May 13, 2024 : 6:44 PM
Breaking News
MP UP ,CG

मनचले ने सड़क पर महिला का हाथ पकड़ा, विरोध करने पर सिर में पत्थर मारा, फाड़ दिए कपड़े

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर21 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक फोटो

  • चेतकपुरी के पास सोमवार दोपहर की घटना
  • झांसी रोड थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज

सड़क पर एक मनचले ने हंगामा खड़ा कर दिया। राह चलते एक महिला का हाथ पकड़ लिया, जब महिला ने विरोध किया तो उसके सिर में पत्थर मार दिया और कपड़े फाड़कर भाग गया। जिस समय घटना हुई वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन महिला अकेली संघर्ष करती रही और कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। घटना चेतकपुरी के पास सोमवार दोपहर की है। झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित पारस विहार कॉलोनी निवासी एक 30 वर्षीय महिला सोमवार दोपहर अपनी सहेली से मिलकर घर लौट रही थी। अभी वह चेतकपुरी के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आए एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। महिला ने विरोध किया तो युवक ने अपना नाम मुकेश रजक बताकर उससे दोस्ती करने के लिए कहा। पर महिला ने उसे झटका देकर अपना हाथ छुड़ाया और वापस घर की ओर जाने लगी। इस पर मनचले को इतना गुस्सा आया कि उसने पहले एक पत्थर उठाकर महिला के सिर पर दे मारा। उसके बाद उसके कपड़े फाड़ दिए और भाग गया। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन आसपास खड़े कई लोग तमाशा तो देखते रहे, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को अस्पताल पहुंचाने के बाद छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार बताया गया है।

असंवेदनशील रहे लोग

जिस समय आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़े तथा मारपीट की, वहां से लोग निकलते रहे। किसी ने भी महिला की मदद नहीं की और आरोपी भाग गया। महिला ने कहा कि जब युवक उस पर हमला कर रहा था तब उसकी किसी ने मदद नहीं की। यह घटना किसी की बहन-बेटी के साथ हो सकती है। लोगों की चुप्पी से ही ऐसे लोगों की हिम्मत बढ़ती है।

Related posts

पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाले कश्मीरी छात्रों पर केस दर्ज-पुलिस

News Blast

MP में कल प्राइवेट स्कूलों की हड़ताल:भोपाल-इंदौर में सभी स्कूलों की ऑनलाइन पढ़ाई बंद होने का दावा, रतलाम-खंडवा में हड़ताल नहीं; जबलपुर में अभिभावकों का विरोध

News Blast

अनलॉक-1 में 41 संक्रमितों की मौत, लॉकडाउन में महज 11 थी, संक्रमितों की संख्या 1183 पहुंची

News Blast

टिप्पणी दें