May 19, 2024 : 7:54 PM
Breaking News
MP UP ,CG

Prayagraj Magh Mela 2021 Latest News Updates । Fire Breaks Out In Magh Mela Area In Prayagraj Uttar Pradesh | संगम के तट पर देवराहा बाबा आश्रम में लगी आग, कपड़े-बिस्तर और राशन जलकर राख

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

प्रयागराज21 दिन पहले

कॉपी लिंकयह फोटो प्रयागराज स्थित संगम तट की है। यहां रविवार की शाम अचानक एक पंडाल में आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। - Dainik Bhaskar

यह फोटो प्रयागराज स्थित संगम तट की है। यहां रविवार की शाम अचानक एक पंडाल में आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है।

14 जनवरी को मकर संक्रांति के स्नान के साथ शुरु होगा माघ मेलालोवर मार्ग शास्त्री पुल के नीचे है देवराहा बाबा का आश्रम

संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेला- 2021 की शुरुआत से पहले रविवार की शाम एक बड़ा हादसा टल गया। यहां देवराहा बाबा आश्रम में अचानक आग लग गई। जिसमें साधु संतों के कपड़े, बिस्तर, राशन सबकुछ जलकर राख हो गया। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फायर विभाग की जांच जारी है।

तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबूउत्तर प्रदेश में संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेला की तैयारी अपने अंतिम पड़ाव पर है। गंगा, यमुना व अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर संतों का डेरा जमने लगा है। माघ मेले की शुरुआत 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पर्व से होगी। महंत स्वामी रामदास महाराज (देवरहा बाबा आश्रम, प्रयागराज) का इस बार संगम लोवर मार्ग पर शास्त्री पुल के नीचे शिविर लगा है। जहां कई साधु-संत रह रहे हैं। रविवार की शाम करीब 6:30 बजे शास्त्री पुल के समीप स्थित देवरहा बाबा आश्रम के टेंट में अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। आग में खाद्य सामग्री, बिस्तर, कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए।

अग्निकांड के बाद राख से सामान बटोरते संत।

अग्निकांड के बाद राख से सामान बटोरते संत।

आश्रम में रखा हर सामान जलकर राखकरीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। महंत रामदास ने बताया कि आग में खाद्य सामग्री, टेंट, बिस्तर, कपड़े आदि जल गए हैं। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

[ad_2]

Related posts

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi; Agra News | Congress Targeted Government Over Uttar Pradesh Hospital Oxygen Mock Drill Case | राहुल गांधी बोले- BJP सरकार में ऑक्सीजन और मानवता दोनों की कमी; प्रियंका ने पूछा- जिम्मेदार कौन?

Admin

36 भाषाओं में 50 हजार से ज्यादा गाने, जानें सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी की उपलब्धियां

News Blast

कई दिनों तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा; शादी की बात सुनते ही गायब हो गया, अब पुलिस को उसकी तलाश

News Blast

टिप्पणी दें