखा। सुरक्षित ही नहीं रख, बल्कि प्रगति भी की, आगे भी बढ़ी।

11:23 AM, 30-May-2021

पहले एक टेस्टिंग लैब थी, अब 2500 से ज्यादा है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यक्रम में जानकारी दी कि कोरोना की शुरुआत में भारत में मात्र एक टेस्टिंग लैब थी लेकिन आज ढाई हजार से ज्यादा टेस्टिंग लैब काम कर रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि शुरुआत में कुछ 100 टेस्ट होते थे लेकिन अब 20 लाख टेस्ट एक साथ होते हैं। अबतक देश में 33 करोड़ से ज्यादा लोगों का टेस्ट हो चुका है।

11:17 AM, 30-May-2021

उन लोगों के प्रति संवेदना, जिन्होंने अपनों को खोया

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि केंद्र, राज्य सरकारें और स्थानीय प्रशासन सभी एक साथ मिलकर इस आपदा के सामने करने में जुटे हैं। मैं उन सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने करीबियों को खोया है।

11:12 AM, 30-May-2021

बीते 10 दिनों में दो बड़े चक्रवात का सामना किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडिया कार्यक्रम मन की बात में कहा कि अभी अभी पिछले 10 दिनों में ही देश ने फिर दो बड़े चक्रवात ‘ताउते’ और पूर्वी तट पर चक्रवात यास। देश और देश की जनता इनसे पूरी ताकत से लड़ी और कम से कम जनहानि सुनिश्चित की।

09:55 AM, 30-May-2021

Mann Ki Baat: पीएम मोदी बोले- अब भारत अपने खिलाफ साजिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं। यह उनका 77वां संबोधन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा कर सकते हैं। यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क तथा आकाशवाणी समाचार वेब साइट के साथ एप पर भी प्रसारित किया जा रहा है। इसके अलावा मन की बात कार्यक्रम आकाशवाणी, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी सीधे प्रसारण के माध्यम से देखा और सुना जा सकता है। 

[ad_2]

Related posts

ED books Jet Airways’ Naresh Goyal, his wife in alleged money laundering case

Admin

महाराष्ट्र: गैर जमानती वारंट रद्द कराने पीएमएलए अदालत पहुंची नीरव मोदी की बहन पूर्वी

Admin

टीवी सीरियल एक्टर पूनम के साथ इंदौर में लूट

News Blast

टिप्पणी दें