May 6, 2024 : 6:52 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

US में फायरिंग की घटना: इंडियानापोलिस में मारे गए 8 लोगों में 4 सिख थे; जिस वेयरहाउस में फायरिंग हुई वहां के 90% कर्मचारी इंडियन-अमेरिकन

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

एक घंटा पहले

कॉपी लिंकफायरिंग की घटना फेडेक्स कंपनी के वेयरहाउस में हुई थी। इस घटना में घायल हुए 5 लोगों में भी एक सिख शामिल है। - Dainik Bhaskar

फायरिंग की घटना फेडेक्स कंपनी के वेयरहाउस में हुई थी। इस घटना में घायल हुए 5 लोगों में भी एक सिख शामिल है।

अमेरिका के इंडियानापोलिस में गुरुवार रात हुई फायरिंग में मारे गए 8 लोगों में 4 सिख थे। इस घटना में 5 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में भी एक सिख हरप्रीत सिंह गिल (45) शामिल हैं। उनकी आंख के पास गोली लगी है और वे अस्पताल में भर्ती हैं। यह हमला फेडेक्स डिलीवरी सर्विस के जिस वेयरहाउस में हुआ वहां के 90% कर्मचारी इंडियन-अमेरिकन हैं और ज्यादातर सिख समुदाय के हैं।

इंडियानापोलिस मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक मारे गए चार सिखों के नाम अमरजीत जोहल (66), जसविंदर कौर (64), अमरजीत सखों (48) और जसविंदर सिंह (68) थे। इनमें से पहली 3 महिलाएं थीं।

फेडेक्स का पूर्व कर्मचारी था हमलावरहमलावर की पहचान 19 साल के ब्रैंडसन स्कॉट के रूप में हुई है। उसने फायरिंग के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। हमलावर के बारे में फेडेक्स ने सिर्फ इतना बताया है कि वह कंपनी का पूर्व कर्मचारी था।

अमेरिका में 17 दिन में फायरिंग की दूसरी घटनाअमेरिका में आए दिन फायरिंग की घटनाएं होती रहती हैं। यह 17 दिन में दूसरी घटना है। इससे पहले 31 मार्च को दक्षिणी कैलिफोर्निया में फायरिंग की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। इसमें एक बच्चा भी शामिल था। इससे पहले 22 मार्च को बाउल्डर में हमलावर ने सुपर मार्केट में अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थी। इस घटना में 10 लोग मारे गए थे। इसमें एक लोकल पुलिस ऑफिसर भी शामिल था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

कब तक होगी वोटिंग, क्या वास्तव में वोटिंग फ्रॉड हो रहा है; जानें ऐसे 16 सवालों के जवाब

News Blast

ट्रम्प की नजरें 2024 चुनाव पर: चुनाव हारने के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति का पहला भाषण; बोले- हम नॉर्थ कैरोलिना जीतने जा रहे हैं

Admin

इजराइल-फिलिस्तीन के बीच तनावपूर्ण शांति: गाजा के लोगों को लगता है कि इजराइल यरूशलम में एक्शन लेगा; हमास उसका जवाब देगा और जंग फिर शुरू हो जाएगी

Admin

टिप्पणी दें