May 19, 2024 : 1:49 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

ग्रह स्थिति: शुक्र का राशि परिवर्तन, मंगलवार की रात ये ग्रह मीन राशि में करेगा प्रवेश, सभी राशियों पर होगा असर

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

4 घंटे पहले

कॉपी लिंक9 अप्रैल तक शुक्र मीन राशि में रहेगा, शिवलिंग पर जल और चढ़ाने से दूर होते हैं शुक्र के दोष

मंगलवार, 16 मार्च की रात शुक्र मीन में प्रवेश कर रहा है। मीन राशि में शुक्र उच्च का हो जाता है। इस राशि में ये ग्रह 9 अप्रैल तक रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शुक्र ग्रह वैभव और ऐश्वर्य प्रदान करने वाला ग्रह है। इस ग्रह की वजह से व्यापारियों के लिए शुभ योग बनेंगे। शुक्र ग्रह के दोष दूर करने के लिए शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाएं। यहां जानिए सभी 12 राशियों पर मीन राशि के शुक्र का कैसा असर होने वाला है…

मेष राशि – समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अत्यधिक उत्साह में कोई काम न करें। खर्च सोच-समझकर करें, वरना धन की कमी हो सकती है।

वृषभ राशि – अधिक खर्च होने की वजह से परेशानियां बढ़ सकती हैं। बिना वजह समय नष्ट होगा और योजनाओं के अनुसार काम नहीं कर पाएंगे, कामों में देरी हो सकती हैं।

मिथुन राशि – जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें काम मिल सकता है। धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है।

कर्क राशि – आपके लिए समय पक्ष का रहेगा। अटके कामों गति आएगी। सफलता मिलने के योग हैं। नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

सिंह राशि – आत्मविश्वास में कमी होने के योग हैं। मानसिक तनाव की वजह से बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। निवेश करना चाहते हैं तो सोच-समझकर आगे बढ़ें।

कन्या राशि – सोच-समझकर निर्णय लेंगे तो लाभ में रहेंगे, वरना हानि हो सकती है। पहले से तय काम समय पर पूरे करना चाहते हैं तो जल्दबाजी न करें। वरना अंतिम समय पर काम बिगड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें।

तुला राशि – आपके लिए ये समय पक्ष का रहने वाला है। कोई बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत के मामले में सुधार हो सकता है। सुविधाओं पर खर्च करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि – घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में धन लाभ के साथ ही बड़ा पद मिलने के योग हैं। अटके कामों में गति आएगी। सफलता के साथ ही शांति भी मिलेगी।

धनु राशि – सोचे हुए कामों में सफलता मिलने में काफी दिक्कतें आ सकती हैं। इस वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि – आने वाला समय लाभदायक रह सकता है। नौकरी में अधिकारियों की मदद से काम समय पर पूरे होंगे। प्रमोशन मिल सकता है।

कुंभ राशि – अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। सफलता मिलने के योग हैं। पैसों के साथ ही वर्चस्व बढ़ेगा।

मीन राशि – काम पूरे करने में कड़ी मेहनत करनी होगी। परिवार और रिश्तेदारों की वजह से शुभ समाचार मिल सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

बीपी और घटती याद्दाश्त में कनेक्शन: रात में ब्लड प्रेशर बढ़ता है तो मेमोरी घटने का खतरा 1.6 गुना ज्यादा, ये 5 तरीके याद्दाश्त को सुधार सकते हैं

Admin

मानवसेवा ही संत कबीर का धर्म था, हिंदू और मुस्लिम दोनों संप्रदाय के लोग मानते हैं उन्हें

News Blast

पुरुषोत्तम मास में दान-पुण्य करने की परंपरा, किसी जरूरतमंद को अपनी शक्ति के अनुसार धन और अनाज देने से दानी के पूरे परिवार को मिलता है पुण्य

News Blast

टिप्पणी दें