May 18, 2024 : 1:19 PM
Breaking News
करीयर

भास्कर एजुकेशन: कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो जरूर पढ़ें जीके और करंट अफेयर्स से जुड़े ये सवाल

[ad_1]

Hindi NewsCareerBharkar Current Affairs Series| If You Are Preparing For Competitive Exam, Then Definitely Read These Questions Related To GK And Current Affairs

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

एक घंटा पहले

कॉपी लिंक

लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। एजुकेशन भास्कर में इस प्रकार के प्रश्न दिए जाते हैं। इसमें सप्ताह की महत्वपूर्ण घटनाओं से संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये सवाल-जवाब आपकी मदद करेंगे। इन क्वेश्चन के जरिए आप अपनी तैयारी को मजबूती दे सकते हैं।

उत्तर- मंगल ग्रह

उत्तर- मंगल ग्रह

एडिशनल नॉलेज- अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के पर्सीवरेंस मार्स रोवर (Perseverance Rover) ने गुरुवार को मंगल (Mars) की सबसे खतरनाक सतह जजीरो क्रेटर पर लैंडिंग की। नासा ने दावा किया है कि यह अब तक के इतिहास में रोवर की मार्स पर सबसे सटीक लैंडिंग है। पर्सीवेरेंस रोवर ने जजीरो (Jezero) नामक एक 820 फुट गहरे क्रेटर पर लैंडिंग की, साथ ही अपनी पहली सेल्फी दुनिया के साथ साझा की। पर्सीवरेंस रोवर लाल ग्रह से चट्‌टानों के नमूने भी लेकर आएगा।

6 पहियों वाला रोबोट सात महीने में 47 करोड़ किलोमीटर की यात्रा पूरी कर तेजी से अपने लक्ष्य के करीब पहुंचा। आखिरी सात मिनट बेहद मुश्किल और खतरनाक रहे। इस वक्त यह सिर्फ 7 मिनट में 12 हजार मील प्रतिघंटे से 0 की रफ्तार पर आया। इसके बाद लैंडिंग हुई थी।

उत्तर- किरण बेदी

उत्तर- किरण बेदी

एडिशनल नॉलेज- पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के पहले बड़े सियासी उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। केंद्र सरकार ने बीते मंगलवार किरण बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पद से हटा दिया। राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति ने निर्देश दिया कि डॉ किरण बेदी पुडुचेरी का उपराज्यपाल नहीं रहेंगी। इस फैसले के बाद तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमीलीसाई सुंदरराजन को पुडुचेरी के उप-राज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तर- DRDO

उत्तर- DRDO

एडिशनल नॉलेज- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में आर्मी को 118 हाईटेक अर्जुन टैंक (MK-1A) सौंपे। इस टैंक को DRDO ने 8400 करोड़ की लागत से तैयार किया है। अर्जुन टैंक को DRDO कंबैट वीकल्स रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट इस्टेबलिस्टमेंट में डिजाइन किया गया है। इस टैंक के नए वर्जन को और भी आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। अर्जुन मार्क 1A में फायर पावर बढ़ाया गया है। इतना ही नहीं, यह टैंक अपने लक्ष्य को स्वयं तलाश करने में सक्षम है। अर्जुन मार्क 1A को हंटर किलर टैंक भी कहा जाता है। इस एक ट्रैंक को तैयार करने में 54 करोड़ रुपये की लागत आई है। 124 अर्जुन टैंक पहले से सेना के बेड़े में शामिल हैं।

उत्तर- ई श्रीधरन

उत्तर- ई श्रीधरन

एडिशनल नॉलेज- देश के मशहूर इंजीनियर ई श्रीधरन को मेट्रो मैन के नाम से जाना जाता। ई श्रीधरन पेशे से सिविल इंजीनियर हैं। अपने नेतृत्व में ‘कोंकण रेलवे’ और ‘दिल्ली मेट्रो’ का निर्माण कर भारत में जन यातायात को बदलने की वजह से उन्हें ‘मेट्रो मैन’ का नाम दिया गया। भारत सरकार ने उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। इन दिनों अपने राजनीतिक करिअर की शुरुआत के चलते ई श्रीधरन चर्चा में हैं। वह सुरेंद्रन के नेतृत्व में 21 फरवरी से निकाली जा रही विजय यात्रा के दौरान आधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता लेंगे। केरल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से श्रीधरन के साथ जुड़ने से भाजपा को फायदा मिल सकता है।

उत्तर- पंजाब किंग्स

उत्तर- पंजाब किंग्स

एडिशनल नॉलेज- IPL की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने आगे के सीजन के लिए अपना नाम बदलने का फैसला लिया है। 14वें सीजन से किंग्स इलेवन पंजाब का नया नाम ‘पंजाब किंग्स’ होगा। इसके लिए BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल से अप्रूवल भी ले ली गई है। टूर्नामेंट की शुरुआत अप्रैल के दूसरे हफ्ते में होगी। वहीं, इसके लिए 18 फरवरी को चेन्नई में ऑक्शन आयोजित किया गया।

उत्तर- 86वें

उत्तर- 86वें

एडिशनल नॉलेज- साल 2020 के लिए ‘ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल’ की तरफ से जारी भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (सीपीआई) में 180 देशों में भारत का स्थान छह पायदान फिसलकर 86वें नंबर पर आ गया। सूचकांक में 180 देशों में सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार के स्तर का रैंक जारी किया जाता है, जिसमें शून्य से लेकर 100 तक के पैमाने का उपयोग किया जाता है, जहां शून्य स्कोर वाले देश को सबसे अधिक भ्रष्ट माना जाता है और 100 स्कोर वाले को सबसे साफ माना जाता है। भारत 40 अंकों के साथ 180 देशों में 86वें स्थान पर है। इस साल, न्यूजीलैंड और डेनमार्क 88 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहे। सोमालिया और दक्षिण सूडान 12 स्कोर के साथ सबसे नीचे 179वें स्थान पर रहे।

उत्तर- नोवाक जोकोविच

उत्तर- नोवाक जोकोविच

एडिशनल नॉलेज- आठ बार के चैम्पियन सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम में 300वीं जीत दर्ज की। जोकोविच ग्रैंड स्लैम में 300वीं जीत दर्ज करने वाले रोजर फेडरर के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। जोकोविच टेलर फ्रिट्ज के खिलाफ तीसरे दौर के मैच में कोर्ट पर गिरने से चोटिल हो गए थे। हालांकि, उन्होंने मैच में चोटिल होने का कोई लक्षण नहीं दिखाया और 7-6, 4-6, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज की। कनाडा के राओनिच के खिलाफ यह उनकी लगातार 12वीं जीत है।

सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम सिंगल्स जीत (ओपन एरा, 14 फरवरी 2021 तक)

जीत-हार का रिकॉर्ड

रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)- 362-59नोवाक जोकोविच (सर्बिया)- 300-45राफेल नडाल (स्पेन)- 284-39उत्तर- रितिका चोपड़ा

उत्तर- रितिका चोपड़ा

एडिशनल नॉलेज- रितिका चोपड़ा ने पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए इंटरनेशनल प्रेस इंस्टीट्यूट इंडिया अवार्ड 2020 जीता है। रितिका चोपड़ा अखबार इंडियन एक्सप्रेस में सीनियर असिस्टेंट एडिटर है। उन्हें यह पुरस्कार 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग के कामकाज पर उनकी रिपोर्ट के लिए दिया गया है। इंटरनेशनल प्रेस इंस्टीट्यूट (आईपीआई) इंडिया ने भारतीय मीडिया संगठन या प्रिंट, रेडियो, टेलीविजन और इंटरनेट माध्यम में काम करने वाले पत्रकारों के प्रेस की आजादी और मानवाधिकार की स्वतंत्रता समेत जनहित को बढ़ावा देने वाले बेहतरीन काम की पहचान और सम्मान के लिए 2003 में वार्षिक पुरस्कार की शुरुआत की थी।

उत्तर- पाकिस्तान

उत्तर- पाकिस्तान

एडिशनल नॉलेज- पाकिस्तान ने बीते रविवार को हुए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस के साथ ही वह 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। पाकिस्तान ने अभी तक 164 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें पाकिस्तान को 100 मैचों में जीत मिली है, जबकि 59 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, भारत 85 मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर है।

उत्तर- भारत

उत्तर- भारत

एडिशनल नॉलेज- कोरोना संकट पर चर्चा के लिए दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन देशों (SAARC) की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। वर्चुअली आयोजित हुई इस स्वास्थ्य सचिव-स्तर की बैठक की मेजबानी भारत ने की। यह कोरोना प्रबंधन को लेकर एक वर्चुअल वर्कशॉप थी। इस दौरान महामारी के खिलाफ प्रतिक्रिया पर चर्चा की गई। इससे पहले सितंबर महीने में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया था।

उत्तर- कृष्णप्पा गौतम

उत्तर- कृष्णप्पा गौतम

एडिशनल नॉलेज- अनकैब्ड खिलाड़ियों के इतिहास में कृष्णप्पा गौतम सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ की बोली लगाकर इस स्पिन ऑलराउंडर को खरीदा। गौतम ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपए रखा था। उनके लिए कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी बोली लगाई थी। गौथम आईपीएल 2021 में सबसे अधिक रकम हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने उनपर दांव लगाते हुए उनके बेस प्राइस से 46 गुना रकम अदा करके उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। गौथम ने इससे पहले राजस्थान और पंजाब की टीम से खेलते हुए तीन सीजन में 24 मैचों में 14.30 की औसत से 186 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 13 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

उत्तर- शबनम

उत्तर- शबनम

एडिशनल नॉलेज- आजाद भारत में पहली बार किसी महिला अपराधी को फांसी की सजा दी जाएगी। और इसके लिए मथुरा के फांसी घर को चुना गया है। यहां अमरोहा की रहने वाली शबनम को फांसी पर लटकाया जाएगा। जिसकी तैयारियां शुरु हो गई हैं। निर्भया के दोषियों को फांसी देने वाले पवन जल्लाद शबनम को फांसी देंगे।

14 अप्रैल, 2008 में अपने माता-पिता और 10 माह के भतीजे समेत परिवार के सात लोगों को हत्या के मामले में शबनम को 2010 में फांसी की सजा दी गई थी। इसके बाद शबनम ने फांसी की सजा पर पुनर्विचार याचिका लगाई थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। फांसी की सजा को राष्ट्रपति ने भी बरकरार रखा है। बक्सर सेंट्रल जेल में मनीला रस्सी का फांसी का फंदा तैयार होना शुरू हो गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी महिला को फांसी दिए जाने के लिए यहां से मनीला रस्सी जा रही है।

यह भी पढ़ें-

भास्कर एजुकेशन:कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो जरूर पढ़ें जीके और करंट अफेयर्स से जुड़े ये सवाल

भास्कर एजुकेशन:कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो जरूर पढ़ें जीके और करंट अफेयर्स से जुड़े ये सवाल

[ad_2]

Related posts

सरकारी नौकरी: DSIIDC ने 119 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 19 अप्रैल को खत्म होगी एप्लीकेशन प्रोसेस

Admin

West Bengal: ममता सरकार का फैसला, अगले साल मार्च तक 32 हजार से ज्यादा शिक्षकों की होगी भर्ती

News Blast

BSUSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 4638 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 02 दिसंबर तक करें अप्लाय

News Blast

टिप्पणी दें