May 14, 2024 : 9:38 AM
Breaking News
MP UP ,CG

अब सताएगी सर्दी: इंदौर में रात का पारा दो डिग्री लुढ़का, हवा की दिशा उत्तरी होने और अरब सागर से नमी मिलने से फिर एक बार कांपेगा शहर

[ad_1]

Hindi NewsLocalMpIndoreWeather Forecast Today, Indore (Madhya Pradesh) Cold Wave Alert News Update; Night Temperatures Drop By Two Degrees

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर22 मिनट पहले

कॉपी लिंक

रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, हालांकि दिन में तेज धूप से पारा सामान्य से ऊपर है।

रविवार को तेज धूप के बावजूद दिन के तापमान में शनिवार के मुकाबले 1 डिग्री की कमी आई। अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, शनिवार को 12.5 डिग्री रहे न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई और यह सामान्य पर आ गया। रात का पारा 10.2 डिग्री रिकार्ड हुआ। दरअसल, रविवार को सुबह के वक्त 2 से 3 किमी की रफ्तार से हवा चली। इस वजह से भी तापमान में कुछ कमी आई।

आगामी दिनों में दो कारणों से कांपेगा इंदौर

मौसम विशेषज्ञों की माने तो रात के तापमान में अब फिर गिरावट आना शुरू होगी। इसके दो कारण हो सकते हैं। पहला तो यह कि उत्तर भारत में बर्फबारी शुरू हो रही है। हवा की दिशा उत्तरी हुई तो फिर प्रदेश कंपकंपाने लगेगा। दूसरा अरब सागर से दिसंबर अंत तक फिर नमी मिलना शुरू हो जाएगी। ऐसे में हवा चलने से दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। नए साल की शुरुआत भी बादलों के साथ होने की पूरी संभावना है। इस समय रात के समय ठंड बहुत कम हो गई है। पिछली तीन रात से न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा होकर 12 डिग्री से अधिक दर्ज हो रहा था। हवा की दिशा बदलने से ठंड कमजोर हुई थी।

[ad_2]

Related posts

बकरी चराने गए तीन मासूम खेलते समय पानी भरे छोटे तालाब में गिरे, तीनों की डूबने से मौत

News Blast

MP को लंबी बारिश का करना होगा इंतजार:हमें भिगाने वाले बादल गुजरात चले गए हैं, हवा की दिशा और गर्मी ने रोका बारिश का रास्ता

News Blast

एसपी आशुतोष गुप्ता ने ज्वाइन किया, बोले वीआईपी से मिलते थे, अब जनता से मिलने का मौका

News Blast

टिप्पणी दें