May 3, 2024 : 12:01 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

आस्था के रंग: बाबा महाकाल से लेकर बांके-बिहारी मंदिर तक अबीर-गुलाल में रंगे भगवान और भक्त, फोटो में देखिए उत्साह का पर्व

[ad_1]

Hindi NewsNationalHoli Celebration Latest Photos And Videos | Latest Holi News Update, Holi Special Photos, Holi Celebration In India, Ujjain, Mathura Vrindavan, Mumbai

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली7 मिनट पहले

कॉपी लिंकमथुरा-वृंदावन में लोगों ने अबीर-गुलाल के साथ होली खेली। इस दौरान लोगों का उत्साह देखने लायक था। रंग में रंगे लोग खुशी के साथ झूमते और गुलाल उड़ाते नजर आए। - Dainik Bhaskar

मथुरा-वृंदावन में लोगों ने अबीर-गुलाल के साथ होली खेली। इस दौरान लोगों का उत्साह देखने लायक था। रंग में रंगे लोग खुशी के साथ झूमते और गुलाल उड़ाते नजर आए।

देश के कोने-कोने में होली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। उज्जैन में बाबा महाकाल से लेकर मथुरा-वृंदावन में बांके-बिहारी लाल तक भक्तों ने भगवान के साथ होली खेलकर पर्व की शुरुआत की। देश के पूर्वोत्तर के राज्यों में भी लोगों ने भगवान की झांकी निकाल कर होली मनाई। भगवान के साथ-साथ भक्त भी अबीर-गुलाल में रंगे हुए नजर आए। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर के बीच होली खेलते लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क नजर नहीं आया, इससे होली के रंग में भंग जरूर पड़ सकता है। आइए फोटोज और वीडियो में देखते हैं देश में कहां और कैसे मनाई गई होली…

उज्जैन में बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना के साथ होली के पावन पर्व की शुरुआत हुई।

उज्जैन में बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना के साथ होली के पावन पर्व की शुरुआत हुई।

उज्जैन में महाकाल के भक्त नाचते झूमते नजर। कुछ भक्तों ने भगवान शंकर और माता पार्वती बनकर होली का त्योहार मनाया।

उज्जैन में महाकाल के भक्त नाचते झूमते नजर। कुछ भक्तों ने भगवान शंकर और माता पार्वती बनकर होली का त्योहार मनाया।

मथुरा-वृंदावन में सुबह से ही मंदिरों में भारी संख्या में लोग पहुंचने लगे थे। रंगों में रंगे हुए लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के साथ होली की शुरुआत की।

मथुरा-वृंदावन में सुबह से ही मंदिरों में भारी संख्या में लोग पहुंचने लगे थे। रंगों में रंगे हुए लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के साथ होली की शुरुआत की।

यह फोटो असम के डिब्रूगढ़ की है। यहां भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकालकर होली मनाई।

यह फोटो असम के डिब्रूगढ़ की है। यहां भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकालकर होली मनाई।

डिब्रूगढ़ में भगवान कृष्ण की रथयात्रा में भारी संख्या में भक्त नजर आए। महिलाओं-लड़कियों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

डिब्रूगढ़ में भगवान कृष्ण की रथयात्रा में भारी संख्या में भक्त नजर आए। महिलाओं-लड़कियों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

भगवान की झांकी के दौरान कई भक्तों ने मास्क भी पहन रखे थे। कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जा रहा था।

भगवान की झांकी के दौरान कई भक्तों ने मास्क भी पहन रखे थे। कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जा रहा था।

यह फोटो अमृतसर की है। यहां भी लोगों ने ढोलक-मंजीरा बजाकर होली मनाई। लोग रंग-गुलाल में रंगे हुए नजर आए।

यह फोटो अमृतसर की है। यहां भी लोगों ने ढोलक-मंजीरा बजाकर होली मनाई। लोग रंग-गुलाल में रंगे हुए नजर आए।

द्वारकाधीश मंदिर में रविवार से शुरू हुआ त्योहारमथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में रविवार से लोग भारी संख्या में पहुंचने लगे थे। इस दौरान लोगों जमकर रंग और गुलाल के साथ होली मनाई। बड़े-बुजुर्ग से लेकर बच्चों तक सभी नाचते-गाते नजर आए। रंग में रंगे हुए लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई देते नजर आए।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

देश के पांच राज्य अप्रैल में कोरोना मुक्त हुए थे, मई में फिर संक्रमण लौटा; पिछले 9 दिन में यहां 1134 नए केस

News Blast

सीएम को ट्वीट के बाद सक्रिय हुए अफसर:दुल्हन के पिता ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बताई सीवर जाम की समस्या; अफसरों ने तत्काल पहुंचकर शुरू करवाई सफाई

News Blast

संघ को भाजपा की साख की फिक्र: RSS की मोदी-शाह के साथ मीटिंग, यूपी में कोरोना के बदतर हालात और इसके चुनावों पर असर पर चर्चा

Admin

टिप्पणी दें