May 18, 2024 : 4:27 PM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर बाजार LIVE: सेंसेक्स 367 पॉइंट ऊपर 49500 के पार; निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त, JSW स्टील का शेयर 3% ऊपर

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: April 6 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई33 मिनट पहले

कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार को अच्छी मजबूती है। सेंसेक्स 367 पॉइंट चढ़कर 49,526 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 107 अंकों की बढ़त के साथ 14,745 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले सोमवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

मेटल और फार्मा सेक्टर में तेजीनिवेशक सबसे ज्यादा मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयरों में खरीदारी कर रहे हैं। NSE पर दोनों इंडेक्स 1-1% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी में JSW स्टील का शेयर सबसे ज्यादा 3% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेस के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी के विजय कुमार के मुताबिक दुनियाभर की आर्थिक रिकवरी में सबसे आगे अमेरिका और चीन हैं, जिससे उभरते बाजार जैसे भारत को फायदा मिल रहा है। दूसरी ओर तिमाही नतीजों की भी शुरुआत होने वाली है। इससे बाजार में खरीदारी लौटी है। उन्होंने बताया कि भारतीय बाजार में बढ़त आगे भी जारी रहेगी। इसमें मिडकैप और स्मॉलकैप सेक्टर के शेयर फोकस में रहेंगे। इन सेक्टर ने निवेशकों को 2021 में अब तक 15% का रिटर्न दे चुके हैं।

1,482 शेयरों में बढ़तइसी तरह सेंसेक्स में भी शामिल 30 में से 27 शेयरों में बढ़त है। पावर ग्रिड का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। BSE पर 2,120 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,482 शेयरों में बढ़त और 552 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 206.56 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 205.09 लाख करोड़ रुपए था।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों का हाल…

जापान, चीन सहित कोरिया के बाजारों में गिरावट

जापान का निक्केई इंडेक्स 354 पॉइंट्स यानी 1.18% गिरकर 29,735 पर कारोबार कर रहा है।चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 11 अंक नीचे 3,473 पर आ गया है।कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी 4 अंकों की मामूली गिरावट है, इंडेक्स 3,117 पर कारोबार कर रहा है।दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 75 अंक ऊपर 7,140 पर पहुंच गया है।

अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड बढ़त, आर्थिक रिकवरी से खरीदारीअमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूत आर्थिक रिकवरी के चलते खरीदारी रही। S&P 500 और डाओ जोंस इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। S&P 500 इंडेक्स 58 पॉइंट ऊपर 4,077 पर बंद हुआ। इसी तरह डाओ जोंस इंडेक्स 373 पॉइंट बढ़त के साथ 33,527 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स भी 225 अंक उछाल के साथ 13,705 पर पहुंच गया है। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में सपाट कारोबार देखने को मिला, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।

कोरोना के रिकॉर्ड मामलों से बिगड़ा शेयर बाजार की चालशेयर बाजार में 5 अप्रैल को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 870 अंक गिरकर 49,159.32 पर और निफ्टी भी 230 अंक नीचे 14,637.80 पर बंद हुआ। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 931.66 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 75.48 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। पूरी यहां खबर पढ़ें…

शेयर बाजार अपडेट LIVE…

09:32 AM BSE मेटल इंडेक्स 233 पॉइंट ऊपर 15,505 पर पहुंच गया है। इंडेक्स के 10 में से 9 शेयर बढ़त में है। JSW स्टील, सेल और जिंदल स्टील के शेयरों में 3-3% की बढ़त है। वहीं, हिंदुस्तान जिंक के शेयर में हल्की गिरावट है।

09:29 AM सेंसेक्स 103 अंक ऊपर 49,263 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 30 में से 23 शेयरों में बढ़त है। NTPC और M&M के शेयर इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयर हैं, जिनमें 1.5% की बढ़त है। वहीं, ONGC का शेयर 1.2% नीचे आ गया है।

सोर्स - BSE

सोर्स – BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 281 अंकों की बढ़त के साथ 49,441.13 पर और निफ्टी 99 अंक ऊपर 14,737.00 पर खुला।

दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

लॉकडाउन में 10 वर्ष की आयु पूरी करने वाली बेटियों का भी खुल सकेगा सुकन्या समृद्धि खाता, सरकार ने उम्र सीमा में छूट दी

News Blast

केंद्र सरकार ने कोर्ट से कहा, वह एजीआर की बकाया राशि में से 96 प्रतिशत वापस ले रही है, वोडाफोन आइडिया ने कहा नहीं दे सकते बैंक गारंटी

News Blast

वित्तीय संकट से निकलने और नए निवेश के लिए टेलीकॉम कंपनियों का एआरपीयू 2021 तक दोगुना होना चाहिए: सीओएआई

News Blast

टिप्पणी दें