May 12, 2024 : 11:51 PM
Breaking News
राज्य

महाराष्ट्र: मुंबई के पास जहाज में आग लगने से एक क्रू सदस्य घायल, तीन हुए लापता

[ad_1]

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

मुंबई तट से 170 किलोमीटर दूर अरब सागर में शनिवार को एक ऑफशोर आपूर्ति जहाज में आग लग गई। ग्रेटशिप रोहिणी नाम के इस जहाज का एक क्रू सदस्य आग में घायल हो गया जबकि तीन सदस्य लापता हैं। तटरक्षक बलों के जहाज और विमान राहत कार्य में जुटे हैं।

भारतीय तटरक्षक के प्रवक्ता के अनुसार, ग्रेटशिप रोहिणी में दोपहर एक बजे उस वक्त विस्फोट हुआ जब वह ओएनजीसी के बॉम्बे हाई एनक्यू प्लेटफॉर्म के करीब पहुंचा था। सूचना मिलते ही एक अपतटीय गश्ती पोत समर्थ को राहत कार्य के लिए रवाना किया गया। वहीं एक डोर्नियर विमान भी आपात स्थिति के हवाई मूल्यांकन करने पहुंचा।

उन्होंने बताया कि चालक दल के एक सदस्य को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें ओएनजीसी के हेलिकॉप्टर की मदद से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लापता तीन अन्य क्रू सदस्यों की तलाश शनिवार शाम तक होती रही।  

तटरक्षक जहाज शनिवार दोपहर करीब 13.30 बजे आग से घिरे स्थान के आसपास के क्षेत्र में पहुंच गया, जबकि एक अन्य जहाज एमवी अल्बाट्रॉस-5 ने ग्रेटशिप रोहिणी को एनक्यूओ ओएनजीसी प्लेटफॉर्म रिग से सुरक्षित दूरी पर पहुंचाया।

[ad_2]

Related posts

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: अजीत पवार की पीएम मोदी को चिट्ठी, बोले- सीमावर्ती इलाकों के मराठी लोगों को न्याय दिलाएं

News Blast

कोरोना: संक्रमण के मामलों में मामूली गिरावट, बीते 24 घंटे में मिले 1.62 लाख मरीज, 879 की गई जान

Admin

नयना मुके की कविता- मेरी मां के बराबर कोई और खड़ा नहीं होता

Admin

टिप्पणी दें