May 15, 2024 : 6:55 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना दुनिया में: अमेरिका से भी ज्यादा मरीज अब ब्राजील में मिल रहे; स्पेन में मरने वालों का आंकड़ा 70 हजार के पार

[ad_1]

Hindi NewsInternationalCoronavirus Pandemic & Vaccination Country Wise Cases LIVE Update; USA Pakistan China Brazil Russia France Spain Recovery Rate Covid 19 Cases

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

31 मिनट पहले

कॉपी लिंक

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11.57 करोड़ से ज्यादा हो गया। 9 करोड़ 14 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 25 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

इस बीच, नए आंकड़े हैरान करने वाले हैं। अमेरिका के बाद अब ब्राजील में दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे हैं। यहां हर दिन करीब 70 से 80 हजार संक्रमितों की पहचान हो रही है। अमेरिका के आंकड़ों में जबरदस्त गिरावट हुई है। यहां अब हर दिन औसतन 60 से 80 हजार संक्रमित मिल रहे हैं। जनवरी तक यह आंकड़ा एक लाख से ज्यादा हुआ करता था।

स्पेन में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 70 हजार के पार हो गई है। अब तक यहां 70 हजार 247 लोग जान गंवा चुके हैं। स्पेन दुनिया का 10वां देश है, जहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

दुनिया में अब तक 12 वैक्सीन, 90 के चल रहे ट्रायलदुनिया में अब तक 12 वैक्सीन को इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी मिल चुकी है। इनमें भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड भी शामिल है। इसके अलावा 90 वैक्सीन ऐसी हैं, जिनका ट्रायल चल रहा है। इनमें 28 वैक्सीन फेज-1, 40 फेज-2 और 3 वैक्सीन ऐसी हैं जो फेज-3 के ट्रायल में हैं। पूरी दुनिया में अब तक 26.86 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

UN ने अफ्रीका को 10 लाख डोज वैक्सीन भेजीयूनाइटेड नेशंस ने अफ्रीका को कोवैक्स की 10 लाख डोज मदद के तौर पर भेजी है। UN ने बताया कि गरीब देशों की मदद के लिए हर किसी को आगे आना पड़ेगा, तभी इस बीमारी को दूर भगाया जा सकता है। वहीं, कनाडा सरकार ने 5 लाख डोज की मदद मिलने पर भारत सरकार को शुक्रिया कहा है। कनाडा सरकार ने सूचना जारी कर बताया कि भारत की तरफ से उन्हें कोरोना वैक्सीन का 5 लाख डोज मिल गया है।

अमेरिका के कैलेफोर्निया में कोरोना की वैक्सीन लगवाती 84 साल की बुजुर्ग महिला। कैलिफोर्निया में अब तक करीब 36 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

अमेरिका के कैलेफोर्निया में कोरोना की वैक्सीन लगवाती 84 साल की बुजुर्ग महिला। कैलिफोर्निया में अब तक करीब 36 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना अपडेट्स

फ्रांस में फिर से कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। पिछले 24 घंटे में यहां 26 हजार 788 नए मरीजों की पहचान हुई।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि मई तक देश में इतनी वैक्सीन मौजूद होंगी कि हर वयस्क को वैक्सीनेट किया जा सकेगा। बाइडेन का यह बयान इस लिहाज से खास हो जाता है कि कुछ दिन पहले हेल्थ मिनिस्ट्री ने इसके लिए अगस्त तक का वक्त तय किया था। सीडीसी ने भी माना था कि अगस्त के पहले तक सभी वयस्कों को वैक्सीनेट कर पाना मुश्किल होगा।ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने साफ कर दिया है कि यूरोपीय देशों में वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी धीमी है और इसकी वजह से खतरा बढ़ रहा है। अब इस समस्या से निपटने के लिए डेनमार्क और ऑस्ट्रिया ने इजराइल की मदद लेने का फैसला किया है। यूरोप में अब तक सिर्फ 7.5% आबादी को वैक्सीनेट किया जा सका है। इजराइल में यह आंकड़ा 52% जबकि ब्रिटेन में 31% है। यही वजह है कि यूरोप के कुछ देश इजराइल का मॉडल अपनाने पर फोकस कर रहे हैं। इजराइल सरकार ने भी भरोसा दिलाया है कि वो इन देशों की हर मुमकिन मदद करेगी।

टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

देश

संक्रमितमौतेंठीक हुएअमेरिका29,456,377531,65220,003,325भारत1,11,56,7481,57,4711,08,24,233ब्राजील10,647,845257,5629,527,173रूस4,268,21586,8963,838,040UK4,188,400123,2963,005,720फ्रांस3,760,67186,803258,384स्पेन3,204,53169,6092,722,304इटली2,938,37197,9452,416,093तुर्की2,711,47928,6382,578,181जर्मनी2,455,56970,9242,255,500

(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

US में फायरिंग की घटना: इंडियानापोलिस में मारे गए 8 लोगों में 4 सिख थे; जिस वेयरहाउस में फायरिंग हुई वहां के 90% कर्मचारी इंडियन-अमेरिकन

Admin

साइबेरिया में पावर प्लांट से 20 हजार टन डीजल का रिसाव, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इमरजेंसी की घोषणा की

News Blast

पेरू में संक्रमण के मामले इटली से ज्यादा हुए, बीजिंग में 24 घंटे में 21 नए केस सामने आए; दुनिया में अब तक 84.08 लाख संक्रमित

News Blast

टिप्पणी दें