May 10, 2024 : 9:58 PM
Breaking News
बिज़नेस

कोरोना से थर्राया शेयर बाजार: सेंसेक्स 1100 पॉइंट गिरा, निफ्टी भी 14600 के नीचे; बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 67% शेयर गिरे

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: April 5 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई3 मिनट पहले

कॉपी लिंकBSE पर 2,688 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 703 शेयर बढ़त और 1,822 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।   - फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

BSE पर 2,688 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 703 शेयर बढ़त और 1,822 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। – फाइल फोटो

देश में बढ़ते कोरोना के नए मामलों से सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। सेंसेक्स 1,123 अंकों की भारी गिरावट के साथ 48,906.34 पर कारोबार कर रहा है। कारोबारी के दौरान इंडेक्स दिन के सबसे निचले स्तर 48,638 को भी छुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 27 शेयरों में गिरावट है, जिसमें बजाज फाइनेंस, SBI और इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 5-5% से ज्यादा गिरे हैं। इससे पहले 26 मार्च को सेंसेक्स 49 हजार से नीचे आया था।

निफ्टी भी 323 अंक नीचे 14,544.25 पर कारोबार कर रहा है। निवेशक सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग शेयरों में कर रहे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स 1,284 अंक यानी 3.8% नीचे 32,573.50 आ गया है। इसी तरह ऑटो इंडेक्स 2.8% और मेटल इंडेक्स 1% नीचे आ गए हैं।

1,822 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे, मार्केट कैप 3.9 लाख करोड़ रुपए घटाBSE पर 2,688 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 703 शेयर बढ़त और 1,822 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसमें 206 शेयरों में लोअर सर्किट लग गया है। एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 203.38 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो 1 अप्रैल को 207.25 लाख करोड़ रुपए था।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों का हाल…

लगातार बढ़ रहे कोरोना के नए मामलेदेश में रविवार को रिकॉर्ड 1 लाख 3 हजार 794 नए संक्रमित मिले। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 16 सितंबर को 97,860 नए मरीज मिले थे। बीते 24 घंटे में 52,840 मरीज ठीक हुए और 477 की मौत हो गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

फोकस में रहेंगे बैंकिंग शेयरसुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मोरेटोरियम की सुविधा लेने वाले किसी भी लोन पर ब्याज पर ब्याज नहीं वसूली जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) पर 1800 से 2000 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

जापान के बाजार में खरीदारी, ऑस्ट्रेलिया और चीन के शेयर बाजार रहेंगे बंद

जापान का निक्केई इंडेक्स 267 पॉइंट्स चढ़कर 30,121 पर कारोबार कर रहा है।कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 4 अकों की मामूली गिरावट है, इंडेक्स 3,109 पर कारोबार कर रहा है।ईस्टर के चलते ऑस्ट्रेलिया के शेयर बाजार सोमवार को बंद रहेंगे।टॉम्ब स्विपिंग डे के चलते चीन और हॉन्गकॉन्ग के शेयर बाजार बंद हैं।

अमेरिकी बाजारों में S&P 500 इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचाटेक्नोलॉजी शेयरों में खरीदारी के चलते गुरुवार को S&P 500 इंडेक्स पहली बार 4 हजार के पार 4019 पॉइंट्स पर बंद हुआ था। टेक शेयरों में अमेजन, अल्फाबेट और माइक्रोसॉफ्ट शामिल रहे। इसी तरह डाओ जोंस इंडेक्स 171 पॉइंट बढ़त के साथ 33,153 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स 233 अंक बढ़कर 13,480 अंकों पर बंद हुआ था। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में सपाट कारोबार देखने को मिला, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं। गुड फ्राइडे के चलते शुक्रवार को बाजार बंद था।

नए वित्त वर्ष की शुरुआत बढ़त के साथ हुईशेयर बाजार में 1 अप्रैल को बढ़त के साथ बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 520 अंक चढ़कर 50,029.83 पर और निफ्टी भी 176 अंक ऊपर 14,867.35 पर बंद हुआ। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 149.41 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 296.84 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

शेयर बाजार अपडेट LIVE…

10:29 AM निफ्टी में सबसे गिरने वाले शेयर; इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और SBI के शेयरों में 5-5% से ज्यादा की गिरावट है।

10:14 AM सेंसेक्स 1,091 पॉइंट नीचे 48,938.51 पर और निफ्टी 298 अंक नीचे 14,568.55 पर आ गया है।

09:41 AM निफ्टी IT इंडेक्स 361 अंक यानी 1.4% की बढ़त के साथ 26,341 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल कोफोर्ज और इंफोसिस के शेयरों में 2-2% से ज्यादा की बढ़त है।

सोर्स - NSE

सोर्स – NSE

09:39 AM BSE बैंक इंडेक्स 830 अंक यानी 2.17% की गिरावट के साथ 37,408 अंकों पर आ गया है। इंडेक्स में शामिल सभी बैंकिंग शेयरों में गिरावट है। इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 3.4% नीचे आ गया है।

09:26 AM BSE सेंसेक्स 391 अंक नीचे 49,638 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा 3-3% नीचे आ गए हैं। वहीं IT सेक्टर के शेयर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में शुमार हैं।

सोर्स- BSE

सोर्स- BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 9 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 50,020 पर और निफ्टी 29 अंक नीचे 14,837.70 पर खुला।

दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

बुरी खबर: देश के सभी 16 जोनल रेलवे से 13450 पद खत्म होंगे, सबसे ज्यादा पद नॉदर्न रेलवे में खत्म किए जाएंगे

Admin

सोना-चांदी के दाम बढ़े:48 हजार पर पहुंचा सोना; हालांकि अब भी पिछले साल के मुकाबले 8 हजार सस्ता, आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम

News Blast

भारत बायोटेक के प्रमुख कृष्णा एला का महादान, तिरुपति मंदिर ट्रस्ट को दिए दो करोड़ रुपये

News Blast

टिप्पणी दें