May 22, 2024 : 12:31 AM
Breaking News
MP UP ,CG

MP में चढ़ेगा पारा: मध्य प्रदेश में तापमान में होगी धीरे धीरे वृद्धि, अगले 24 घंटे में इंदौर संभाग में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार

[ad_1]

Hindi NewsLocalMpBhopalTemperatures Will Rise Gradually In Madhya Pradesh, Drizzle With Cloud Cover In Indore Division In Next 24 Hours

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल24 मिनट पहले

कॉपी लिंकप्रदेश में तापमान में धीरे धीर - Dainik Bhaskar

प्रदेश में तापमान में धीरे धीर

मध्य प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। गर्मी से थोड़ी राहत के बाद अब प्रदेश में फिर गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग ने तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया है। साथ ही अगले 24 घंटे में इंदौर संभाग में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जाताई है। मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि राजस्थान में सिस्टम बना हुआ है। इससे गुजरात से सटे इलाके में इंदौर संभाग, सिवनी, मंडला में अगले 24 घंटे बादल छाने, हवाएं चलने के साथ ही बूंदाबांदी हो सकती है। मिश्रा के बताया कि बाकी प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी होगी।

22 स्टेशनों पर 40-43 डिग्री तापमान दर्ज

प्रदेश में मंगलवार को 22 स्टेशनों पर अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खंडवा में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन स्टेशनों पर 40 से अधिकत तापमान रिकॉर्ड

खजुराहो में 42 डिग्री सेल्सियस, नौगांव में 42.4 डिग्री सेल्सियस, रीवा में 41.5 डिग्री सेल्सियस, सागर में 40.4 डिग्री सेल्सियस, सतना में 41.0 डिग्री सेल्सियस, सिधी में 40.6 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 40.1 डिग्री सेल्सियस, दतिया में 40.4 डिग्री सेल्सियस, धार में 40.2 डिग्री सेल्सियस, गुना में 40.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 41.4 डिग्री सेल्सियस, होशंगाबाद में 41.6 डिग्री सेल्सियस, खरगौन में 41.6 डिग्री सेल्सियस, रायसेन में 40.2 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ में 40, डिग्री सेल्सियस रतलाम में 41.6 डिग्री सेल्सियस, शाजापुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस, श्योपुर में 40.4 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

वेटरनरी कॉलेज को घटिया कहने पर जबलपुर में उबाल:BJP विधायक अजय विश्नोई ने कहा- मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला हैं, मैं शर्मिंदा हूं कि ये मेरी पार्टी की सांसद हैं

News Blast

80 किलो चांदी लूटकर भागे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़; गोली लगने से दो घायल

News Blast

17 साल बाद भिंड जिले में बने दाे मंत्री, मेहगांव विस काे पहली बार मिला मंत्री

News Blast

टिप्पणी दें