May 15, 2024 : 10:06 PM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE: 9 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स पहले ही मिनट में 200 अंक गिरा, निफ्टी 27 पॉइंट नीचे खुला; गोदरेज कंज्यूमर के शेयर में 23% का उछाल

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: May 12, 2021 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबईएक घंटा पहले

कॉपी लिंक

इस हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के साथ खुले। आज सेंसेक्स 9.47 अंक की मामूली बढ़त के साथ खुला। वहीं, निफ्टी 27.2 पॉइंट नीचे खुला। हालांकि, पहले मिनट की ट्रेडिंग में ही सेंसेक्स 200 अंक लुढ़क गया। अब तक की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 415.23 और निफ्टी 122.6 अंक तक नीचे जा चुके हैं। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयर में 23% से ज्यादा का उछाल है।

इससे पहले मंगलवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 340.60 पॉइंट नीचे 49,161.81 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 91.60 अंक की गिरावट के साथ 14,850.75 पर बंद हुआ था। गुरुवार को ईद के त्योहार की वजह से बाजार बंद रहेंगे।

जापान और कोरिया के बाजारों में गिरावट

जापान का निक्केई इंडेक्स 213 पॉइंट नीचे 28,382 पर कारोबार कर रहा है।चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स महज 1 अंक की बढ़त के साथ 3,443 पर बना है।हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 85 पॉइंट ऊपर 28,045 पर कारोबार कर रहा है।कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 40 अंकों की गिरावट के साथ 3,169 पर आ गया है।ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 43 पॉइंट की गिरावट के साथ 7,288 पर पहुंच गया है।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंदमंगलवार को सभी अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 1.36% की गिरावट के साथ 473.66 अंक नीचे 34,269.20 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.09% की गिरावट के साथ 12.43 अंक नीचे 13,401.90 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 36.33 पॉइंट नीचे 4,152.10 पर बंद हुआ था। इधर, फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

FII और DII डेटाNSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, 11 मई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 336 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 676.67 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। मंगलवार को सेंसेक्स 340 पॉइंट नीचे 49,161 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 91 अंक नीचे 14,850 पर बंद हुआ था।

10:18 AM बीएसई प्राइवेट बैंक सेक्टर के 12 में से 7 बैकों के शेयर में गिरावट है। कोटक बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट हैह।

आपस में ही बाबा रामदेव की डील: रुचि सोया इंडस्ट्रीज खरीदेगी पतंजलि नेचुरल बिस्कुट, 60 करोड़ में होगी डीलरुचि सोया इंडस्ट्रीज ने कहा है कि वह पतंजलि के बिस्कुट बिजनेस को खरीदेगी। पतंजलि नेचुरल बिस्कुट प्राइवेट लिमिटेड को वह 60.02 करोड़ रुपए में खरीदेगी। इस संबंध में इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10 मई को मंजूरी दी थी।

10:12 AM गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयर में 23% से ज्यादा का उछाल है।

09:35 AM NLC इंडिया लिमिटेड के शेयर में 13% से ज्यादा का उछाल है।

09:27 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से अभी 12 में बढ़त और 11 मे गिरावट है।

09:25 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से अभी 15 में बढ़त और 18 में गिरावट है।

09:15 AM सेंसेक्स 294.23 अंक नीचे 48,867.58 पर और निफ्टी 49.55 पॉइंट नीचे 14,801.20 पर कारोबार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

कच्चे तेल की कीमत बढ़ते ही देश में महंगे होने लगे पेट्रोल-डीजल, पांच दिन में 2.83 रुपए तक बढ़ी कीमत

News Blast

इन शेयरों में मिल सकता है 27 पर्सेंट का रिटर्न, बाजार में कुछ दिन तक रहेगी अच्छी तेजी

News Blast

केनरा बैंक ने लोन पर ब्याज दरों में की कटौती, सस्ता हुआ कर्ज लेना

News Blast

टिप्पणी दें