May 10, 2024 : 11:57 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

कोरोना के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त: भारत में एक दिन में 3.15 लाख केस, इससे पहले अमेरिका में 8 जनवरी को मिले थे 3.07 लाख मरीज

[ad_1]

Hindi NewsNationalLockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली21 मिनट पहले

बेहद दुख और चिंता वाली खबर है। नए मरीजों के मामले में भारत अमेरिका से भी आगे निकल गया है। देश में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 3 लाख 15 हजार 552 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक किसी एक देश में एक दिन के अंदर मिले मरीजों का यह आंकड़ा सबसे अधिक है। इसके पहले अमेरिका में सबसे ज्यादा 8 जनवरी को 3 लाख 7 हजार लोग पॉजिटिव पाए गए थे।

एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा मौतेंमौत के मामले में भी पिछले दो दिनों से डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। बुधवार को रिकॉर्ड 2,101 लोगों ने दम तोड़ दिया। मौतों का यह आंकड़ा अब तक का सबसे ज्यादा है। इससे पहले मंगलवार को 2,021 मौतें दर्ज की गई थीं। पूरी दुनिया में भारत इकलौता देश है जहां एक दिन में इतनी मौतें हो रही हैं। बाकी सभी देशों में एक हजार से कम ही लोग जान गंवा रहे हैं।

24 घंटे में रिकॉर्ड 1.33 लाख एक्टिव केस बढ़ेबुधवार को देश में एक्टिव केस बढ़ने का भी रिकॉर्ड आंकड़ा सामने आया। एक दिन में 1.33 लाख एक्टिव केस बढ़े। इसके पहले सबसे ज्यादा 18 अप्रैल को 1.29 लाख और मंगलवार को 1.25 लाख एक्टिव केस बढ़े थे। अब पूरे देश में 22.84 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इन्हें ही एक्टिव केस कहा जाता है। हालांकि, 1.79 लाख लोग ठीक भी हुए। ये भी एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों मेंबीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.15 लाखबीते 24 घंटे में कुल मौत: 2,101बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.79 लाखअब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.59 करोड़अब तक ठीक हुए: 1.34 करोड़अब तक कुल मौत: 1.84 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 22.84 लाख

इन 12 राज्यों में सबसे ज्यादा मरीज बढ़ेमहाराष्ट्र में 67,468, उत्तर प्रदेश में 33,106, दिल्ली में 24,638, कर्नाटक में 23,558, केरल में 22,414, राजस्थान में 14,622, छत्तीसगढ़ में 14,519, मध्य प्रदेश में 13,107, गुजरात में 12,553, बिहार में 12,222, तमिलनाडु में 11,681, पश्चिम बंगाल में 10,784 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

कोरोना अपडेट्स

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की। 6 दिन पहले यानी 14 अप्रैल को ही पोखरियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्रालय और CBSE के अफसरों के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठक की थी।कांग्रेस सांसद शशि थरूर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि जांच और डेढ़ दिन के इंतजार के बाद मेरी रिपोर्ट आ गई है। मेरी बहन और 85 साल की मां भी संक्रमित हैं।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केरल के CM पी विजयन ने बुधवार को वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी मुफ्त में वैक्सीन लगाई जाएगी। इसका खर्च राज्य सरकार खुद वहन करेगी।सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी राज्य में 18 से 45 साल के लोगों को मुफ्त टीका लगाने की घोषणा की है।सीरम इंस्टीट्यूट ने बुधवार को कोवीशील्ड वैक्सीन के नए रेट फिक्स कर दिए हैं। सीरम ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों को कोवीशील्ड वैक्सीन 600 रुपए में दी जाएगी। इससे पहले इन अस्पतालों को ये वैक्सीन 250 रुपए में दी जा रही थी। राज्यों के लिए वैक्सीन के दाम 400 रुपए होंगे और केंद्र को पहले की ही तरह ये वैक्सीन 150 रुपए में मिलती रहेगी।केंद्र सरकार ने बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन का प्रोडक्शन दोगुना किया जा रहा है। अब हर महीने 38 लाख वायल से 74 लाख वायल का उत्पादन होगा। सरकार ने इसके लिए 20 एडिशनल मैन्यूफैक्चरिंग साइट अप्रूव किए हैं।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल में पार्टी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वे वर्चुअली चुनावी कैंपेन करते रहेंगे।TMC के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री मदन मित्रा भी संक्रमित हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।इंटरनेशनल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह धोनी और माता देवकी देवी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को रांची के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक, दोनों की स्थिति अभी ठीक है। उनका ऑक्सीजन लेवल भी अभी सामान्य है। CT स्कैन कराया गया है, जिससे मालूम चलता है कि अभी संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है।ब्रिटेन के बाद अब जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने भी भारत का दौरा रद्द कर दिया है। सुगा अगले हफ्ते भारत और फिलिपिंस जाने वाले थे। जापान के मीडिया के अनुसार देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए दोनों देशों की यात्रा प्रधानमंत्री ने रद्द कर दी है। प्रधानमंत्री बनने के बाद ये उनकी पहली भारत की यात्रा थी।24 से 30 अप्रैल के बीच UK जाने वाली एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स भी कैंसिल हो गई हैं। एयर इंडिया ने बताया कि इस दौरान दिल्ली और मुंबई से UK के बीच कम से कम एक फ्लाइट को शेड‌्यूल करने का प्रयास किया जा रहा है।फोटो दिल्ली की है। यहां कोरोना मरीज को अस्पताल ले जा रही एक एंबुलेंस बीच रास्ते में खराब हो गई। स्वास्थ्यकर्मियों को धक्का देकर इसे आगे ले जाना पड़ा।

फोटो दिल्ली की है। यहां कोरोना मरीज को अस्पताल ले जा रही एक एंबुलेंस बीच रास्ते में खराब हो गई। स्वास्थ्यकर्मियों को धक्का देकर इसे आगे ले जाना पड़ा।

प्रमुख राज्यों के हाल…

1.महाराष्ट्रयहां बुधवार को 67,468 नए मरीज मिले। 54,985 मरीज ठीक हुए और 568 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 40.27 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 32.68 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 61,911 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 6.95 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेशयहां बुधवार को 33,106 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 14,198 लोग रिकवर हुए और 187 की मौत हो गई। अब तक यहां 9.42 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.89 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,346 मरीजों की मौत हो गई। 2.42 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्लीराज्य में बुधवार को 24,638 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 24,600 लोग रिकवर हुए और 249 की मौत हो गई। अब तक यहां 9.30 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8.31 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,887 मरीजों की जान चली गई। 85,364 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़राज्य में बुधवार को 14,519 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 17,263 लोग ठीक हुए और 193 की मौत हो गई। राज्य में 1.22 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। कुल 5.88 लाख में 4.59 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 6,467 पहुंच गया है।

5. मध्यप्रदेशराज्य में बुधवार को 13,107 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 9,035 लोग रिकवर हुए और 75 की मौत हो गई। अब तक यहां 4.46 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.59 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,788 मरीजों की जान चली गई। 82,268 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. गुजरातराज्य में बुधवार को 12,553 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 4,802 लोग रिकवर हुए और 125 की मौत हो गई। अब तक यहां 4.40 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.50 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,740 मरीजों की मौत हो गई। 84,126 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

आठ बच्चों से पिता का साया छिना, 15 दिन बाद चिता पर अंतिम बार चेहरा देखा; पता गलत होने से दो दिन मर्च्युरी में पड़ा रहा शव

News Blast

पलवल के प्रशिक्षु पायलट की मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था कोणार्क, ट्रेनिंग पूरी होते ही शादी होनी थी

News Blast

वल्लभनगर में होगा त्रिकोणीय संघर्ष:कांग्रेस-बीजेपी को टक्कर देगी जनता सेना, उपचुनाव की तारीख के ऐलान से पहले ही प्रचार में जुटे नेता; असमंजस में कार्यकर्ता

News Blast

टिप्पणी दें