- Hindi News
- Career
- QS World University Ranking 2021| IIT Bombay Becomes India’s Top Institute, Achieved 172nd Position In The List Of World’s Top Universities In The World University Rankings
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
2 महीने पहले
- कॉपी लिंक
हाल ही में जारी हुई क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 के मुताबिक, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), बॉम्बे भारत का टॉप इंस्टीट्यूट बन गया है। इंस्टीट्यूट को क्वैकक्वैरेली साइमंड्स रैंकिंग ने दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट में 172 वां स्थान दिया गया है। हालांकि, टॉप 100 में कोई भी भारतीय संस्थान शामिल नहीं हो सका है। लेकिन, कुल आठ संस्थानों ने टॉप 500 में अपनी जगह बनाई है। वहीं, नंबर 1 यूनिवर्सिटी MIT समेत टॉप 5 में से 4 यूनिवर्सिटी के साथ अमेरिका एक बार फिर टॉप पर रहा। एशियाई देशों में, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर अव्वल रहा।
देश की टॉप इंस्टीट्यूट
इंस्टीट्यूट | रैंक |
IIT बॉम्बे | 172 |
IISc बेंगलुरु | 185 |
IIT दिल्ली | 193 |
IIT मद्रास | 275 |
IIT खड़कपुर | 314 |
IIT कानपुर | 350 |
IIT रुड़की | 387 |
IIT गुवाहाटी | 470 |
यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली |
501-510 |
IIT हैदराबाद | 601-650 |
जादवपुर यूनिवर्सिटी |
651-700 |
11 मापदंडों के आधार पर तय होती है रैंकिंग
अलग- अलग यूनिवर्सिटी को रैंकिंग देने के लिए 11 मापदंड तय किए गए है। इसमें एकेडमिक रेपोटेशन, एम्प्लॉयर रेपोटेशन, फैकल्टी- स्टूडेंट रेशियो, इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क, पेपर्स पर फैकल्टी आदि शामिल हैं। इससे पहले जारी हुई एम्प्लॉयबिलिटी रैंकिंग में, IIT-Delhi को भारत में सबसे अधिक रोजगार देने वाले संस्थान के रूप में स्थान दिया गया। इस रैंकिंग में भारत ने 15वां स्थान हासिल किया है,जबकि साल 2010 में यह 23वें पायदान पर था।
सर्वे में जहां अमेरिकी यूनिवर्सिटी टॉप पर बनी रही, वहीं पिछले दशक में अन्य देशों की कई यूनिवर्सिटी ने रोजगार के मामले में जबरदस्त सुधार दिखाया है। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले देशों में जर्मनी, चीन और दक्षिण कोरिया शामिल हैं।
दुनिया की टॉप 10 इंस्टीट्यूट
इंस्टीट्यूट | रैंक |
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी | 1 |
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी | 2 |
हावर्ड यूनिवर्सिटी | 3 |
कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी | 4 |
यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड | 5 |
ETH ज्यूरिख | 6 |
यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज | 7 |
इंपीरियल कॉलेज लंदन | 8 |
यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो | 9 |
UCL | 10 |
यह भी पढ़ें-