May 16, 2024 : 7:24 AM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE: सेंसेक्स 411अंक गिरकर 49 हजार के नीचे आया; निफ्टी भी 14400 के करीब, BSE का मार्केट 2 लाख करोड़ रुपए घटा

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: 25 March Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई5 मिनट पहले

कॉपी लिंक

शेयर बाजार में गुरुवार को मंथली एक्सपायरी के दिन भारी बिकवाली है। BSE सेंसेक्स 411 अंकों की गिरावट के साथ 48,768.96 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले इंट्राडे में सेंसेक्स 19 मार्च को 49 हजार के स्तर से नीचे आया था। इंंडेक्स में शामिल 30 में 27 के शेयरों में गिरावट है।

बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.17% की बिकवाली है। वहीं, ONGC का शेयर 1% चढ़ा है। निफ्टी भी 120 अंक नीचे 14,429.40 पर आ गया है।

BSE पर 2,537 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 621 शेयरों में बढ़त और 1,796 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 200.50 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 202.48 लाख करोड़ रुपए था।

एशियाई बाजारों में सपाट कारोबार

हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स में 52 अंक फिसलकर 27,866 पर आ गया।चीन के शंघाई कंपोजिट सपाट 3,366 पर कारोबार कर रहा है।जापान का निक्केई इंडेक्स 210 पॉइंट्स चढ़कर 28,616 पर कारोबार कर रहा है।कोरिया के कोस्पी इंडेक्स और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज में भी मामूली बढ़त है।

अमेरिकी बाजार में बिकवालीUS शेयर बाजारों में निवेशकों ने बिकवाली की। नैस्डैक इंडेक्स 265 अंक यानी 2% गिरकर 12,961 अंकों पर बंद हुआ था। डाओ जोंस इंडेक्स 3 पॉइंट मामूली गिरावट के साथ 32,420 पर बंद हुआ। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 21 अंक नीचे 3,889 अंकों पर आ गया है। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में सपाट कारोबार देखने को मिला, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।

कल बाजार में रही भारी गिरावटशेयर बाजार 24 मार्च को दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 871 अंक गिरकर 49,180.31 पर और NSE निफ्टी भी 265 अंकों की गिरावट के साथ 14,549.40 पर बंद हुए। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,951.90 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 612.80 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

शेयर बाजार अपडेट LIVE…

09:15 AM BSE सेंसेक्स 21 अंकों की बढ़त के साथ 49,201.98 पर और निफ्टी भी 21.5 अंक ऊपर 14,570.90 पर खुला।

दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

देवास के नेमावर में वाहन चोरों से इतनी बाइक मिली की शोरूम खुल जाए

News Blast

किसानों को मजबूत बना रही सरकार: दोहराया 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा, नई तकनीकों को प्रयोगशाला से खेतों तक लाने में जुटी

Admin

भारत के डिजिटल सर्विसेज टैक्स पर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ने जांच शुरू की

News Blast

टिप्पणी दें