May 19, 2024 : 9:36 PM
Breaking News
खेल

चहल ने राहुल-गेल को किया ट्रोल: पंजाब की नई जर्सी पर बेंगलुरु के फिरकी गेंदबाज ने ली चुटकी, बोले- RCB में आपका स्वागत है

[ad_1]

Hindi NewsSportsCricketIplIPL 2021 Latest News Update | IPL 2021, Yuzvendra Chahal Trolls Punjab Kings New Jersey, KL Rahul, Chris Gayle, Punjab Kings, Rajasthan Royals

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई10 मिनट पहले

कॉपी लिंकIPL 2021 में पंजाब की नई जर्सी बेंगलुरु की पुरानी जर्सी से काफी मिलती-जुलती है। इसलिए युजवेंद्र चहल ने दोनों को ट्रोल किया। राहुल और गेल पहले RCB का हिस्सा भी रह चुके हैं। - Dainik Bhaskar

IPL 2021 में पंजाब की नई जर्सी बेंगलुरु की पुरानी जर्सी से काफी मिलती-जुलती है। इसलिए युजवेंद्र चहल ने दोनों को ट्रोल किया। राहुल और गेल पहले RCB का हिस्सा भी रह चुके हैं।

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2021 का चौथा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मैच पंजाब की टीम नई जर्सी में मैदान पर उतरी। उसके बाद से ही टीम की नई जर्सी चर्चा में बनी हुई है। इस पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने जाब के कप्तान केएल राहुल और क्रिस गेल को ट्रोल किया। उन्होंने लिखा कि RCB में आपका स्वागत है।

दरअसल, पंजाब की नई जर्सी बेंगलुरु की पुरानी जर्सी से काफी मिलती-जुलती है। इस वजह से चहल ने राहुल और गेल का वीडियो शेयर करते हुए यह बात कही। राहुल और गेल दोनों ही पहले RCB का हिस्सा रह चुके हैं।

पंजाब ने राजस्थान को 4 रन से हरायाइससे पहले पंजाब ने सीजन के पांचवें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 4 रन से हरा दिया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन ही बना सकी।

लोकेश राहुल ने शेन वॉटसन का रिकॉर्ड तोड़ाकप्तान लोकेश राहुल ने IPL में अपनी 22वीं फिफ्टी लगाई। उन्होंने 50 बॉल पर 91 रन की पारी खेली। राहुल ने सबसे ज्यादा अर्धशतक के मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन को पीछे छोड़ा वॉटसन ने 145 मैच में 21 फिफ्टी के साथ 3874 रन बनाए थे। उन्होंने पिछले सीजन के बाद ही IPL से संन्यास ले लिया था।

RCB को पहले मैच में मिली थी जीतIPL 2021 का ओपनिंग मैच बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था। इसमें RCB को 2 विकेट से जीत मिली थी। युजवेंद्र चहल 4 ओवर में 41 रन देकर काफी महंगे साबित हुए थे। इस सीजन RCB को अब अपना अगला मैच 14 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

कोरोना का भारतीय खेलों पर असर:कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तहत भारत में होने वाली आर्चरी और शूटिंग चैंपियनशिप रद्द; IPL और टी-20 वर्ल्ड कप भी देश से बाहर होगा

News Blast

गोबर, मिट्टी, दाल और चूने से बनवाया कुमार विश्वास ने अनोखा घर, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

News Blast

दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद धोनी का वादा- सात दिन बाद बदलाव के साथ मैदान में आएंगे, दिल्ली के कप्तान श्रेयस को शिकायत- यहां कैचिंग मुश्किल

News Blast

टिप्पणी दें