May 21, 2024 : 9:45 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

टैरो राशिफल: मेष और मिथुन राशि के लोग मंगलवार को सोच-समझकर लें निर्णय, तुला राशि के लोग आत्मविश्वास बनाए रखें

[ad_1]

Hindi NewsJeevan mantraJyotishTuesday Tarot Rashifal, Mangalwar Ka Rashifal, 2 March Ka Rashifal, Aries Tarot Rashifal And Gemini Horoscope, Libra Rashifal

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

4 घंटे पहले

कॉपी लिंकटैरो कार्ड्स के मुताबिक जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 2 मार्च का दिन

टैरो कार्ड्स के अनुसार मंगलवार, 2 मार्च को मेष और मिथुन राशि के लोग सोच-समझकर निर्णय लें, वरना हानि हो सकती है। तुला राशि के लोग आत्मविश्वास बनाए रखें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 2 मार्च का दिन…

मेष – PAGE OF WANDS

परिस्थिति को बारीकी से परख कर ही अपना निर्णय लें। घर-परिवार से संबंधित बातों में अधिक उलझना आपको निराशा देगा। अपने अनुभव द्वारा मिली हुई सीख को इस्तेमाल करने की आज आवश्यकता होगी।

करियर : युवाओं को नई बातें सीखने का मौका प्राप्त हो सकता है। इसे अपने करियर का हिस्सा किस तरह से बनाए, इस बात पर भी सोच-विचार होगा।

लव : किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण केवल एक तरफा प्यार ही हो सकता है, यह ध्यान रखें।

हेल्थ : गलत खानपान की वजह से पेट से संबंधित इंफेक्शन तकलीफ देगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

वृषभ – NINE OF CUPS

हर बात के बारे में केवल चिंता ही करते रहना आपका स्वभाव बन रहा है। इसलिए अधिकतर वर्तमान में रहकर आसपास की घटनाओं का आनंद लेना सीखना होगा। हर किसी बात को बीच में ही छोड़ने की वजह से आप किसी भी प्रकार की प्रगति नहीं देख पाएंगे, इसलिए अपने प्रयत्नों को एक दिशा में ही रखकर जब तक काम पूरा नहीं होता तब तक आपको ध्यान विचलित नहीं होने देना है।

करियर : काम से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय दिन की शुरुआत में ही लें।

लव : रिलेशनशिप के प्रति आपकी और पार्टनर की निष्ठा बढ़ेगी।

हेल्थ : बढ़ते वजन को नियंत्रण में लाने की कोशिश करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

मिथुन – KNIGHT OF CUPS

लोगों के साथ परिचय बढ़ाने की कोशिश आपके द्वारा किए जा सकती है। काम से संबंधित लोगों के साथ संबंध ठीक-ठाक बने रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ नाराजगी बढ़ सकती है, लेकिन इसका असर उनके साथ के रिलेशनशिप पर नहीं होगा।

करियर : विदेश से प्राप्त हुई नौकरी का अवसर आपके जीवन पर क्या प्रभाव डाल सकता है, इस बात का सोच विचार करके ही आगे बढ़ें।

लव : विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए परिवार के किसी खास व्यक्ति द्वारा प्रयत्न किए जा सकते हैं।

हेल्थ : शरीर में बढ़ते डिहाइड्रेशन के कारण थकान महसूस हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

कर्क – THE STAR

काम से संबंधित एक से अधिक बातों में आज आप को प्रगति नजर आएगी। पैसों की आवक भी आसानी से बढ़ सकती है। जीवन से संबंधित सभी प्रकार की बातों को आपके द्वारा महत्व दिए जाने के कारण हर एक बात पर ध्यान देने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी।

करियर : फिलहाल आपको काम से संबंधित अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी, जिसका फायदा निजी भविष्य में बड़े पैमाने पर मिलेगा।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित प्रगति आपको जल्द ही नजर आएगी।

हेल्थ : पुरानी शारीरिक बीमारी ठीक होने लगेगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

सिंह – KNIGHT OF PENTACLES

पैसों का योग्य तरीके से निवेश कैसे किया जा सकेगा, इससे संबंधित आपको मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपको मिले हुए पैसों का योग्य निवेश करके आप अपने लिए एक नया आर्थिक स्तोत्र पैदा कर सकेंगे। व्यापार से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए योग्य शिक्षण प्राप्ति के लिए आप प्रयत्न कर सकते हैं।

करियर : स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा नजर आएगा।

लव : आपके द्वारा लिए गए काम से संबंधित निर्णय में पार्टनर का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा।

हेल्थ : शरीर में सूजन बढ़ सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

कन्या – QUEEN OF CUPS

केवल वर्तमान की ही बातों में अधिक उलझने के कारण आप अपने लिए लक्ष्य तय नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए आपको भविष्य के साथ-साथ वर्तमान पर भी नजर रखने की आवश्यकता होगी। अपने भविष्य को बेहतरीन बनाने के लिए अपनी क्षमताओं को पहचानने की आवश्यकता होगी।

करियर : नौकरी से संबंधित बड़ा बदलाव आज आपको नजर आ सकता है।

लव : पार्टनर के साथ ठीक से संवादना बना रहने की वजह से वैवाहिक जीवन में अशांति महसूस होगी।

हेल्थ : शरीर में एलर्जी से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

तुला – FIVE OF PENTACLES

कठिन समय में भी आप अपना आत्मविश्वास नहीं खोने देंगे। फिलहाल परिस्थिति आप के पक्ष में नहीं है। इसलिए अपनी क्षमता से अधिक रिस्क ना लें। फिलहाल आपको मेहनत के साथ-साथ अपनी निर्णय क्षमता को बढ़ाने की कोशिश करनी होगी।

करियर : काम से संबंधित बातों में बार-बार आ रहे बदलाव आपकी काम के प्रति रुचि कम कर सकते हैं।

लव : पार्टनर की हर एक जिद को पूरी करना आपके लिए तकलीफ का कारण बनेगा।

हेल्थ : छोटे-मोटे एक्सीडेंट होने की आशंका बन रही है। सावधानी रखनी होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

वृश्चिक – TWO OF SWORDS

मन में बढ़ रही दुविधा के कारण बेचैनी महसूस होगी, लेकिन इसे दूर करने के लिए आप प्रयत्न भी नहीं करेंगे। परिस्थिति के प्रति नजरअंदाज रहकर काम करना केवल आपकी समस्या को बढ़ावा दे सकता है, इस बात का ध्यान रहें।

करियर : उच्च पद पर स्थित अधिकारी अपना उदाहरण प्रस्तावित करके ही योग्य तरीके से नेतृत्व कर पाएंगे।

लव : यदि आपकी रिलेशनशिप से संबंधित रुचि नहीं रही है तो इस बात की जानकारी अपने पार्टनर को दें।

हेल्थ : शरीर पर लगी चोट के कारण छोटा ऑपरेशन होने की आशंका बन रही है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

धनु – THREE OF SWORDS

जिन व्यक्तियों पर आपने आंखें बंद करके विश्वास रखा था, उनके द्वारा आप को फंसाया जाने की जानकारी आपको प्राप्त होगी। जिसकी वजह से निराशा का सामना हो सकता है। किसी भी प्रकार की गलती में दोनों पक्ष जिम्मेदार रहते हैं, इस बात का ध्यान रहें।

करियर : नौकरी की जगह आपके द्वारा हुई गलती के कारण आप काम से हाथ धो बैठ सकते हैं। काम को ध्यान पूर्वक करें।

लव : रिलेशनशिप को तोड़ने का निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है।

हेल्थ : वात से संबंधित समस्या बढ़ेगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 9

मकर – QUEEN OF PENTACLES

अपनी क्षमता से बाहर जाकर किए गए काम आपकी सेहत पर तो असर करेंगे ही और काम की क्वालिटी पर भी इसका असर दिखेगा। अपने जीवन शैली के स्तर को सुधारने की कोशिश आपके द्वारा किए जा सकती है, जिसके कारण अपेक्षा से अधिक पैसा भी आप खर्च करेंगे।

करियर : पैसों की आवक बढ़ने के कारण काम से संबंधित रूचि बढ़ेगी।

लव : रिलेशनशिप के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाएं, जिसके द्वारा शरीर की इम्युनिटी बढ़ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

कुंभ – THE LOVERS

यदि मन में कोई विचार बार-बार आ रहा हो तो उसके प्रति ध्यान दें, शायद किसी समस्या का समाधान आपको इस विचार द्वारा मिल सकता है। मित्रों द्वारा पूरा सहयोग प्राप्त होने की वजह से बड़ा निर्णय आपके द्वारा आज लिया जा सकता है।

करियर : भागीदारी में किए गए काम सफल रहेंगे, लेकिन इस भागीदारी को केवल एक प्रोजेक्ट तक ही सीमित रखें।

लव : रिलेशनशिप को विवाह में तब्दील करने की इच्छा केवल आपकी ही होने के कारण इसे आगे बढ़ाना मुश्किल होगा।

हेल्थ : पेट में गैस से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 7

मीन – QUEEN OF WANDS

मन में बढ़ रही चिड़चिड़ और लोगों के प्रति विश्वास कम होने की वजह से आज आप अकेले ही रहना पसंद करेंगे। जिन बातों से आपको आनंद प्राप्त होता है, ऐसी बातों की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मन की थकान को दूर करने के लिए थोड़ा समय एकांत में बिताएं।

करियर : काम की जगह लिए गए निर्णयों द्वारा विरोध किए जाने की वजह से आपके अंदर अकेलेपन की भावना बढ़ सकती है।

लव : रिलेशनशिप में बढ़ते तनाव आपके व्यक्तिगत जीवन में भी असर दिखाएंगे।

हेल्थ : टाइफाइड जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

दोपहर 1.50 पर खींचा गया जगन्नाथ का रथ, इसके पहले बलभद्र का तालध्वज और सुभद्रा के रथ देवदलन को खींचा गया, 2.5 किमी दूर गुंडिचा मंदिर पहुंचेगी रथयात्रा

News Blast

खाने के लिए लाए बतख के अंडों को इनक्यूबेट किया तो पैदा हो गए तीन चूजे, डिबेट बन गया चार्ली लेलो का ये काम

News Blast

Real Hero: पत्नी को मौत के मुंह से खींच लाया पति, इलाज के पैसों के लिये 70 लाख में गिरवी रख दी MBBS की डिग्री

News Blast

टिप्पणी दें