May 11, 2024 : 1:45 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

मदद को आगे आईं दिग्गज टेक कंपनियां: कोरोना के खिलाफ जंग में भारत को 135 करोड़ रुपए देगी गूगल, ऑक्सीजन डिवाइस खरीदने में सहायता करेगी माइक्रोसॉफ्ट

[ad_1]

Hindi NewsLocalDelhi ncrGoogle Will Give 135 Crore To India, Microsoft Also Came Forward To Help; CEO Pichai Raised 5 Crores, 900 Employees Raised 3.7 Crores In The Fund

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली3 घंटे पहले

कॉपी लिंक

भारत में कोरोना की दूसरी लहर में बदतर होते हालात से लड़ने के लिए दुनिया के कई देशों के साथ टेक कंपनियों के दिग्गज भी आगे आए हैं। गूगल ने कहा है कि वह भारत को 135 करोड़ रुपए का फंड देगा। इसमें 5 करोड़ रुपए गूगल के CEO सुंदर पिचाई की भी डोनेट करेंगे। गूगल के अलावा माइक्रोसॉफ्ट भी ऑक्सीजन डिवाइस खरीदने में मदद करेगा।

गूगल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 135 करोड़ का फंड गिव इंडिया और UNICEF को दिया जाएगा। फंड में ऐड ग्रांट्स भी शामिल है। पिचाई ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि भारत में कोरोना संकट से स्थितियां लगातार खराब होती जा रही हैं। ऐसे में गूगल भारत को फंड देगा। इस फंड में गूगल के 900 कर्मचारियों के जुटाए 3.7 करोड़ रुपए भी शामिल हैं।

दुनिया के कई देशों से मिल रहा सहयोग

भारत को इस संकट के दौर में लगातार इंटरनेशनल मदद मिल रही है। ब्रिटेन ने वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कन्स्टेटर डिवाइस भेजने शुरू किए हैं। यूरोपीय संघ के सदस्य भी सहायता भेज रहे हैं। अमेरिका भी सीरम इंस्टीट्यूट के लिए वैक्सीन बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल उपलब्ध करा रहा है। वहीं, ब्रसेल्स में यूरोपीय आयोग ने कहा कि वह भी भारत को ऑक्सीजन और दवा भेजेगा। ऑस्ट्रेलिया भी वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और PPE किट भेज रहा है।

फंड से प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद पहुंचाई जाएगी

गूगल ने बताया कि गिव-इंडिया इस फंड से उन परिवारों को नगद सहायता पहुंचाएगा जो इस महामारी में बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। वहीं UNICEF के जरिए मेडिकल सप्लाई, ऑक्सीजन और टेस्टिंग डिवाइस मुहैया कराए जाएंगी। इसके अलावा पब्लिक हेल्थ कैंपेन के लिए विज्ञापन भी किए जाएंगे ताकि लोगों को संक्रमण के प्रति जागरुक किया जा सके।

वर्तमान स्थिति देख दुखी हूं, हर तरह से मदद को तैयार: सत्या नडेला

माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला ने भी भारत की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखी एक पोस्ट में कहा कि ‘मैं भारत की वर्तमान स्थिति से बहुत दुखी हूं। मैं आभारी हूं कि अमेरिकी सरकार मदद करने में जुट गई है। माइक्रोसॉफ्ट राहत में सहयोग करेगा और ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेशन डिवाइस को खरीदने में मदद करेगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

दिल्ली में मानसून की वापसी, आज से झमाझम बारिश होने का अनुमान, अगले एक सप्ताह तक चलेगा ये दौर

News Blast

29 साल पुराना फाउंडेशन 9 साल में दूसरी बार विवादों में, इस बार आपदा पीड़ितों के हक का पैसा डायवर्ट करने का मुद्दा उठा

News Blast

अधिकतर दुकानदार नहीं कर रहे हैं सेनिटाइजर का इस्तेमाल न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

News Blast

टिप्पणी दें