May 9, 2024 : 5:14 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

पुतिन पर बाइडेन की टिप्पणी पर बवाल: रूसी प्रसिडेंट बोले- US प्रेसिडेंट मामले में मुझसे ऑनलाइन बहस कर लें, ताकि दोनों देश की जनता भी इसे देख सके

[ad_1]

Hindi NewsInternationalJoe Biden Vs Vladimir Putin | Russian President Vladimir Putin Challenge Joe Biden, US Russia Tension, Former US President Donald Trump, US President Joe Biden, Joe Biden, Russian President Vladimir Putin

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मॉस्को28 मिनट पहले

कॉपी लिंक

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पर पलटवार किया है। पुतिन ने एक रशियन टीवी पर बाइडेन को चुनौती दी कि वे उनसे लाइव प्रोग्राम में बात करें और इसे दोनों देशों के लोग भी देखें, ताकि सच्चाई सबके सामने आ जाए। दरअसल, पुतिन का बयान बाइडन की उस टिप्पणी के बाद आया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुतिन को हत्यारा कहा था और रूस पर अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

हम जैसे होते हैं, दूसरा भी हमें वैसा ही नजर आता है : पुतिनबाइडेन के आरोप पर पुतिन ने रूसी स्कूलों में बोली जाने वाली एक कविता का इस्तेमाल किया, जिसका मतलब है- हम जैसे होते हैं, दूसरा भी हमें वैसा ही नजर आता है। उन्होंने कहा कि मुझे अपने बचपन की एक बात याद है जब हम खेल के मैदान में बहस करते थे और अक्सर कहते थे कि हम जैसे होते हैं, दूसरा भी हमें वैसा ही नजर आता है।

पुतिन ने कहा कि ये कोई संयोग या बच्चों का मजाक नहीं है। इसके बड़े गहरे मनोवैज्ञानिक अर्थ हैं। हम अपना अक्स हमेशा दूसरों में देखते हैं और सोचते हैं कि वो वैसे ही हैं, जैसे हम हैं। इसके नतीजे में हम किसी व्यक्ति के कार्यों का मूल्यांकन करते हैं और अपनी राय देते हैं।

रूस पर चुनाव प्रभावित करने का आरोपबाइडेन का ये बयान तब आया, जब एक अमेरिकी इंटेलीजेंस रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में धांधली के लिए पुतिन ने एक ऑपरेशन को मंजूरी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस और ईरान के अलावा चुनाव प्रक्रिया को क्यूबा, वेनेजुएला और हिजबुल्ला ने भी चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की थी। हालांकि इनका प्रभाव काफी कम था।

खुफिया एजेंसी CIA और नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (NSA) की 15 पेज की रिपोर्ट में पुतिन के अलावा ईरान के सर्वोच्च नेता अली खमनोई के नाम का उल्लेख भी है। हालांकि पुतिन ने ट्रम्प को फायदा और खमनोई ने ट्रम्प को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।

4 साल पहले भी रूस को लेकर इस तरह के दावे किए थे4 साल पहले भी एक रिपोर्ट जारी की गई थी। इसमें बताया गया था कि पुतिन ने 2016 में भी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया था। यह रिपोर्ट 2016 के चुनाव को लेकर आई थी। तब ट्रम्प ने जीत दर्ज की थी। इस दौरान रिपब्लिकन उम्मीदवार को फायदा पहुंचाया गया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

कोरोना दुनिया में: अमेरिका में 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.99 लाख केस सामने आए, चीन में ऑटो पार्ट्स के पैकेजिंग सैंपल पर वायरस मिला

Admin

MP: यूरिया पर मचा बवाल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सुबह-सुबह बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

News Blast

अफगानिस्तान के नरसंहार के बीच पैदा हुए 18 नवजात, इनमें कई बच्चों के जन्म के कुछ समय बाद ही उनकी मांओं की हत्या हो गई

News Blast

टिप्पणी दें