March 29, 2024 : 1:56 AM
Breaking News
MP UP ,CG

वेटरनरी कॉलेज को घटिया कहने पर जबलपुर में उबाल:BJP विधायक अजय विश्नोई ने कहा- मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला हैं, मैं शर्मिंदा हूं कि ये मेरी पार्टी की सांसद हैं

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • BJP MLA Ajay Vishnoi Said Maneka Gandhi Is A Very Poor Woman, I Am Ashamed That She Is My Party’s MP

जबलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
यूपी के आंवला संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सांसद मेनका गांधी के खिलाफ MP के बीजेपी MLA ने तीखी टिप्पणी की है। - Dainik Bhaskar

यूपी के आंवला संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सांसद मेनका गांधी के खिलाफ MP के बीजेपी MLA ने तीखी टिप्पणी की है।

नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के वेटनरी डॉक्टर विकास शर्मा से बातचीत में जिस तरह से बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने पूरे वेटनरी कॉलेज को घटिया कहा, उससे जबलपुर में उनके खिलाफ जमकर आक्रोश दिख रहा है। अब बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने तल्खी के साथ सांसद के खिलाफ टिप्पणी की है। अपने बेबाक बोल के लिए प्रसिद्ध विधायक विश्नोई ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सांसद मेनका गांधी घटिया महिला है। मैं शर्मिंदा हूं कि ये मेरी पार्टी की सांसद (नेता नहीं) है।

विधायक अजय विश्नोई ने 26 जून शनिवार सुबह 8.25 बजे अपनी ये पोस्ट की। इस पोस्ट पर 399 लोगों ने जहां रि-पोस्ट किया। वहीं 443 लोगाें ने उनकी बेबाक टिप्पणी को पसंद किया है। विधायक ने लिखा है कि विगत दिवस सांसद मेनका गांधी ने पशुचिकित्सक डॉक्टर विकास शर्मा से जिन शब्दों में बात की, उससे वेटरनरी कॉलेज जबलपुर घटिया सिद्ध नही हो जाता है। परंतु यह जरूर सिद्ध हो जाता है कि मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला हैं।

पूरे देश में वेटनरी डॉक्टर कर रहे विरोध प्रदर्शन
बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ पूरे देश में वेटनरी डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के वेटनरी डॉक्टर्स और छात्रों भी उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय है, जिसे मेनका गांधी ने हाल ही में कथित रूप से घटिया बताया था और उनका ऑडियो वायरल हो गया था।

सांसद मेनका गांधी को लीगल नोटिस भेज रहे वेटनरी छात्र।

सांसद मेनका गांधी को लीगल नोटिस भेज रहे वेटनरी छात्र।

बीजेपी सांसद मेनका गांधी पर FIR दर्ज करने की मांग
वेटनरी डॉक्टर्स ने मेनका गांधी को लीगल नोटिस भेजने की बात करते हुए उनके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी है। डॉक्टरों ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उनका दावा है कि जब तक अपने शब्दों पर वो माफी नहीं मांगती हैं, उनका विरोध जारी रहेगा। गुरुवार से उनके खिलाफ डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को छात्राओं और महिला अध्यापकों ने प्रदर्शन किया। डॉक्टर अपरा शाही, डॉक्टर अंजू नायक, डॉक्टर कविता राय ने कहा कि पशु चिकित्सकों की पढ़ाई पर बिना सोचे-समझे टिप्पणी करना सांसद मेनका गांधी को शोभा नहीं देता। उन्हें दुख है कि एक महिला होते हुए वह बयान देकर दूसरी महिला को अपमानित कर रही हैं।

वेटरनरी कॉलेज में सांसद मेनका गांधी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए छात्र व अध्यापक।

वेटरनरी कॉलेज में सांसद मेनका गांधी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए छात्र व अध्यापक।

ऑडियो वायरल होने के बाद आक्राेश
हाल ही में मेनका गांधी और वेटनरी डॉक्टर के बीच हुई बातचीत का कथित ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि किस तरह मेनका गांधी वेटरनरी डॉक्टर को न केवल गालियां दे रही हैं, बल्कि उसकी काबिलियत पर भी सवाल उठा रही हैं। यहां तक कि मेनका गांधी ने जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय को भी घटिया बता दिया। जबकि जबलपुर के वेटनरी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ना केवल देश बल्कि विदेशों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

ये है पूरा मामला

21 जून को एक कथित ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें चंडीगढ़ में प्रैक्टिस कर रहे जबलपुर वेटनरी विवि में पढ़े डॉक्टर विकास शर्मा से मेनका गांधी की फोन पर बात हुई थी। दरअसल चंडीगढ़ निवासी अंजली चौधरी अपना डॉग इलाज के लिए डॉक्टर शर्मा के पास लाई थी। उन्होंने उसका ऑपरेशन किया। मालिक उसे अपने घर ले गईं। जहां टांका टूट गया। बाद में इस डॉग का पैर काटना पड़ा। इसके बाद अंजली चौधरी ने इस मामले में मेनका गांधी से शिकायत की। इसी शिकायत पर मेनका गांधी ने फोन पर डॉक्टर के खिलाफ अपशब्द कहे और फिर कहां से डिग्री ली, पूछ कर वेटनरी विवि को देश का सबसे घटिया विश्वविद्यालय बता दिया।

खबरें और भी हैं…

Related posts

श्रावण मास में महाकाल मंदिर में चलायमान भस्म आरती दर्शन से प्रसन्न है श्रद्धालु

News Blast

Coronavirus Outbreak Uttar Pradesh Cases LIVE Update । UP District Wise Corona Cases Latest Update; Lucknow Aligarh Agra Varanasi Meerut Gorakhpur Kanpur Novel Corona (COVID 19) Death Toll Uttar Pradesh Today | पत्नी के साथ डिप्टी CM दिनेश शर्मा संक्रमित; अलीगढ़ में 5 मरीजों की मौत, ऑक्सीजन की कमी का आरोप, हंगामा

Admin

एकतरफा आशिकी ने पहुंचाया जेल:36 साल की प्रोफेसर के पीछे पड़ा 22 साल का चपरासी; नौकरी गई फिर भी नहीं माना, कभी कार में फूल रख देता तो कभी चॉकलेट

News Blast

टिप्पणी दें