April 27, 2024 : 7:58 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

28 जून का राशिफल:4 राशियों को मिलेगा सितारों का साथ, मकर और मीन वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहेगा दिन

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (28th June 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • वृष और धनु राशि वाले लोगों को आर्थिक नुकसान हो सकता है, धोखा होने के भी योग बन रहे हैं

28 जून, सोमवार को ग्रह-नक्षत्रों से शुभ नाम का योग बन रहा है। इससे 4 राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि आज सिंह राशि वाले लोगों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और तरक्की के भी योग हैं। तुला राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग हैं। मकर राशि वाले लोगों के काम पूरे होंगे। साथ ही मीन राशि वाले वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा।

आज मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। इन 6 राशि वाले लोगों के काम तो पूरे होंगे लेकिन कामकाज में रुकावटें भी आ सकती हैं। इनके अलावा वृष और धनु राशि वाले लोगों को आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आपका कर्म और मेहनत आपको अपने कार्य में सफलता देगा। घर से संबंधित गतिविधियों में भी आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। अगर किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने का मन है, तो मन की आवाज जरूर सुने। यह लाभदायक रहेगी।
नेगेटिव- भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। तथा किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें इसकी वजह से संबंधों में खटास आ सकती है। बच्चों के साथ भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। इससे उनमें आत्मविश्वास की भावना बढ़ेगी।
व्यवसाय- अपना समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यतीत करें। हालांकि लाभ की स्थिति अभी कुछ धीमी ही रहेगी। वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार गतिविधियां चलती रहेंगी। भविष्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए उचित समय का इंतजार करना जरूरी है।
लव- घर की किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कुछ टकराव रहेगा। बेहतर होगा कि घर के मामले आपस में बैठकर ही सुलझाएं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपनी मनःस्थिति को सामान्य बनाकर रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग– हरा, भाग्यशाली अंक– 7

वृष – पॉजिटिव- आध्यात्मिक कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से अपने अंदर भरपूर सकारात्मक एनर्जी महसूस करेंगे। आपका शांति प्रिय स्वभाव आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने में मदद भी करेगा। काम तथा घर दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा।
नेगेटिव- आपके कुछ कामों में अनचाहे कारणों की वजह से विघ्न पड़ सकता है। बेहतर होगा कि सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में ज्यादा समय ना व्यतीत करें। किसी गलत व्यक्ति द्वारा अपयश मिलने की भी आशंका है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आपका अपने काम को गंभीरता और संजीदगी से अंजाम देना उचित व्यवस्था बनाकर रखेगा। आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी है।
लव- विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम पर जरूर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन- पॉजिटिव– आपके संतुलित व्यवहार द्वारा शुभ और अशुभ प्रत्येक परिस्थितियों में उचित सामंजस्य बना रहेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना भी कार्य रूप में परिणित होने की संभावना है। किसी नजदीकी मित्र की सलाह भी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
नेगेटिव- किसी की गलत बात को सहन ना करें। वरना अकारण ही लोग आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। बेहतर होगा कि वाद-विवाद से दूर ही रहें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। उनकी देखभाल करना आपकी प्राथमिकता है।
व्यवसाय- प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। उनके सहयोग से व्यवसाय की स्थिति में सुधार आएगा। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियों का गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। साथ ही अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाएं।
लव- दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। घर का माहौल भी अनुशासित और खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी एलर्जी परेशान करेगी। अपना ध्यान रखें तथा आयुर्वेद का इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग– केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास रखें। कर्म से ही भाग्य को भी बल मिलेगा। भावनाओं की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। बच्चे की किलकारी संबंधित शुभ सूचना मिलने से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनी योजनाओं पर भली-भांति विचार कर लें। बहुत अधिक भावुकता रहने जैसी कमजोरी पर विजय हासिल करना जरूरी है। क्योंकि कुछ लोग इस कमजोरी का गलत फायदा उठा सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय की स्थिति आज बेहतर रहेगी। थोड़ी बहुत परेशानियां आएंगी परंतु उसकी वजह से आपके कार्यों में रुकावट नहीं आएगी। इस समय कहीं भी पैसा निवेश करने से बचें, धोखाधड़ी हो सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों को टारगेट हासिल करने में सफलता मिलेगी।
लव- परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। जबकि प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए नियमित व्यायाम करें तथा संतुलित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग– पीला, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल चल रही है। अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का संकल्प करें। इससे आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह भी बना रहेगा।
नेगेटिव- यह समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है, इसलिए दोस्तों के साथ तथा आलस में अपना समय व्यर्थ ना करें। अगर किसी प्रकार के ऋण लेने की योजना बन रही है, तो उसके बारे में एक बार फिर सोच-विचार कर लें।
व्यवसाय- ऑफिस या दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर रखें। लेकिन संबंधों में कड़वाहट ना आने दें। छोटी-छोटी सावधानियां रखने से कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। ये संपर्क आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परंतु व्यवसाय की टेंशन को घर पर ना लेकर आएं।
स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। डायबिटिक लोग भी अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। निवेश संबंधी गतिविधियों पर अपना पूरा ध्यान लगाएं। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। आज आपको हर काम में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इसलिए अपनी पूरी ऊर्जा अपने कार्यों में लगा दें।
नेगेटिव- परंतु मित्रों या नजदीकी रिश्तेदारों की गतिविधियों से भी अनभिज्ञ ना रहें। पीठ पीछे आपको कोई नुकसान पहुंचा सकता है। समाज में बदनामी की भी आशंका है। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियों को किसी के समक्ष भी जाहिर ना करें।
व्यवसाय- मार्केट में आपकी योग्यता और मेहनत द्वारा आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी। हालांकि इनके परिणाम आपको धीमी गति से ही मिलेंगे। इस समय कोई व्यवसायिक यात्रा भी संभव है। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कुछ कहासुनी होने की आशंका है।
लव- घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद ना करें।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को गंभीरता से लें। तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग– ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- आज कोई रुकी हुई बड़ी पेमेंट मिल जाने से आर्थिक स्थिति में भी काफी हद तक सुधार आएगा। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रूचि रहेगी। तथा आपकी संतुलित और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।
नेगेटिव- बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। कुछ समय उनके साथ भी जरूर व्यतीत करें। किसी भी प्रकार के निवेश को फिलहाल टाल दें। संपत्ति संबंधी विवाद के मामले में ध्यान रखें कि भाइयों के साथ संबंध खराब ना हो।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। किसी भी तरह का बदलाव करने के लिए समय ठीक नहीं है। कोई भी परेशानी आने पर घर के वरिष्ठ जनों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
लव- घर में किसी खास व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान स्थिति से अपना बचाव करने के लिए स्वास्थ्य के सुरक्षा संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें। आयुर्वेद का अधिक से अधिक सेवन करना उचित है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक है। आपका विवेक और आदर्शवादी स्वभाव आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां बनाएगा। जो लोग आपके खिलाफ थे आज वही आपके पक्ष में आएंगे और संबंधों में भी सुधार आएगा।
नेगेटिव- अगर किसी के साथ कोई प्रॉमिस किया है तो उसे पूरा भी अवश्य करें। नहीं तो लोगों के बीच आपकी छवि बिगड़ भी सकती हैं। परन्तु इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि आप के सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर किसी पड़ोसी के साथ झगड़े की स्थिति बन रही है। कुछ कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायिक कार्य प्रणाली को बेहतर करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोग किसी राजनीतिक गतिविधि का शिकार हो सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। किसी विपरीत लिंगी मित्र के प्रति आकर्षण प्रेम संबंधों में परिणित हो सकता है।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगी। साथ ही जनसंपर्क का दायरा भी विस्तरित होगा। कोई प्रॉपर्टी संबंधी रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। युवाओं को कैरियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी।
नेगेटिव- युवा वर्ग ज्यादा बेहतर पाने के चक्कर में वर्तमान उपलब्धि को हाथ से ना जाने दें। इस समय जैसा मिल रहा है उसी में संतोष रखें। पुरानी बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर लिए गए ठोस फैसले बेहतर साबित होंगे और कामयाबी भी मिलेगी। इस समय रिस्क वाले कामों में रुचि ना लें। आपके साथ छल या धोखाधड़ी हो सकती है। नौकरी में किसी तरह के स्थान परिवर्तन या तबादले की स्थिति बन रही हैं।
लव- घर का माहौल अनुशासित और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का भी ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- अनियमित खानपान की वजह से पेट में दर्द और गैस की शिकायत रह सकती है। जिसका असर जोड़ों के दर्द पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- आपके साथ कोई ऐसी घटना घटित होगी जिसके बारे में आपने कभी अनुमान भी नहीं लगाया होगा। आपको किसी ईश्वरीय शक्ति का आभास होगा। घर में किसी पारिवारिक सदस्य की बेहतरीन उपलब्धि पर जश्न भी होगा।
नेगेटिव- पैतृक संपत्ति संबंधी मसला उठने से हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। विवेक और समझदारी से काम लें। भूमि संबंधी कागजातों को अच्छी तरह जांच लें। धन संबंधी लेनदेन ना ही करें तो उचित है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। अधिकतर काम उचित तरीके से पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम के लिए समर्पित रहेंगे। अधिकारियों के साथ संबंधों में भी मधुरता आएगी।
लव- घर की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। इससे घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी और संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ ज्यादा काम के दबाव की वजह से पैरों में दर्द और थकान महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग– क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- घर में सगाई अथवा विवाह जैसे किसी मांगलिक कार्य की योजनाएं बनेगी। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। मोबाइल अथवा ईमेल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें।
नेगेटिव- खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। बेहतर है कि अपना उचित बजट बनाकर चलें। कोर्ट केस संबंधी मामलों में किसी के साथ सलाह-मशविरा करना जरूरी है। अपने गुस्से और अहम जैसे स्वभाव पर काबू रखें। अन्यथा बनते काम बिगड़ भी सकते हैं।
व्यवसाय- गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों के सुझाव पर ध्यान दें। आपको कोई उचित सलाह मिलेगी। प्रतिष्ठान में भी कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बनेंगी और नए जनसंपर्क भी स्थापित होंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी बीमारियों के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा तथा उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- समय अनुसार अपनी कार्य प्रणाली तथा स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। आज का दिन नई-नई जानकारियां हासिल करने में व्यतीत होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। कोई रुका हुआ काम भी आज बन सकता है।
नेगेटिव- कोई भी परेशानी आने पर वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों से सलाह लेने में परहेज ना करें। उनका मार्गदर्शन तथा सहयोग आपके मनोबल को और अधिक बढ़ाएगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहें।
व्यवसाय- संपर्क सूत्रों से आपको बिजनेस संबंधी उचित ऑर्डर मिल सकते हैं। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में भी फायदेमंद स्थितियां बन रही है। कार्य को विस्तृत करने संबंधी योजनाएं भी बनेगी। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर आज अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।
लव- परिवार के साथ भी मनोरंजन तथा खुशनुमा गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से सिर दर्द, बदन दर्द जैसी दिक्कत रहेगी। संयमित खानपान रखें तथा वर्तमान वातावरण से भी अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग– सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

खबरें और भी हैं…

Related posts

हिंदू कैलेंडर: 16 को सूर्य हुआ दक्षिणायन अब 21 जुलाई को देवशयन, अगले 4 महीनों तक मांगलिक कामों के लिए कोई मुहूर्त नहीं

Admin

पंचांग:चंद्र की वजह से तय होता है तिथियों का समय, सभी तिथियों की अवधि होती है अलग-अलग

News Blast

गुडन्यूज: वैज्ञानिकों ने यूरिनरी ट्रैक्ट के इंफेक्शन की वैक्सीन बनाई, पेशाब करते समय जलन और बार-बार यूरिन करना है इसके संक्रमण का लक्षण

Admin

टिप्पणी दें