May 15, 2024 : 4:28 PM
Breaking News
राज्य

चंद्रकांत पाटिल ने दी शिवसेना को सलाह, कहा- महामारी पर राजनीति बंद कर कोरोना संकट पर ध्यान दे सरकार 

[ad_1]

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 19 Apr 2021 03:42 AM IST

चंद्रकांत पाटिल
– फोटो : फाइल फोटो

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

कोरोना की दूसरी लहर महाराष्ट्र में कहर बनकर टूट पड़ी है। प्रदेश में जनता इलाज के लिए तड़प रही है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार मदद करने के बजाय महामारी का राजनीतिकरण कर रही है।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने यह आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को सलाह दी है कि केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर लोगों का ध्यान भटकाने की बजाय कोरोना संकट सुलझाने की कोशिश करें। देश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण महाराष्ट्र में हैं और लोग मौत के साये में जी रहे हैं।

पाटिल ने कहा है कि प्रदेश की महाविकास आघाड़ी सरकार महाराष्ट्र की जनता के प्रति अपनी जवाबदेही निभाने में लगातार नाकाम रही है। राज्य सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश में विवाद पैदा कर रही है।

उन्होंने कहा कि एनसीपी के मंत्री नवाब मलिक ने केंद्र सरकार द्वारा 16 कंपनियों को महाराष्ट्र में रेमडेसिविर की सप्लाई प्रतिबंधित करने के जो आरोप लगाए, वे बिल्कुल बचकाने और हास्यास्पद थे। उन्होंने राज्य की जनता को गुमराह करने की कोशिश की।

विस्तार

[ad_2]

Related posts

Gwalior: नगर निगम के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, तीन माह से वेतन न मिलने से था परेशान

News Blast

हमारी मौत का जिम्मेदार…’ दीवार पर कोयले से सुसाइड नोट लिखकर किसान ने लगा ली फांसी

News Blast

रतलाम के करीब कार दुर्घटना में नवविवाहित दंपती सहित चार की मौत

News Blast

टिप्पणी दें