May 15, 2024 : 1:59 AM
Breaking News
MP UP ,CG

खरगोन में तापमान 42.2 डिग्री: MP में अगले दो से तीन दिन गर्मी से थोड़ी राहत के आसार, 4 अप्रैल से फिर तापमान में बढ़ोतरी

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल31 मिनट पहले

कॉपी लिंकराजधानी में अगले दो से तीन दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। इसके बाद 4 से 5 अप्रैल को फिर तामपान में बढ़ोतरी होगी। - Dainik Bhaskar

राजधानी में अगले दो से तीन दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। इसके बाद 4 से 5 अप्रैल को फिर तामपान में बढ़ोतरी होगी।

मध्यप्रदेश में मार्च से ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए है। पिछले तीन दिन से गर्म हवाएं चलने से लोग परेशान है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई है। हालांकि 4 और 5 अप्रैल से फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की बात कही है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में कुछ जगह पर लू चलने की संभावना जताई थी। हालांकि इसका असर मंगलवार को कुछ कम दिखा। मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा चलने से गर्म हवाओं से राहत मिली है। इससे राजस्थान में भी तापमान में गिरावट आई है। इसके चलते अगले दो से तीन दिन प्रदेश में गर्मी से राहत मिलेगी। इसके बाद फिर 4 से 5 अप्रैल से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बुधवार को कई जगह धुंध और नमी के कारण भी तापमान में हल्की गिरावट रिकॉर्ड हुई है।

खरगोन में 42.2 डिग्री तापमान

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को खरगोन में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान मण्डला में 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

भोपाल में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्यिसय, इंदौर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

rss meeting second day in chitrakoot agenda is ayodhya and champat rai meet with rambhadracharya | आज के एजेंडे में अयोध्या; चंपत राय, जगद्गुरू रामभद्राचार्य की शरण में पहुंचे, भाजपा-संघ के सेतु राम माधव भी बैठक में होंगे शामिल

Admin

कंटेनमेंट एरिया के लोगों का होम क्वॉरेंटाइन में रहना अनिवार्य

News Blast

MP में आज से रात 10 बजे तक खुलेंगे बाजार:सिनेमाघर 50% और रेस्टोरेंट 100% क्षमता के साथ शुरू होंगे; शादी में 100 और अंतिम संस्कार में 50 लोग शामिल हो सकेंगे

News Blast

टिप्पणी दें