May 6, 2024 : 8:48 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

चीन, जापान के पर्यटक 98 फीसदी घटे: कोरोना से बचने पहली पसंद बना मालदीव, भारतीय पर्यटक 50% बढ़े; सस्ती उड़ानें, आसान नियम ने बढ़ाया आकर्षण

[ad_1]

Hindi NewsInternationalMaldives Made First Choice To Escape From Corona, Indian Tourists Grew By 50%; Cheap Flights, Easy Rules Increased Attraction

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

2 घंटे पहलेलेखक: रागिनी सक्सेना

कॉपी लिंकमालदीप में भारत से ही सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं, जबकि चीन, जापान और द. कोरियाई के पर्यटक 98% तक घट गए हैं। - Dainik Bhaskar

मालदीप में भारत से ही सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं, जबकि चीन, जापान और द. कोरियाई के पर्यटक 98% तक घट गए हैं।

कोरोना से बचने के लिए भारतीय पर्यटक बड़ी संख्या में मालदीव पहुंच रहे हैं। वहां पर भारतीय सैलानियों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 50% इजाफा हुआ है। साल के शुरुआती दो महीनों में ही वहां पर 44 हजार भारतीय पहुंचे। जो 2020 की तुलना में दोगुने हैं। मालदीव पर्यटन विभाग के मुताबिक भारत से ही सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं, जबकि चीन, जापान और द. कोरियाई के पर्यटक 98% तक घट गए हैं।

पर्यटन से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले कुछ दिन में देश में कोरोना संक्रमित एक लाख या उससे भी ज्यादा मिल रहे हैं। दूसरी लहर के चलते कारोबार फिर से बंद कर दिए गए हैं। कई शहर दोबारा लॉकडाउन में चले गए हैं। इसलिए लोग दूर-दराज के पर्यटन स्थलों पर छुट्‌टी मनाना चाह रहे हैं। वैसे भी सभी लोगों के वैक्सीनेशन में लंबा वक्त लगेगा, इसलिए लोग सुरक्षित जगहों पर घूमने की योजना बनाने लगे हैं।

कोलकाता की अगवानी ट्रेवल्स के प्रमुख प्रदीप शर्मा कहते हैं कि पहले मालदीव हाई एंड डेस्टिनेशन हुआ करता था। पर अब वहां के होटल आकर्षक डील दे रहे हैं। दक्षिण एशिया पूरी तरह बंद हैं। थाइलैंड भी नहीं खुल सका है। बड़ी संख्या में बॉलीवुड कलाकारों के पहुंचने से भी यह चर्चा में आ गया है। मालदीव और भारत ने एयर बबल शुरू किया था, इससे कोविड के वक्त दोनों देशों में आवाजाही हो सकती है।

स्थानीय एयरलाइंस सस्ते विकल्प दे रही हैं। विस्तारा ने मुंबई और माले के बीच नॉन स्टाप उड़ानें शुरू की हैं। उधर, मालदीव ने पर्यटकों की पहुंच भी आसान कर दी है। वे यात्रा शुरू करने से 96 घंटे पहले की निगेटिव रिपोर्ट दिखाएंगे तो उन्हें क्वारेंटाइन नहीं रहना होगा। जबकि ब्रिटेन और कई अन्य देशोें में बाहर से आने वाले लोगों के लिए क्वारेंटाइन अनिवार्य कर दिया गया है।

ज्यादा गर्मी और सख्त कोरोना दिशा-निर्देशों के चलते दुबई जाना टाल रहेमालदीव हिंद महासागर में स्थित द्वीपीय देश है। यह करीब 1200 द्वीपों का समूह है। 200 द्वीपों पर ही आबादी रहती है, जबकि 12 द्वीप सैलानियों के लिए हैं। भारतीयों के लिए दुबई और मालदीव पसंदीदा रहे हैं। ईजी ट्रिप प्लानर्स के निशांत पिट्‌टी कहते हैं कि दुबई जाने पर वहां कोरोना टेस्ट करवाना होगा, पर मालदीव में ऐसा नहीं है। इसी के चलते मालदीव में पर्यटक बढ़ रहे हैं। दुबई में फिलहाल काफी गर्मी है, इसलिए भी लोग वहां नहीं जाना चाहेंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

विपक्षी नेता फरहतउल्ला बाबर बोले- सेना ने कभी संविधान को नहीं माना, इमरान खान सरकार भारत से रिश्ते सुधारे

News Blast

पीएम इमरान खान ने कहा- मेरी अंतरात्मा इजराइल को कभी स्वीकार नहीं करेगी; हमारा भविष्य चीन के साथ जुड़ा है

News Blast

बालाकोट जैसी एयरस्ट्राइक से बचने की प्रैक्टिस कर रही पाकिस्तानी एयरफोर्स, भारत उसके इस वॉर गेम पर नजर रख रहा

News Blast

टिप्पणी दें