May 15, 2024 : 4:28 AM
Breaking News
राज्य

महाराष्ट्र: मुंबई में रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी यात्रियों की भीड़, पश्चिम रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की संख्या

[ad_1]

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 10 Apr 2021 05:02 AM IST

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

महाराष्ट्र में कोरोना से भयावह हालात के बीच मुंबई से मजदूरों का पलायन बढ़ने लगा है। पिछले साल वाली स्थिति से बचने के लिए लॉकडाउन के भय से मजदूर गांव की ओर लौटने लगे हैं। इससे रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई है। पश्चिम रेलवे ने प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को स्टेशन आने पर पाबंदी लगा दी है।

मध्य और पश्चिम रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की संख्यामध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजीव मित्तल ने शुक्रवार को कहा कि स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए मुंबई डिवीजन के छह स्टेशनों छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कल्याण, ठाणे, दादर और पनवेल में प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कर दी गई है। भीड़ को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर प्रतीक्षा सूची के यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। केवल आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन जाने की इजाजत है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं। इससे ज्यादातर प्रतीक्षा सूची के टिकट कंफर्म हो रहे हैं।

ट्रेनों में 300 तक प्रतीक्षा सूचीकंसल ने बताया कि पश्चिम रेलवे में 100 से लेकर 300 तक की वेटिंग लिस्ट चल रही है। ज्यादा प्रतीक्षा सूची के टिकटों के आधार पर हम यह तय करते हैं कि किस रूट पर कितनी ट्रेनें चलानी है। पिछले साल लॉकडाउन के बाद लंबी दूरी की 310 ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। जिसमें से 90 फीसदी ट्रेनें चल रही हैं। अभी उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली की ओर जाने वाली 116 ट्रेनों का संचालन हो रहा है।

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना से भयावह हालात के बीच मुंबई से मजदूरों का पलायन बढ़ने लगा है। पिछले साल वाली स्थिति से बचने के लिए लॉकडाउन के भय से मजदूर गांव की ओर लौटने लगे हैं। इससे रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई है। पश्चिम रेलवे ने प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को स्टेशन आने पर पाबंदी लगा दी है।

मध्य और पश्चिम रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की संख्या
मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजीव मित्तल ने शुक्रवार को कहा कि स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए मुंबई डिवीजन के छह स्टेशनों छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कल्याण, ठाणे, दादर और पनवेल में प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कर दी गई है। भीड़ को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर प्रतीक्षा सूची के यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। केवल आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन जाने की इजाजत है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं। इससे ज्यादातर प्रतीक्षा सूची के टिकट कंफर्म हो रहे हैं।

ट्रेनों में 300 तक प्रतीक्षा सूची
कंसल ने बताया कि पश्चिम रेलवे में 100 से लेकर 300 तक की वेटिंग लिस्ट चल रही है। ज्यादा प्रतीक्षा सूची के टिकटों के आधार पर हम यह तय करते हैं कि किस रूट पर कितनी ट्रेनें चलानी है। पिछले साल लॉकडाउन के बाद लंबी दूरी की 310 ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। जिसमें से 90 फीसदी ट्रेनें चल रही हैं। अभी उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली की ओर जाने वाली 116 ट्रेनों का संचालन हो रहा है।

[ad_2]

Related posts

संस्थान के रूप में कैग अपने आप में विरासत, CAG बनाम सरकार वाली मानसिकता बदली: PM मोदी

News Blast

सीरियल किलर का सागर और भोपाल के बाद इंदौर में भी था हत्या करने का इरादा

News Blast

Coronavirus India: 10 दिन में सभी सरकारी कर्मचारी लगवाएं टीका, सीएम हिमंत ने जारी किया आदेश

Admin

टिप्पणी दें