May 17, 2024 : 8:19 AM
Breaking News
MP UP ,CG

Property Dealer Attacks By Up Criminal In Prayagraj, Admitted To Private Hospital | प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों ने किया हमला, मृत समझकर भागे; हालत गंभीर

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

प्रयागराज18 दिन पहले

कॉपी लिंकघायल प्रदीप को इलाज के लिए मुंडेरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। - Dainik Bhaskar

घायल प्रदीप को इलाज के लिए मुंडेरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाजार की वारदातरविवार रात घर लौटते समय कुंसुवा रेलवे फाटक पर हुई घटना

प्रयागराज के मुंडेरा बाजार में रविवार की रात एक प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। इस हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल शख्स पड़ोसी जनपद कौशांबी के चायल ब्लॉक के प्रमुख का चुनाव लड़ चुका है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने छह अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

कौशांबी में क्षेत्र पंचायत सदस्य है पीड़ित

कौशांबी जिले के पूरामुफ्ती के मीरपुर निवासी प्रदीप कुमार कनौजिया क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। वह क्षेत्र पंचायत चायल से ब्लाक प्रमुख पद के लिए दावेदार थे। वर्ष 2018 में उन्होंने ब्लाक प्रमुख चायल के लिए चुनाव लड़ा था। लेकिन जीत हासिल नहीं हो सकी। इन दिनों वह प्रयागराज के धूमनगंज थानांतर्गत मुंडेरा बाजार में रहकर प्लाटिंग का काम करते हैं। रविवार की देर रात वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

जैसे ही प्रदीप कुमार पूरामुफ्ती के कुंसुवा स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो वहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे छह अज्ञात बदमाशों ने घेर लिया। सभी बदमाश हथियार बंद थे। जब तक प्रदीप कुमार कुछ समझ पाते कि बदमाश उन पर ताबड़तोड़ हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले में प्रदीप के सिर में गंभीर चोटें आईं।

छह अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और परिजनों ने आनन फानन में घायल प्रदीप को इलाज के लिए मुंडेरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में परिजनों की तहरीर पर पूरामुफ्ती पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।

[ad_2]

Related posts

सुप्रीम कोर्ट: जजों की नियुक्ति के लिहाज़ से अगले 10 महीने क्यों हो सकते हैं बेहद अहम

News Blast

महिला को बगल बैठाकर अभद्र हरकत करने वाला थानेदार गिरफ्तार, एसपी ने रखा था 25 हजार का इनाम

News Blast

This time in Republic Day parade, Ayodhya’s Deepotsav and Ram temple will be seen, the government started preparations with a loud noise | गणतंत्र दिवस परेड में इस बार दिखेगी अयोध्या के दीपोत्सव और राम मंदिर पर झांकी

Admin

टिप्पणी दें