May 16, 2024 : 8:22 AM
Breaking News
MP UP ,CG

Maximum 929 infected and two deaths in one day, 17 doctors of BHU found positive | एक दिन में सर्वाधिक 929 संक्रमित मरीज मिले और और दो की मौत, BHU के 17 डॉक्टर भी पॉजिटिव पाये गये

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

वाराणसीएक घंटा पहले

कॉपी लिंककेन्द्रीय कार्यालय व अन्य कार्यालयों में बाहरी व्यक्तियों का आवागमन प्रतिबंधित, विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी व्यक्तियों का अनावश्यक आवागमन प्रतिबंधित। - Dainik Bhaskar

केन्द्रीय कार्यालय व अन्य कार्यालयों में बाहरी व्यक्तियों का आवागमन प्रतिबंधित, विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी व्यक्तियों का अनावश्यक आवागमन प्रतिबंधित।

BHU के 9 डॉक्टर होम आइसोलेशन में हैंसिंह द्वार छोड़कर BHU के सभी गेट रात को बंद कर दिये जायेंगे

कोरोना का संक्रमण रोज नये रिकॉर्ड के ओर बढ़ रहा हैं। शुक्रवार शाम तक आयी रिपोर्ट में 929 लोग संक्रमित पाये गये हैं। बलरामपुर और सुसवाही के रहने वाले दो मरीजों की मौत BHU में हो गयी। 547 पुरुष और 372 महिलाएं संक्रमित पायी गयी हैं। BHU के 17 डॉक्टर भी संक्रमित हैं। एक सप्ताह में 26 डॉक्टर,स्टाफ पॉजिटिव पाए गए हैं। वही विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दिया गया हैं। मंदिर में मास्क अनिवार्य कर दिया गया हैं। मंगला आरती के टिकट को भी बंद कर दिया गया है। .

BHU में दिशा निर्देश जारी, संक्रमित होने पर विभागाध्यक्ष को बताएं

BHU प्रशासन द्वारा निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि परिसर में संक्रमण तेजी से बढ़ा हैं। टेस्ट में पॉजिटिव आने पर तत्काल विभागाध्यक्ष को जानकारी दे। छात्रावासों में शौचालयों के निकट वाले कमरे चिन्हित किये जा रहे हैं। ताकि कोविड 19 संक्रमित छात्रों को आइसोलेट किया जा सके। छात्र कमरा नंबर 103 में जांच करा सकते हैं। परिसर में सभी कांफ्रेंस ऑनलाइन मोड में होगा। कार्यालयों में बाहरी का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

एक्टिव केस 4404 पहुंचा, कैंट में मिले सबसे अधिक मरीज

जिले में कुल केस 27,045 जिसमे 22,244 स्वस्थ और 397 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कैंट से 25 लोग संक्रमित मिले हैं। बरेका में भी 40 से ऊपर संक्रमित मिले। बरेका की निदेशक अंजलि गोयल भी होम आइसोलेशन में हैं। 200 से ज्यादा मरीजों का रिकॉर्ड भी नहीं मिल रहा हैं। एहतियात के तौर पर गंगा आरती में भी आम लोगों के जाने पर रोक लगाई गई हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

मृतक बेटे के दोस्त ने दिया था हत्याकांड को अंजाम, 3 लाख रूपए उधारी न लौटाने पर नाराज था

News Blast

मध्‍य प्रदेश में आंशिक बादल बने रहेंगे, अब वर्षा होने के आसार कम

News Blast

प्रदेश में हर घंटे 63 लोग कोरोना संक्रमित मिले; 9 दिन में 13 हजार 702 नए केस सामने आए, बीते चौबीस घंटे में 1869 पॉजिटिव

News Blast

टिप्पणी दें