May 8, 2024 : 11:32 AM
Breaking News
टेक एंड ऑटो

अप्रैल की टॉप-10 कार: स्विफ्ट और डिजायर को पीछे छोड़ वैगनआर बनी नंबर-1 कार, हुंडई की क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV

[ad_1]

Hindi NewsTech autoTop 10 Cars In April 2021 – Maruti Wagon R Beats Swift, Alto, Baleno & Dzire

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली2 घंटे पहले

कॉपी लिंक

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के ऑटो सेल्स में एक बार फिर गिरावट आई है। अप्रैल 2021 में कुल 2,86,450 कारों की बिक्री हुई। जबकि मार्च 2021 में 3,20,547 कारों की बिक्री हुई थी। यानी महीने के आधार पर अप्रैल में 10.64% की गिरावट के साथ 34,097 कारें कम बिकी। हालांकि, कार बेचने के मामले टॉप-10 में मारुति और हुंडई का ही दबदबा रहा है।

मारुति वैगनआर मोस्ट सेलिंग कार बनीमारुति की ऑल न्यू वैगनआर लॉन्चिंग के बाद से ही हिट रही है। इसकी मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यही वजह है कि इसने बिक्री के मामले में ऑल्टो, स्विफ्ट और डिजायर जैसी गाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है। बीते महीने 18,656 वैगनआर बिकीं। हालांकि, मार्च में 18,757 वैगनआर बिकी थीं। यानी अप्रैल में इसकी सेलिंग 0.5% कम रही। इसके बाद भी इसने टॉप पोजिशन हासिल की।

टॉप-10 में मारुति की दबदबाअप्रैल में जिन टॉप-10 कारों की सबसे ज्यादा डिमांड रही उसमें मारुति के 7 मॉडल शामिल हैं। इनमें वैगनआर के साथ स्विफ्ट, ऑल्टो, बलेनो, डिजायर, ईको और ब्रेजा शामिल हैं। खास बात है कि टॉप-5 पोजीशन में सिर्फ मारुति का ही दबदबा रहा। मारुति के 7 मॉडल के अलावा टॉप-10 में हुंडई के 3 मॉडल शामिल रहे। हुंडई क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। अप्रैल में इसकी 12,463 यूनिट बिकी।

मारुति को मंथली आधार पर 7% का नुकसानअप्रैल 2021 के दौरान देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति ने 1,35,879 कारों की बिक्री की। मंथली आधार पर उसे 7.06% का नुकसान हुआ है। मार्च 2021 में उसने 146,203 कारें बेची थीं। कंपनी का मार्केट शेयर 47.44% रहा।

हुंडई को मंथली आधार पर 6% का नुकसानअप्रैल 2021 के दौरान हुंडई ने 49,002 कारों की बिक्री की। मंथली आधार पर उसे 6.84% का नुकसान हुआ है। मार्च 2021 में उसने 52,600 कारें बेची थीं। कंपनी का मार्केट शेयर 17.11% रहा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी: 17 मार्च को भारत में लॉन्च होगा रेडमी ब्रांड का पहला स्मार्ट टीवी, जानिए क्या मिलेगा खास

Admin

बेंगलुरु टेक समिट में बोले पीएम मोदी- लोगों की जीवनशैली बना डिजिटल इंडिया कार्यक्रम

News Blast

CES 2021: ट्रांसपेरेंट टीवी से लेकर वायरलेस वैक्यूम क्लीनर तक; आज लॉन्च हो सकते हैं सोनी, लेनोवो, एलजी और पैनासोनिक के ये प्रोडक्ट्स

Admin

टिप्पणी दें