May 15, 2024 : 3:48 PM
Breaking News
MP UP ,CG

महिला को बगल बैठाकर अभद्र हरकत करने वाला थानेदार गिरफ्तार, एसपी ने रखा था 25 हजार का इनाम

  • देवरिया के भटनी थाने का मामला, आरोपी इंस्पेक्टर सस्पेंड, केस भी दर्ज

दैनिक भास्कर

Jul 01, 2020, 07:54 PM IST

देवरिया. उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले में भटनी के पूर्व थानाध्यक्ष का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो 22 जून का बताया जा रहा है। दरअसल, एक महिला शिकायकर्ता थाने पहुंची थी। तभी इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव महिला के सामने अभद्र हरकत करने लगे। मामला सामने आने के बाद वीडियो की जांच की गई। इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तारी कर लिया गया है। एसपी ने गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम रखा था। 

22 जून का ये मामला, जमीनी विवाद में शिकायत करने पहुंची थी महिला

पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्रा ने बताया कि भटनी थाने में युवती की तहरीर पर आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि, 22 जून का जमीनी विवाद के मामले में पीड़िता अपनी मां के साथ प्रार्थना पत्र लेकर करीब 12 बजे दोपहर थाने पहुंची थी। जहां भटनी थानाध्यक्ष भीष्म पाल सिंह यादव अपने कार्यालय में बैठे थे। पीड़िता और उसकी मां ने प्रार्थना पत्र लेकर कार्यालय में प्रवेश किया और भूमि विवाद के संबंध में थानाध्यक्ष को अवगत कराया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने पीड़िता और उसके मां को कुर्सी पर बैठने को कहा और पीड़ित के प्रार्थना पत्र को लेकर पढ़ने लगे। इसी दौरान थानाध्यक्ष पीड़िता से बात करते-करते अश्लील हरकतें करने लगे। 

महिला ने परिवार को दिखाया वीडियो

जिसका वीडियो पीड़िता ने बनाकर अपने परिवार के अन्य सदस्यों को दिखाया। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के माध्यम से मोबाईल पर फॉरवर्ड कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया में पर वायरल हो रहा है। 

22 जून को ही आरोपी इंस्पेक्टर सस्पेंड किया गया

मामले में पुलिस कप्तान श्रीपति मिश्र ने बताया कि 22 जून को ही आरोपी थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया था। साथ ही उसके खिलाफ भटनी थाने में धारा 354 (क), 509, 166 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना कराई जा रही है। आरोपी इंस्पेक्टर भीष्म पाल सिंह यादव की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया है। 

Related posts

ओंकारेश्वर मंदिर में पूरे श्रावण माह में सुबह नौ बजे के बाद नहीं चढ़ेगा जल, फूल और बेलपत्र

News Blast

बीना में छात्रावास अधीक्षक पर दुष्कर्म का केस:बेटे का चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने पहुंची मां से अधीक्षक बोला- अच्छे छात्रावास में एडमिशन कराना हो तो मुझसे मिलो, नहीं तो बेटे को बर्बाद कर दूंगा

News Blast

PM मोदी ने तमिलनाडु के 11 नए मेडिकल कॉलेज का किया उद्घाटन, बोले- हम मातृभाषा में शिक्षा को दे रहे बढ़ावा

News Blast

टिप्पणी दें