May 14, 2024 : 3:57 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

बृहस्पति ग्रह का कुंभ राशि में प्रवेश: 21 जून तक नौकरी और बिजनेस में 5 राशियों को मिल सकता है किस्मत का साथ

[ad_1]

Hindi NewsJeevan mantraJyotishGuru Rashi Parivartan (Transit In Aquarius) 2021; Rashifal Of Jupiter Transit (Astrological) Predictions For Kumbh, Sagittarius Scorpio, Cancer, Capricorn, Gemini And Other Zodiac Signs

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

4 घंटे पहले

कॉपी लिंककुंभ राशि में बृहस्पति 14 सितंबर तक रहेगा लेकिन करीब ढाई महीने बाद ही वक्री होने से बदल जाएगा इसका फल

6 अप्रैल से 14 सितंबर तक बृहस्पति कुंभ राशि में रहेगा। इसके बाद लौटकर मकर राशि में आ जाएगा। लेकिन 21 नवंबर को फिर कुंभ में चला जाएगा। इस तरह गुरु की चाल में बार-बार बदलाव होने से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ असर भी पड़ेगा।

पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि 6 अप्रैल से 21 जून तक गुरु ग्रह सीधी चाल से चलेगा और कुंभ राशि में रहेगा। इसके प्रभाव से मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मकर राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में किस्मत का साथ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और मनचाहा स्थान परिवर्तन हो सकता है। अधिकारियों से मदद भी मिलने के योग बनेंगे। इनके अलावा बिजनेस करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस में तरक्की होने की भी संभावना है। लेन-देन और निवेश समेत कई मामलों में किस्मत का साथ भी मिल सकता है।

कुंभ समेत 3 राशियों को रहना होगा संभलकरइन दिनों में वृष, कन्या और धनु राशि वाले लोगों पर बृहस्पति का मिला-जुला असर रहेगा। इन 3 राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। वहीं, कर्क, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन 4 राशियों के लोगों को जोखिम और जल्दबाजी से खासतौर पर बचना होगा। निवेश और लेन-देन के फैसले भी सावधानी से और किसी अनुभवी से सलाह से लेने होंगे। इन राशियों के राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष सावधानी रखनी होगी।

ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक​​​​​​ 12 राशियों का फल

मेष: इस राशि के बृहस्पति ग्रह फायदेमंद रहेगा। नौकरी और बिजनेस की पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। रोजमर्रा के काम समय से पूरे हो जाएंगे। नई योजनाएं बनेंगी और उनमें सफलता भी मिलेगी।वृष: प्रॉपर्टी संबंधी खास मामलों में फैसले हो सकते हैं। सुख बढ़ेगा। व्हीकल खरीदारी का योग भी बनेगा। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों की मेहनत बढ़ेगी। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। सेविंग खत्म हो सकती है। मिला-जुला समय रहेगा।मिथुन: गुरु के राशि परिवर्तन से नौकरी और बिजनेस में पुरानी मेहनत का फायदा मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। आसपास और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। दूर स्थानों की यात्रा भी हो सकती है।कर्क: बृहस्पति के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। सेविंग खत्म हो सकती है। निवेश करने से बचना होगा। नौकरी और बिजनेस की कोई राज की बात भी उजागर होने की आशंका बन रही है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में सावधान रहें।सिंह: इस राशि वाले लोगों पर बृहस्पति का शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। रोजमर्रा के कामों में फायदा होगा। मेहनत का पूरा फल भी मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।कन्या: बृहस्पति की वजह से इस राशि वाले लोगों के प्रॉपर्टी संबंधी कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। यात्राओं के योग बन रहे हैं। रोजमर्रा के कुछ काम निपट जाएंगे और कुछ कामों में रुकावटें आ सकती है। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस में विवाद से बचने की कोशिश करें।तुला: इस राशि वाले लोगों को नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। फायदेमंद योजनाएं बनेंगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी। आपकी मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। पुरानी योजनाओं पर काम होगा।वृश्चिक: इस राशि वाले लोगों को सावधान रहना होगा। बृहस्पति के कारण धन हानि और सेविंग खत्म होने की आशंका है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों की योजनाएं उजागर हो सकती है। इससे फायदा नहीं मिल पाएगा। राज की बातें भी उजागर हो सकती है। निवेश और लेन-देन से बचना होगा।धनु: बृहस्पति के कारण नौकरी और बिजनेस में इस राशि वालों की मेहनत बढ़ सकती है। लेकिन सेहत में सुधार होगा। कुछ कामों में रुकावटों के बाद सफलता भी मिलेगी। नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। रोजमर्रा के काम पूरे होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी महत्वपूर्ण मामले भी सुलझ जाएंगे।मकर: गुरू के राशि परिवर्तन से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दूर स्थानों के लोगों से मदद मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। दोस्तों और भाइयों से भी मदद मिलने के योग हैं।कुंभ: बृहस्पति के राशि परिवर्तन से खर्चा बढ़ सकता है और फायदे में कमी आ सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। कामकाज में किस्मत का साथ कम ही मिल पाएगा। नई योजनाओं पर काम शुरू होने में देरी हो सकती है।मीन: गुरू के राशि बदलने से सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। दौड़-भाग बढ़ेगी। नौकरी और बिजनेस में अनचाहा बदलाव हो सकता है। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में उलझनें बढ़ सकती है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

कोरोना ने पैदा की दूरियां, लेकिन जुड़े रहने के लिए भी हो रहे खूब जतन, देखिए लॉकडाउन दुनिया के हाल

News Blast

पुरुषोत्तम महीने में पूजा या व्रत-उपवास नहीं कर सकते तो पेड़-पौधे लगाने से ही मिल सकता है एक यज्ञ करने जितना पुण्य

News Blast

28 जून का राशिफल:4 राशियों को मिलेगा सितारों का साथ, मकर और मीन वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहेगा दिन

News Blast

टिप्पणी दें