May 12, 2024 : 8:50 PM
Breaking News
राज्य

FASTag: आज आधी रात से फास्टैग अनिवार्य, नहीं तो होगी दोगुना वसूली, नहीं बढ़ेगी ई-पेमेंट सुविधा लागू करने की तारीख

[ad_1]

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को स्पष्ट कर दिया कि इस बार वाहनों पर टोल वसूली के लिए फास्टैग लगवाने में कोई राहत नहीं मिलने जा रही है। दरअसल केंद्र सरकार ने 15-16 फरवरी की आधी रात से फास्टैग से टोल वसूली अनिवार्य कर दी है।

नहीं बढ़ेगी ई-पेमेंट सुविधा लागू करने की तारीख : गडकरीगडकरी ने नागपुर एयरपोर्ट पर कहा, फास्टैग से टोल वसूली लागू करने की समय सीमा आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। बिना फास्टैग वाले या निष्क्रिय फास्टैग वाले वाहनों से जुर्माने के तौर पर दोगुना टोल वसूला जाएगा। वाहन चालकों को तत्काल ई-पेमेंट सुविधा का उपयोग शुरू कर देना चाहिए। 

उन्होंने कहा, बहुत सारे रास्तों पर 90 फीसदी तक फास्टैग पंजीकरण हो चुका है। फास्टैग सभी टोल नाकों पर उपलब्ध है और लोगों को इसे खरीदना चाहिए ताकि वे बिना रुकावट वाले यातायात का मजा ले सकें। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने भी रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि से सभी टोल बूथों को सौ फीसदी फास्टैग लेन कर दिया जाएगा। फास्टैग से टोल वसूली को 2016 में लागू किया गया था।

इसके बाद विभिन्न चरणों से गुजरते हुए एक दिसंबर, 2019 से सभी वाहनों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया गया था। लेकिन तब से यह समयसीमा बार-बार बढ़ती रही थी। इस बार केंद्र सरकार ने पहले एक जनवरी से फास्टैग को अनिवार्य करने की घोषणा की थी। बाद में इसे बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया था। इसके चलते बहुत सारे लोग अब भी इस समयसीमा के आगे बढ़ने की उम्मीद लगा रहे थे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को स्पष्ट कर दिया कि इस बार वाहनों पर टोल वसूली के लिए फास्टैग लगवाने में कोई राहत नहीं मिलने जा रही है। दरअसल केंद्र सरकार ने 15-16 फरवरी की आधी रात से फास्टैग से टोल वसूली अनिवार्य कर दी है।

नहीं बढ़ेगी ई-पेमेंट सुविधा लागू करने की तारीख : गडकरी
गडकरी ने नागपुर एयरपोर्ट पर कहा, फास्टैग से टोल वसूली लागू करने की समय सीमा आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। बिना फास्टैग वाले या निष्क्रिय फास्टैग वाले वाहनों से जुर्माने के तौर पर दोगुना टोल वसूला जाएगा। वाहन चालकों को तत्काल ई-पेमेंट सुविधा का उपयोग शुरू कर देना चाहिए। 

उन्होंने कहा, बहुत सारे रास्तों पर 90 फीसदी तक फास्टैग पंजीकरण हो चुका है। फास्टैग सभी टोल नाकों पर उपलब्ध है और लोगों को इसे खरीदना चाहिए ताकि वे बिना रुकावट वाले यातायात का मजा ले सकें। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने भी रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि से सभी टोल बूथों को सौ फीसदी फास्टैग लेन कर दिया जाएगा। फास्टैग से टोल वसूली को 2016 में लागू किया गया था।

इसके बाद विभिन्न चरणों से गुजरते हुए एक दिसंबर, 2019 से सभी वाहनों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया गया था। लेकिन तब से यह समयसीमा बार-बार बढ़ती रही थी। इस बार केंद्र सरकार ने पहले एक जनवरी से फास्टैग को अनिवार्य करने की घोषणा की थी। बाद में इसे बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया था। इसके चलते बहुत सारे लोग अब भी इस समयसीमा के आगे बढ़ने की उम्मीद लगा रहे थे।

[ad_2]

Related posts

चीन के लिए बढ़ी मुश्किलें, पद छोड़ने से पहले ट्रंप बीजिंग के खिलाफ उठा सकते हैं बड़ा कदम

News Blast

UP Board Result 2021: 10वीं में 99.52% और 12वीं में 97.88% छात्र पास, अमर उजाला पर ऐसे देखें रिजल्ट

News Blast

वन विहार नेशनल पार्क में दिन की सफारी में वेटिंग, रात की सफारी भी जल्द शुरू होगी

News Blast

टिप्पणी दें